NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: यातायात पुलिस व आरटीओ की संयुक्त टीम ने स्कूली एवं कमर्शियल बसों की जांच हेतु चलाया विशेष अभियान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > यातायात पुलिस व आरटीओ की संयुक्त टीम ने स्कूली एवं कमर्शियल बसों की जांच हेतु चलाया विशेष अभियान
जशपुरनगर

यातायात पुलिस व आरटीओ की संयुक्त टीम ने स्कूली एवं कमर्शियल बसों की जांच हेतु चलाया विशेष अभियान

17 स्कूली वाहनों की हुई जांच, सुरक्षा मानकों का कराया गया पालन

lochan Gupta
Last updated: March 8, 2026 11:40 pm
By lochan Gupta March 8, 2026
Share
2 Min Read

डीआईजी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा-निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर राकेश कुमार पाटनवार के मार्गदर्शन में, डीएसपी यातायात के.आर. चौहान तथा जिला परिवहन अधिकारी विजय निकुंज, उप निरीक्षक प्रदीप कुमार मिश्रा, प्रभारी यातायात शाखा जिला जशपुर के नेतृत्व में दिनांक 08.03.2026 को जिला परिवहन विभाग एवं यातायात शाखा जशपुर द्वारा संयुक्त रूप से कमर्शियल बसों एवं स्कूल बसों का विशेष जांच अभियान रणजीता स्टेडियम, जशपुर में संचालित किया गया।
अभियान के दौरान बसों की फिटनेस, इंश्योरेंस, परमिट, ड्राइविंग लाइसेंस एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की गई। साथ ही वाहनों की मैकेनिकल स्थिति का परीक्षण करते हुए ब्रेक सिस्टम, इंडिकेटर, हेडलाइट, इमरजेंसी एग्जिट, फायर एक्सटिंग्विशर, फर्स्ट एड बॉक्स सहित अन्य सुरक्षा उपकरणों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान बस संचालकों एवं चालकों को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने, ओवरलोडिंग नहीं करने तथा यात्रियों एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिन वाहनों में कमियां पाई गईं, उन्हें तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए गए तथा आवश्यकतानुसार नियमानुसार कार्रवाई भी की गई। अभियान के दौरान कुल 17 स्कूली वाहनों की जांच की गई। डीआईजी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि बच्चों एवं यात्रियों की सुरक्षा जशपुर पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। भविष्य में यदि किसी वाहन संचालक द्वारा सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन नहीं किया जाता है, तो उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि सडक़ सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार के संयुक्त जांच अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

You Might Also Like

कलेक्टर रोहित व्यास ने बड़े पैमाने पर किए तबादले

ट्रक में भरी 784 पेटी शराब जब्त, जशपुर पुलिस ने मप्र में की कार्रवाई

मंदिर की दान पेटी से रुपए चुराने वाला चंद घंटों में पकड़ाया

ट्रैफिक नियमों के प्रति अवेयरनेस लाने जागरूकता कार्यक्रम के साथ-साथ पुलिस कर रही है सख्त वैधानिक कार्यवाही

मोडिफाइड साइलेंसर एवं ओवर स्पीड के खिलाफ पुलिस का कड़ा प्रहार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए सीएम साय
Next Article जूदेव जी का जीवन धर्म, संस्कृति और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रेरक उदाहरण : सीएम साय

खबरें और भी है....

भारत तीसरी बार बना टी-20 का विश्व विजेता, कीवियों को 96 रनों से रौंदा
महतारी वंदन से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल-सीएम
पर्सन आईडी से रेलवे ई-टिकट बनातेे युवक पकड़ाया
महतारी वंदन से मातृशक्तियों के जीवन में आई आत्मविश्वास की नई रौशनी- ओपी
चोरी की होंडा सिटी कार के साथ एक गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
भारत तीसरी बार बना टी-20 का विश्व विजेता, कीवियों को 96 रनों से रौंदा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?