NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जयस्तंभ चौक से नहीं निकलेगा जुलूस
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > जयस्तंभ चौक से नहीं निकलेगा जुलूस
रायपुर

जयस्तंभ चौक से नहीं निकलेगा जुलूस

कई प्रमुख चौक-चौराहों पर धरना-प्रदर्शन भी बैन

lochan Gupta
Last updated: February 25, 2026 11:53 pm
By lochan Gupta February 25, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। कानून-व्यवस्था और सुगम यातायात बनाए रखने के लिए पुलिस कमिश्नर ने बड़ा फैसला लिया है। शहर के जयस्तंभ चौक में किसी भी तरह का जुलूस और शोभायात्रा नहीं निकलेगा। इस इलाके को आयोजन और प्रदर्शन के लिए प्रतिबंधित घोषित किया गया है। फिलहाल, यह प्रतिबंध 2 महीने के लिए लगाया गया है। इस आदेश के बाद सिंधी समाज में बड़ी नाराजगी है। समाज के पदाधिकारियों का कहना है कि, अगले महीने चेट्रीचंड्र पर्व है। समाज शहर में बड़ा कार्यक्रम आयोजन करता है। ऐसे में अचानक यह आदेश का आना गलत है। यह सिंधी समाज के साथ भेदभाव है।
यह आदेश रायपुर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने 25 फरवरी 2026 को जारी किया है। जिसमें कहा गया कि, पुलिस उपायुक्त मध्य की तरफ से प्रतिवेदन पर यह निर्णय लिया गया। इस प्रतिवेदन में रायपुर के अति व्यस्त मार्गों पर सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक यातायात बाधित होने और लोगों को होने वाली असुविधा की बात कही गई थी। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबंध लागू करने की अनुशंसा की गई थी। जिसके बाद पुलिस कमिश्नर ने जी.ई. रोड में शारदा चौक से जयस्तंभ चौक होते हुए शास्त्री चौक तक, मालवीय रोड में जयस्तंभ चौक से कोतवाली चौक तक, सदर बाजार रोड में कोतवाली से सत्तीबाजार चौक तक, एम.जी. रोड पर गुरुनानक चौक से शारदा चौक तक बैन लगाया है। इन मार्गों पर किसी भी प्रकार की रैली, जुलूस, शोभायात्रा या धरना प्रदर्शन की अनुमति नहीं होगी।
इस आदेश के मुताबिक, यह प्रतिबंध आदेश जारी होने की तिथि से आगामी दो माह तक प्रभावी रहेगा। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत शहर के व्यस्त मार्गों पर रैली, जुलूस, शोभायात्रा, धरना और प्रदर्शन के आयोजन पर प्रतिबंध लगाया गया है। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील की है।
इस आदेश को लेकर छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश प्रवक्ता सुभाष बजाज ने कहा कि, यह आदेश सिंधी समाज के चेट्रीचंड्र त्यौहार के एक महीने पहले जारी किया गया है। समाज शहर में बड़ा आयोजन करता है जिसमें हजारों लोग शामिल होते हैं। शहर के मुख्य चौक चौराहों में शोभायात्रा के प्रतिबंध लगने से समाज के लोगों में बड़ी नाराजगी है। समाज के पदाधिकारियों ने इस संबंध में पुलिस अफसरों से भी चर्चा करके अपना विरोध जताया है। बजाज ने आगे कहा कि यह आदेश केवल 2 महीने के लिए जारी किया गया है। इससे प्रतीत होता है कि केवल हमारा जुलुस को रोका जा रहा है।

You Might Also Like

रायपुर साहित्य उत्सव में नि:शुल्क चलेंगी बसें

पिछले 11 महीनों में पीएम आवास योजना ‘शहरी’ में आई तेजी

मोदी की गारंटी के अनुरूप वर्ग से जुड़े वायदों को पूरा किया : सीएम साय

भाजपा कार्यालय में मनाई गई पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

खरोरा में फिर हत्या की सनसनी, मृतिका के पड़ोसी पर आरोप

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ओडिशा से महाराष्ट्र तक फैला नेटवर्क ध्वस्त
Next Article किरण पण्डा को मिली रायगढ़ ग्रामीण कांग्रेस के ‘खजाने’ की चाबी

खबरें और भी है....

कांग्रेस सिंडिकेट ने जनता को लूटा, नक्सलवाद अंतिम सांस पर-सीएम साय
बेकाबू पिकअप खाई में गिरी, दो की मौत
हाथी के हमले में महिला की मौत,तीसरे दिन मिला शव
बंद कमरे में मिली युवक की रक्तरंजित लाश
आइसक्रीम खिलाने के बहाने मासूम से गंदी हरकत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
कांग्रेस सिंडिकेट ने जनता को लूटा, नक्सलवाद अंतिम सांस पर-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?