NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: भोजनवृत्ति राशि नहीं मिलने पर आईटीआई के छात्रों ने किया प्रदर्शन, डेढ़ साल से नहीं मिले पैसे
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > भोजनवृत्ति राशि नहीं मिलने पर आईटीआई के छात्रों ने किया प्रदर्शन, डेढ़ साल से नहीं मिले पैसे
रायगढ़

भोजनवृत्ति राशि नहीं मिलने पर आईटीआई के छात्रों ने किया प्रदर्शन, डेढ़ साल से नहीं मिले पैसे

lochan Gupta
Last updated: February 24, 2026 12:08 am
By lochan Gupta February 24, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। आईटीआई कॉलेज के हॉस्टल में रहने वाले छात्रों को पिछले डेढ़ साल से भोजनवृत्ति की राशि नहीं मिल पा रही है। जिस कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मुद्दे को लेकर सोमवार दोपहर एनएसयूआई के साथ छात्रों ने कॉलेज परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।
छात्रों ने बताया कि आईटीआई में पढऩे वाले 60 से अधिक छात्र हॉस्टल में निवास करते हैं। उन्हें केंद्र सरकार की ओर से प्रति माह लगभग 1,200 रुपए भोजनवृत्ति के रूप में मिलते हैं, लेकिन पिछले करीब डेढ़ वर्ष (लगभग 18 माह) से राशि का भुगतान नहीं हुआ है। छात्रों के अनुसार सत्र 2023-25 के विद्यार्थियों की भोजनवृत्ति लंबित है। कुल बकाया राशि लगभग 3 लाख रुपये बताई गई है, जिसका अब तक शासन-प्रशासन की तरफ से भुगतान नहीं किया गया है। अधिकांश छात्र आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते हैं। ऐसे में भोजनवृत्ति नहीं मिलने से उन्हें गंभीर आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्राचार्य कक्ष के सामने जमीन पर बैठकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। इस दौरान आईटीआई कॉलेज अध्यक्ष कुलदीप सिदार, एनएसयूआई जिला सचिव गौरव साव, आदेश कश्यप, बलराम गोंड़, संदीप पटेल सहित अन्य छात्र उपस्थित थे।
समाधान नहीं होने पर कलेक्ट्रेट में करेंगे प्रदर्शन
एनएसयूआई जिला सचिव गौरव साव ने बताया कि प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया है और उन्होंने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। छात्र नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर भोजनवृत्ति की राशि जारी नहीं की गई, तो कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। छात्रों ने मांग की है कि लंबित 3 लाख रुपए की भोजनवृत्ति राशि का भुगतान फरवरी माह के भीतर छात्रों के खातों में किया जाए।

You Might Also Like

जशपुर पैलेस पहुँचे राधेश्याम राठिया , जूदेव परिवार का लिया आशीर्वाद

डॉ. मनीषा त्रिपाठी ’उस्ताद को सलाम’ से हुई सम्मानित

हाथी प्रभावित तीन जिलों के सरहदी ग्रामों से घिरा कापू

सर्विसिंग सेंटर से ट्रैक्टर-ट्राली पार

एक पेड़ शहीदों के नाम, रूरल वॉरियर ग्रुप की अनुकरणीय पहल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सडक़, बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी
Next Article पुलिस ने ली सराफा व्यापारियों की क्लास, सीसीटीवी चालू रखने और नियमित रिकॉर्डिंग के निर्देश

खबरें और भी है....

वित्तमंत्री चौधरी आज करेंगे बजट पेश
डीएमएफ घोटाले में टुटेजा, शराब स्कैम में अनवर ढेबर गिरफ्तार
सरकार को सडक़ से सदन तक घेरेंगे-चरणदास
मोबाइल दुकान में 5 लाख की चोरी
8 गौवंश के साथ दो तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?