NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बिना अनुमति चक्काजाम करने वालों पर गिरी पुलिस की गाज, सराईपाली-गेरवानी मार्ग पर किया था प्रदर्शन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > बिना अनुमति चक्काजाम करने वालों पर गिरी पुलिस की गाज, सराईपाली-गेरवानी मार्ग पर किया था प्रदर्शन
रायगढ़

बिना अनुमति चक्काजाम करने वालों पर गिरी पुलिस की गाज, सराईपाली-गेरवानी मार्ग पर किया था प्रदर्शन

3 नामजद समेत 15 पर एफआईआर दर्ज, बस चालक की रिपोर्ट पर पुलिस ने की कार्रवाई

lochan Gupta
Last updated: March 8, 2026 12:39 am
By lochan Gupta March 8, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। अब असंवैधानिक तरीकों से रैली, प्रदर्शन, चक्का जाम करने वालों पर सख्ती से निपटेगी । कल ग्राम सराईपाली साप्ताहिक बाजार के पास सराईपाली-गेरवानी मुख्य मार्ग पर बिना प्रशासनिक अनुमति लोक मार्ग बाधित कर चक्काजाम करने के मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाइश दी। वहीं आमजन को परेशानी में डालकर सडक़ जाम करने के मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू की गई है।
जानकारी के अनुसार 06 मार्च को ग्राम सराईपाली साप्ताहिक बाजार के पास कुछ ग्रामीणों द्वारा बिना प्रशासनिक अनुमति मुख्य मार्ग को अवरुद्ध कर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई थी। चक्काजाम की सूचना मिलते ही एसडीएम घरघोड़ा, थाना प्रभारी तमनार, नायब तहसीलदार तमनार तथा पूंजीपथरा व तमनार पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों की मांगों को सुना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक पहल करने की बात कही। साथ ही प्रदर्शनकारियों को स्पष्ट रूप से बताया गया कि बिना अनुमति लोक मार्ग को बाधित करना विधि विरुद्ध है और इस प्रकार के कृत्यों पर प्रशासन एवं पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। प्रशासन व पुलिस ने चक्का जाम समाप्त कर कर वाहनों का आवागमन प्रारंभ कराया।
इसी दौरान स्थानीय प्लांट के बस चालक ने थाना पूंजीपथरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 06 मार्च की सुबह वह रायगढ़ से रूपानाधाम स्टील प्लांट सराईपाली के कर्मचारियों को बस से प्लांट छोडऩे जा रहा था। जब बस सराईपाली साप्ताहिक बाजार के पास पहुंची तो सराईपाली निवासी पंकज प्रधान, ईश्वर किसान, संदीप भोय उर्फ पप्पू तथा 10 से 15 अन्य लोगों ने सडक़ जाम कर रास्ता बाधित कर दिया और किसी भी वाहन को आने-जाने से रोक दिया, जिससे राहगीरों और कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मामले में थाना पूंजीपथरा में 03 नामजद आरोपियों समेत 10-15 अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 126(2), 191(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की गिरफ्तारी और अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

You Might Also Like

शहर के चप्पे-चप्पे से निकल रहे डेंगू मरीज

रुचिदा गांव में युगल साहू स्मृति कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

रायगढ़ में मेला देखकर लौट रही महिला से गैंगरेप

पुरानी रंजिश पर मारपीट, गैर जमानतीय धाराओं पर दो गिरफ्तार व जेल दाखिल

वोट पॉलिटिक्स की बजाय डेवलेपमेंट से पहुंचाऊंगा जनता को लाभ-ओपी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article चरित्र शंका पर पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Next Article आवास निर्माण में लाएं तेजी, हर सप्ताह होगी प्रगति की समीक्षा-सीईओ

खबरें और भी है....

मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास ही सफलता की असली कुंजी हैं : मिताली राज
रौनक अग्रवाल ने यूपीएससी में लहराया परचम महेश साहू ने दी बधाई
संघर्ष से सफलता तक: कुरमीभौना की बेटी ने जलाई शिक्षा की मशाल
कृषक उन्नति योजना से किसानों के घर आई दुगुनी खुशियां- सीएम साय
दादा की प्रेरणा, पिता का साथ और मेरे सपने ने पहुंचाया मंजिल तक -अजय

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास ही सफलता की असली कुंजी हैं : मिताली राज
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?