NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मंदिर की दानपेटी से रुपए चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > मंदिर की दानपेटी से रुपए चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

मंदिर की दानपेटी से रुपए चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

नकदी और घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड जब्त

lochan Gupta
Last updated: March 8, 2026 12:45 am
By lochan Gupta March 8, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। खरसिया क्षेत्र में मंदिर की दानपेटी से रुपए चोरी करने वाले दो आरोपियों को चौकी खरसिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में एक आरोपी हाल ही में चोरी के मामले में जेल से जमानत पर रिहा हुआ था, जिसने बाहर आते ही अपने साथी के साथ मिलकर मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
मामले में प्रार्थी राजेन्द्र मेहता पिता स्व. रमणिक लाल मेहता उम्र 64 वर्ष निवासी सराफा लाइन वार्ड नं. 11 खरसिया ने 06 मार्च को पुलिस चौकी खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराई कि कॉन्वेंट स्कूल के बगल में स्थित सामाजिक श्वेतांबर जैन मंदिर में जब वह सुबह पूजा करने पहुंचे तो मंदिर के मुख्य दरवाजे में लगा ताला टूटा हुआ था तथा अंदर रखी दानपेटी का ताला भी टूटा मिला। दानपेटी में रखे लगभग 5 से 6 हजार रुपये अज्ञात चोर द्वारा रात में चोरी कर लिए गए थे। रिपोर्ट पर पुलिस चौकी खरसिया (थाना खरसिया) में धारा 331(4), 305 (ए) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पतासाजी शुरू की। जांच के दौरान पूर्व में मंदिर चोरी के मामलों में शामिल संदेही देव उर्फ देवा श्रीवास और उसके साथी मोनू चौहान को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इससे दोनों आरोपियों ने दानपेटी से रुपए चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी देव उर्फ देवा श्रीवास के मेमोरेंडम पर उसके कब्जे से 900 रुपये तथा घटना में प्रयुक्त एक लोहे का रॉड बरामद किया गया, वहीं आरोपी मोनू चौहान के कब्जे से 900 रुपये जप्त किए गए। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।

You Might Also Like

तोलगे में आयोजित हुआ जन समस्या निवारण शिविर

एनएलएम टीम ने 8 ग्राम पंचायतों में योजनाओं के क्रियान्वयन का किया मूल्यांकन

आर .एल.हॉस्पिटल में 19मई को पेट एंव लिवर रोग विशेषज्ञ डॉ संजय अग्रवाल रहेंगे उपलब्ध

पूर्व नहीं अभूतपूर्व जिलाध्यक्ष रहे उमेश अग्रवाल..

एनटीपीसी लारा में बालिका सशक्तिकरण अभियान का शुभारंभ

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article फर्जी पुलिस बनकर वृद्ध महिला से सोने की चैन की छिनताई
Next Article दादा की प्रेरणा, पिता का साथ और मेरे सपने ने पहुंचाया मंजिल तक -अजय

खबरें और भी है....

मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास ही सफलता की असली कुंजी हैं : मिताली राज
रौनक अग्रवाल ने यूपीएससी में लहराया परचम महेश साहू ने दी बधाई
संघर्ष से सफलता तक: कुरमीभौना की बेटी ने जलाई शिक्षा की मशाल
कृषक उन्नति योजना से किसानों के घर आई दुगुनी खुशियां- सीएम साय
दादा की प्रेरणा, पिता का साथ और मेरे सपने ने पहुंचाया मंजिल तक -अजय

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास ही सफलता की असली कुंजी हैं : मिताली राज
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?