रायगढ़। अघोरेश्वर भगवान राम प्राथमिक उपचार केंद्र के अन्तर्गत अघोरेश्वर भगवान राम नेत्र चिकित्सा केन्द्र औघड़ की मड़ई जिगना में शुक्रवार को आयोजित नि:शुल्क नेत्र शिविर में 240 मरीजों का नेत्र जाँच का लाभ मिला। मरीजों की जांच नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संदीप शर्मा द्वारा की गई। अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा से संबंधित सभी शाखाओं में पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी के मार्गदर्शन में जीवन की मूलभूत आवश्यकता शिक्षा चिकित्सा का समुचित प्रबंधन किया जाता है जिसका लाभ ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत ग्रामीण जनता को मिलता है। इस शिविर में 170 मरीजों को निशुल्क चश्मा वितरण किया गया। 74 मरीजों को नेत्र सम्बन्धित ड्राप दिया गया। जांच के दौरान 17 मरीजों में मोतियाबिंद के लक्षण मिले जिन्हें चिकित्सकों द्वारा उचित परामर्श दिया गया। 76 मरीजों के चश्मा का नंबर प्रधान कार्यालय अघोर गुरू पीठ ब्रह्मनिष्ठालय बनोरा बनने के लिए भेज दिया गया जिनका वितरण अगले नेत्र शिविर में किया जाएगा। अघोरेश्वर भगवान राम प्राथमिक उपचार केंद्र औघड़ की मड़ई जिगना में शुक्रवार को आयोजित चिकित्सा शिविर में 192 मरीजों जांच डॉक्टर आर•के•मौर्य द्वारा की गई।



