NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जबलपुर गांव में हुई चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जबलपुर गांव में हुई चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

जबलपुर गांव में हुई चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

चोरी गए सोने-चांदी के जेवरात और नगदी बरामद, ऑनलाइन गेमिंग में पैसे हारने के बाद आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

lochan Gupta
Last updated: March 3, 2026 1:00 am
By lochan Gupta March 3, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। भूपदेवपुर पुलिस ने ग्राम जबलपुर में मकान में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गए सोने-चांदी के जेवरात और नगदी रकम बरामद कर लिया है।
प्रार्थी उदयराम पटैल पिता स्व. आशाराम पटैल उम्र 51 वर्ष निवासी ग्राम जबलपुर थाना भूपदेवपुर द्वारा 28 फरवरी को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि वह मशरूम उत्पादन का कार्य करता है और 26 फरवरी को अपने घर में ताला लगाकर परिवार सहित बिलासपुर कार्य से गया हुआ था। 28 फरवरी की रात्रि करीब 1 बजे घर वापस आने पर देखा कि घर का पिछला दरवाजा खुला हुआ था तथा कमरे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखने पर अलमारी का लॉक टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर अलमारी में रखे सोने का हार, सोने का झूमका सेट, चांदी का पायल, चांदी की अंगूठियां, चांदी की मूर्ति तथा नगदी रकम 1,50,000 रुपये अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाना पाया गया, रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 305(ं), 331(4) कायम कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना भूपदेवपुर पुलिस द्वारा तत्काल मामले की जांच शुरू की गई। माल मुल्जिम पतासाजी के दौरान मुखबिर सूचना और साक्ष्यों के आधार पर संदेही जितेन्द्र कुमार डनसेना पिता डोलनारायण डनसेना उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम जबलपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ऑनलाइन गेमिंग में काफी पैसे हार गया था, जिसके कारण पैसों की आवश्यकता होने पर उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर उसके कब्जे से चोरी गए सोने का हार एवं झूमका कुल वजन करीब 25 ग्राम कीमती 3,50,000 रुपये, चांदी का पायल, अंगूठी एवं सिक्का कुल वजन 93 ग्राम कीमती 31,000 रुपये तथा नगदी रकम 1,030 रुपये बरामद कर जप्त किया गया। कुल जप्त संपत्ति की कीमत 3,81,000 रुपये है। मामले में आरोपी जितेन्द्र कुमार डनसेना को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

You Might Also Like

विश्व मानवाधिकार परिषद का सम्मान समारोह संपन्न

अवैध शराब बेचने वाले आरोपी से 14 पाव देशी, अंग्रेजी शराब के साथ 5 लीटर महुआ शराब जप्त

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

चुभती लेखनी से कांग्रेस में खलबली मचाने वाले गणेश अग्रवाल बने जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी

रीजन प्लेटिनम अवार्ड से आशा बेरीवाल हुई सम्मानित

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर एक और कार्रवाई
Next Article ‘पुष्पा’ स्टाइल में कार मॉडिफाई कर गांजा तस्करी

खबरें और भी है....

आज आधी रात को हुआ होलिका दहन
‘पुष्पा’ स्टाइल में कार मॉडिफाई कर गांजा तस्करी
जबलपुर गांव में हुई चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर एक और कार्रवाई
साल्हेओना में मंगलवार और शनिवार को ही खेलते हैं होली

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?