रायगढ़। प्रदेश के वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में अपना तीसरा बजट प्रस्तुत करने जा रहे हैं। ओपी चौधरी जी की दूरदृष्टि सोच और सर्वांगीण विकास के क्रक्रांतिकारी कदमों ने प्रदेश को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने साबित किया कि ‘सबका साथ, सबका विकास’ खोखला नारा नहीं, बल्कि हकीकत है।



