NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: राजधानी में होली में 130 शराबी वाहन चालको की गाडिय़ा जब्त
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > राजधानी में होली में 130 शराबी वाहन चालको की गाडिय़ा जब्त
रायपुर

राजधानी में होली में 130 शराबी वाहन चालको की गाडिय़ा जब्त

नियम तोडऩे वाले वाहन चालक पैदल गए घर

lochan Gupta
Last updated: March 3, 2026 5:44 pm
By lochan Gupta March 3, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर। होली से पहले शहर में नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। विशेष अभियान के तहत 130 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई कर उनकी गाडिय़ां जब्त कर ली गईं। कई चालक कार्रवाई के बाद पैदल ही घर लौटते नजर आए।
होली पर्व को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर यह अभियान चलाया गया। शराब के नशे में तेज रफ्तार वाहन चलाने से सडक़ दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देश पर पुलिस उपायुक्त यातायात एवं प्रोटोकॉल विकास कुमार के मार्गदर्शन में शहरभर में 42 चेकिंग पॉइंट लगाए गए।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त विवेक शुक्ला और दौलत राम पोर्ते के निर्देशन में सहायक पुलिस आयुक्तों की टीम ने शाम से देर रात तक सघन जांच अभियान चलाया। सभी चेकिंग पॉइंट पर ब्रीथ एनालाइजर मशीन से वाहन चालकों की जांच की गई। जांच के दौरान 130 वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए।
कार्रवाई में 39 कार, 73 मोटरसाइकिल, 3 ट्रक और 15 टाटा एस पिकअप व ई-रिक्शा शामिल हैं। सभी के खिलाफ मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई करते हुए वाहनों को जब्त किया गया। जब्त वाहन यातायात मुख्यालय और संबंधित थानों में सुरक्षित रखे गए हैं।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इन प्रकरणों को होली के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा। शराब पीकर वाहन चलाने पर प्रत्येक मामले में 10 हजार से 15 हजार रुपए तक जुर्माना लगाया जा सकता है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि होली तक विशेषकर रात के समय नियमित चेकिंग जारी रहेगी और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

कांग्रेस में कार्यकर्ता बंधे हुए नहीं- सिंहदेव

कोल स्कैम : 5 आरोपी और गिरफ्तार

सुशासन तिहार का असर : आवेदनों पर कार्रवाई शुरू

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बहुउद्देशीय बोधघाट बांध परियोजना और इंद्रावती-महानदी इंटरलिंकिंग परियोजना के संबंध में की चर्चा

4 साल बाद छत्तीसगढ़ के खिलाडिय़ों का सम्मान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सुपेला थाना के पीछे स्थापित होगी थोक सब्जी मंडी
Next Article होली पर अंबेडकर अस्पताल में 24 घंटे जारी रहेगी इमरजेंसी सेवा

खबरें और भी है....

प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली- सीएम साय ने दी बधाई
राज्यसभा : भाजपा ने 6 राज्यों के उम्मीदवारों का किया एलान, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन भी जाएंगे राज्यसभा
परसकोल अंधे कत्ल का खुलासा, लेनदेन की बात पर युवक की हुई थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार, खेत में मिली थी लाश
रायपुर निगम में जोन आयुक्तों के तबादला, आयुक्त विश्वदीप ने जारी किया आदेश
जिंदल पावर प्लांट की ऐश डाइक से उड़ रही राख

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली- सीएम साय ने दी बधाई
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?