रायगढ़। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा बड़े पैमाने पर अफीम की खेती का मामला उजागर होनें के बाद जिला कांग्रेस ने सत्ताधारी दल भाजपा को आडे हाथ लेते हुए भाजपा के कई कार्यक्रमों में आरोपी भाजपा नेता की महत्वपूर्ण और सक्रिय भागीदारी का आरोप लगाते हुए शहर के बेटी बचाओ-बेटी पढाओ चौक में प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया और प्रदेश के गृह मंत्री को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग की।
इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस के दाम बढ़ाने को लेकर भी चौक पर रसोई गैस के सिलेंडर के साथ प्रदर्शन किया और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपना विरोध जताया। विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस के अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा नेता के अफीम की खेती पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा
मुख्यमंत्री का पुतला फंूका, मंहगाई पर जताया विरोध



