NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: इतवारी बाजार ऑक्सीजोन को 10 दिन में पूरा करने के दिए निर्देश
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > इतवारी बाजार ऑक्सीजोन को 10 दिन में पूरा करने के दिए निर्देश
रायगढ़

इतवारी बाजार ऑक्सीजोन को 10 दिन में पूरा करने के दिए निर्देश

विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं- कलेक्टर

lochan Gupta
Last updated: February 24, 2026 12:10 am
By lochan Gupta February 24, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। शहर के सर्वांगीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज नगर निगम क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति और समय-सीमा की बारीकी से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि रायगढ़ के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन का लक्ष्य है कि समय पर, गुणवत्तापूर्ण और जनहितकारी निर्माण हो ताकि रायगढ़ एक स्वच्छ, सुव्यवस्थित और आधुनिक शहर के रूप में नई पहचान बना सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य तय समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण हों।
कलेक्टर ने वार्ड क्रमांक 1 स्थित दूध डेयरी क्षेत्र में निर्माणाधीन ऑक्सीजोन का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि आगामी आठ महीनों के भीतर ऑक्सीजोन और प्लेग्राउंड का निर्माण पूर्ण कर नागरिकों को समर्पित किया जाए। इसके बाद कलेक्टर ने इतवारी बाजार क्षेत्र में निर्माणाधीन ऑक्सीजोन का निरीक्षण किया और आगामी दस दिनों के भीतर कार्य पूर्ण करने की सख्त समय-सीमा तय की। उन्होंने कहा कि निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण न होने पर जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना केवल हरियाली बढ़ाने का प्रयास नहीं, बल्कि शहरवासियों को स्वच्छ हवा, स्वास्थ्यवर्धक वातावरण और बच्चों के लिए सुरक्षित खेल परिसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। कलेक्टर ने शहर की जीवनरेखा केलो रिवर के पुनरुद्धार के तहत बनाए जा रहे मरीन ड्राइव का भी गहन निरीक्षण किया। न्यू शनि मंदिर से कायाघाट तक निर्माणाधीन हिस्से की धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई। उन्होंने मुख्य सडक़ और मरीन ड्राइव का कार्य आगामी बरसात को ध्यान में रखते हुए 30 जून से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए। एसईसीएल साइड में प्रस्तावित मरीन ड्राइव और निर्माणाधीन स्टॉप डैम का भी निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर श्री अक्षय डोसी, आयुक्त नगर निगम श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

चक्रधर समारोह में कुश्ती खिलाडिय़ों के बीच होगा दंगल

रेलवे जीएम अधिकारियों के साथ पहुंचे रायगढ़

15 करोड़ की लागत से रायगढ़ रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प

गोपी नाथ मिश्रा के निधन पर ओपी ने जताया शोक

मनोरोगी को पुलिस ने सेंदरी चिकित्सालय में कराया भर्ती

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article गांधी गंज पार्किग में अवैध कब्जे की कलेक्टर से शिकायत
Next Article 8 गौवंश के साथ दो तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

खबरें और भी है....

सीएम साय ने लुंड्रा को दी 280 करोड़ की सौगात
प्रधान ट्रेडर्स व अग्रवाल खाद भंडार में कृषि विभाग की दबिश
पीडीएस चावल की तस्करी, 30 क्विं. चावल से भरी पिकअप पकड़ाई
बेकाबू कार पेड़ से टकराई, 8 घायल, 3 गंभीर
मुखबिरी की शक पर डायल 112 के चालक की पिटाई

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम साय ने लुंड्रा को दी 280 करोड़ की सौगात
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?