खरसिया। नगर की धार्मिक संस्था श्री श्याम कुटुम्ब द्वारा फाल्गुन ग्यारस के पावन अवसर पर श्री श्याम निशान यात्रा एवं श्री श्याम अखण्ड ज्योति पाठ 27 फरवरी 2026 को आयोजित हैं। 28 फरवरी को फाल्गुन द्वादसी पर अखण्ड ज्योत जलाई जाएगी एवं खीर,चूरमा, चांवल सब्जी, खिचड़ी का प्रसाद श्याम बिहारी मंदिर में भोग के रूप में लगाया जाएगा। भक्तों द्वारा सवामणी का प्रसाद लगाया जायेगा। नगर की धार्मिक संस्था श्री श्याम कुटुम्ब द्वारा बाबा की बड़ी ग्यारस फाल्गुन शुक्ल पक्ष एकादशी को प्रात: 6 बजे गायत्री मंदिर से निशान यात्रा निकाली जावेगी। जो नगर भ्रमण करते हुए प्रात: 7:30 बजे श्री श्याम बिहारी मंदिर में पहुचने के पष्चात बाबा की आरती की जावेगी। तत्पष्चात सुबह 9 बजे से श्रीश्याम अखंड ज्योति पाठ एवं दूसरे दिन बारस को प्रात: 7:30 बजे बाबा की ज्योत, खीर चूरमा, दोपहर आरती के पश्चात चांवल सब्जी का प्रसाद एवं उसके पश्चात रात्रि 7:30बजे बाबा के आरती के पश्चात खिचड़ी का भोग लगाया जाएगा।
श्याम कुटुम्ब के अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने बताया कि श्याम कुटुम्ब द्वारा विगत 18 वर्षो से प्रत्येक शुक्ल पक्ष की एकादशी को श्रीश्याम अखंड ज्योति पाठ का वाचन श्री श्याम कुटुम्ब द्वारा किया जाता रहा हैं। जिसके तहत 27 फरवरी फाल्गुन शुक्ल पक्ष की ग्यारस को श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ श्री श्याम बिहारी मंदिर में सुबह 9 बजे से प्रारंभ किया जाएगा। जिसके मुख्य जजमान सुरजभान रणधीरकुमार शर्मा, खरसिया होंगे। श्याम पाठ के मध्य में बाबा के जन्मोत्सव के दौरान सभी भक्त जनों को बधाईया बाटी जायेगी एवं आतिशबाजी की जावेगी। भक्तों के लिये पाठ के मध्य में दोपहर 1 बजे मुख्य जजमान द्वारा फलाहार की व्यवस्था भी की गयी है।श्याम कुटुम्ब के संस्थापक मुकेश मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि फाल्गुन ग्यारस बाबा की विशेष ग्यारस होने के कारण प्रात: 6 बजे निशान यात्रा प्रारंभ की जायेगी जो कि गायत्री मंदिर से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए श्री श्याम बिहारी मंदिर पहुंचेगी। निशान प्राप्त करने के लिये श्री श्याम बिहारी मंदिर में श्री श्याम निशान की रसीद लेकर अपना निशान सुरक्षित करा सकते है। बाबा श्याम के भक्तों के लिए शुक्लपक्ष की ग्यारस का दिन तो बडा ही फलदायी होता है। शुक्ल पक्ष की ग्यारस के दिन जो भी भक्त बाबा श्याम से अरदास करता है उसकी मनोकामना निश्चित रुप से पूरी होती है। श्याम बाबा की फाल्गुन ग्यारस का विषेश महत्व रहता है। फाल्गुन ग्यारस के दिन पूरे देश में श्याम बाबा के मंदिर में महोत्सव के रूप में मनाया जाता है। राजस्थान के खाटू श्याम जी में बाबा के दर्षन करने के लिये देश भर से लाखों भक्त पहुचते है। श्याम पाठ के दौरान श्री श्याम पाठ में बैठने के लिए सैकडो भक्तों की व्यवस्था की गई है। शाम 4 बजे पाठ विश्राम कर आरती करने के पश्चात प्रसाद वितरण किया जावेगा। श्याम बिहारी मंदिर में गुब्बारों एवं रंग बिरंगी झालरों से मंदिर को सजाया जावेगा। श्याम पाठ में बाबा के जन्म के पश्चात सभी भक्तों को बधाईया बांटी जायेगी श्री श्याम कुटुंब के संस्थापक मुकेश मिततल अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने श्याम भक्तों से निषान यात्रा एवं श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ एवं समस्त कार्यक्रम में हिस्सा लेकर पूण्य के भागी बनने की अपील की हैं। फाल्गुन ग्यारस को संस्था के संस्थापक मुकेश मित्तल, अध्यक्ष विजय अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल प्रेस, हरिश शर्मा, शंकर अग्रवाल, कैलाश सपना पूनम अग्रवाल, मनोज कबूलपुरिया, रमेश वकील, विनोद अग्रवाल, राजेश बंसल, मनोज भाऊ, मनोज अम्बिका, ऋषभ एल.आर., अरूण बंसल, सुनिल सुल्तानिया, मनोज ऐरन, कन्हैया शर्मा, निकुंज सराफ, संदीप बरेलिया, बिट्टू शर्मा, संजय अग्रवाल एस.आर.एम. आदि सदस्य भव्यता प्रदान करने हेतु लगे हुए हैं।
प्रात: 7:30 बजे खीर चुरमा का प्रसाद
शुक्ल बारस के पावन अवसर पर 28 फरवरी, को श्री श्याम बिहारी मंदिर में प्रात: 07:25 पर बाबा की ज्योति प्रज्जवलीत कर आरती करने के प्श्चात खीर चुरमा का प्रसाद अंगनूराम महावीरप्रसाद, नरेश अग्रवाज ऐडू, श्रीमति निशा आशीष बेरीवाल रायगढ़,, सुरजभान रणधिर कुमार शर्मा, खरसिया, जगदीशप्रसाद कैलाशकुमार मित्तल, खरसिया, तुहीराम गोपालप्रसाद अग्रवाल, खरसिया, महेन्द्र श्रीमति रेखा अग्रवाल, छाल नवापारा, गुप्त श्याम प्रेमी, पालुराम अग्रवाल (राज इंटर), खरसिया, गुलाबचंद मुकेश कुमार मित्तल, खरसिया, विश्वनाथ विजयकुमार, खरसिया, श्याम ड्रायक्लीनर्स, खरसिया, गुप्त श्याम प्रेमी, रेखराज अग्रवाल, डभरा, श्रीमति सरोज देवी अग्रवाल (सुनिल टायर्स), खरसिया, संजय कुमार जी गुप्ता, खरसिया, बाबुलाल दिलीपकुमार पिलानीया, खरसिया, अनुपकुमार राहुलकुमार, जगन किराना खरसिया, शांति ड्रेसेस, खरसिया, श्रीमति रिना-हरिश शर्मा, खरसिया, बिरबलप्रसाद विजयकुमार शर्मा, जवाहर कॉलोनी, गुप्त श्याम प्रेमी, खरसिया, दीपचंद रामकुमार जी, खरसिया, दीपक चैतन्य, महावीर ट्रेडर्स, खरसिया, श्रीमति सोनल – मुरली अग्रवाल, दादुराम ट्रेडर्स, बिलासपुर, राधेश्याम, बाजोरिया, खरसिया द्वारा बाबा को अर्पण कर भक्तों के बीच वितरण किया जावेगा।
दोपहर सब्जी चांवल का महाप्रसाद
संस्था द्वारा शुक्ल पक्ष की प्रत्येक बारस को दोपहर 12:30 बजे आरती के पश्चात चांवल सब्जी का वितरण प्रत्येक माह में किया जाना है जिसके तहत संस्था द्वारा शुक्ल बारस 28 फरवरी को दोपहर 12:00 बजे बाबा श्याम की भोग आरती के पश्चात श्री साधुराम जी जयप्रकाश (विक्की), खरसिया द्वारा भक्तों को सब्जी चांवल का महा प्रसाद वितरण किया जावेगा।
अद्भुद श्रृंगार बाबा श्याम का
फाल्गुन एकादशी के शुभ अवसर पर श्री श्याम बाबा का भव्य श्रृंगार किया जावेगा। बाबा श्याम को फूलों, से बाबा का अदभूत श्रंगार होगा। श्रृंगार सेवा श्री अतुल अग्रवाल जी, दुर्ग द्वारा बाबा को अर्पण की जायेगी।
रात्रि 07:30 बजे बटेगा खिचड़ी का भोग
श्री श्याम कुटुम्ब द्वारा संचालित श्री श्याम बिहारी मंदिर में शुक्ल पक्ष की प्रत्येक बारस को बाबा श्याम को खिचड़ी का प्रसाद लगाया जाता है उसी के तहत सुदी बारस को भी 28 फरवरी को संध्या 07:30 बजे बाबा श्याम की आरती के प्श्चात श्री मनोज अग्रवाल गृहलक्ष्मी स्टोर, खरसिया द्वारा सभी भक्तों को खिचड़ी का प्रसाद बाटा जावेगा।
प्रात: 06 बजे निकलेगी निशान यात्रा
फाल्गुन शुक्ल पक्ष की ग्यारस के पावन अवसर पर गायत्री मंदिर खरसिया से 27 फरवरी को प्रात: 06 बजे श्री श्याम कुटुम्ब के तत्वाधान में नगर के श्याम भक्तों द्वारा बाबा श्याम के जयकारों के साथ भव्य निशान यात्रा प्रारंभ कर नगर भ्रमण करते हुए प्रात: 07:30 बजे श्री श्याम बिहारी मंदिर पहुचेगी।
भक्तों द्वारा लगाया लायेगा सवामणी का प्रसाद
फाल्गुन शुक्ल पक्ष की ग्यारस एवं बारस के पावन अवसर पर 27 फरवरी को श्री श्याम राईस मील, भांटा की ओर से बाबा श्याम को सवामणी का प्रसाद अर्पण कर भक्तों के बीच वितरण किया जावेगा।
निशान यात्रा एवं श्री श्याम अखण्ड ज्योति पाठ 27 फरवरी को



