NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: हत्या और मारपीट के फरार आरोपी गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > हत्या और मारपीट के फरार आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

हत्या और मारपीट के फरार आरोपी गिरफ्तार

खरसिया पुलिस ने युवक को जलाकर हत्या करने वाले फरार आरोपी कृष्णा उर्फ गंगाराम सोनवानी को दबोचा, कोतवाली पुलिस ने धांगरडीपा मारपीट के दो मामलों में फरार राजीव यादव उर्फ राजू और आयुष यादव को किया गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: February 28, 2026 12:09 am
By lochan Gupta February 28, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ शशि मोहन सिंह के निर्देशन पर जिले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन तलाश” के तहत रायगढ़ पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में चौकी खरसिया पुलिस ने मौहापाली मर्डर के फरार आरोपी कृष्णा उर्फ गंगाराम सोनवानी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है । वहीं थाना कोतवाली पुलिस ने धांगरडीपा क्षेत्र में दर्ज दो अलग-अलग मारपीट के मामलों में फरार आरोपी राजीव यादव उर्फ राजू और आयुष यादव को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी राजीव यादव उर्फ राजू थाना कोतवाली में दर्ज अपराध क्रमांक 85ध्2026 और 88ध्2026 में वांछित था। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधक कार्रवाई कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
“ऑपरेशन तलाश” के तहत खरसिया पुलिस ने मौहापाली में युवक शिव प्रसाद पटेल की मारपीट कर पेट्रोल डालकर हत्या करने के मामले में फरार आरोपी कृष्णा उर्फ गंगाराम सोनवानी पिता छोटकू सोनवानी उम्र 28 वर्ष निवासी मौहापाली भांटापारा थाना खरसिया को आज दोपहर उसके गांव के तालाब के पास से गिरफ्तार किया है। इस मामले का मुख्य आरोपी निलेश डेंजारे उर्फ निले को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। घटना 16 फरवरी 2026 की है, जब मृतक शिव प्रसाद पटेल अपने मामा के घर मौहापाली गया था, जहां आरोपियों ने पुरानी रंजिश को लेकर उसके साथ मारपीट की और बाद में पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। आरोपी कृष्णा उर्फ गंगाराम ने बताया कि उसने मारपीट में घायल शिव प्रसाद पटेल के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाई थी । पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, साक्ष्य और मुखबिर सूचना के आधार पर फरार आरोपी कृष्णा सोनवानी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मृतक की मोटरसाइकिल, कपड़े और घटना में प्रयुक्त सामग्री जप्त कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र में मारपीट घटना के अनुसार 22-23 फरवरी की दरम्यानी रात यादव धर्मशाला भुजबधान तालाब में आयोजित विवाह कार्यक्रम के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी राजीव यादव उर्फ राजू और उसके साथियों ने डीजे संचालक प्रिंस निषाद के साथ लकड़ी के बत्ता से मारपीट की थी तथा बीच-बचाव करने पर शिकायतकर्ता को भी धमकाया गया था। इसी प्रकार एक अन्य मामले में बजरंग बली मंदिर के पास मुख्य मार्ग पर खड़े रंजन यादव के साथ भी आरोपी द्वारा गाली-गलौज कर मारपीट की गई थी। दोनों मामलों में थाना कोतवाली में धारा 296, 351(2), 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही थी। गिरफ्तारी के भय से आरोपी फरार थे, जिन्हें मुखबिर सूचना पर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में राजीव यादव उर्फ राजू पिता गिरधारी यादव उम्र 21 वर्ष निवासी केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड के पास रायगढ़, वर्तमान पता लक्ष्मीपुर तथा आयुष यादव पिता रमेश यादव उम्र 19 वर्ष निवासी बैकुंठपुर राम मंदिर गली रायगढ़ शामिल हैं।

You Might Also Like

बनोरा में 28 वें नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर के आयोजन से 2341 मरीज लाभांवित

मतदान केंद्रों में हो मूलभूत सुविधा-कमिश्नर क्षत्रिय

अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही शासन की योजनाएं-पीएम मोदी

माघ पूर्णिमा पर दीपों से जगमग हुआ गणेश तालाब

पुसौर सामूहिक ब्रतोपनयन संस्कार मे शामिल हुए अन्तराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ छ.ग. के प्रदेशाध्यक्ष

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article गांजा तस्करी करते सरगुजा के तस्कर पकड़ाए
Next Article खरसिया में शासकीय भूमि पर अवैध फ्लाईऐश डंपिंग का आरोप, वाहन पलटने के बाद शिकायत दर्ज

खबरें और भी है....

होली से पहले किसानों को मिली बड़ी सौगात, किसानों के सम्मान और समृद्धि के लिए सरकार प्रतिबद्ध- सीएम साय
कलेक्टर व एसएसपी ने जिला जेल का किया निरीक्षण
5 हजार शिक्षक भर्ती का निर्णय साय सरकार का सराहनीय कदम
होली से पहले किसानों के खाते में हुई धन वर्षा
लाखा-गेरवानी-पाली मार्ग निर्माण में देरी पर जिला पंचायत सख्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
होली से पहले किसानों को मिली बड़ी सौगात, किसानों के सम्मान और समृद्धि के लिए सरकार प्रतिबद्ध- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?