NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता: रायगढ़ में ‘टेली मानस’ और ‘टोरेंट प्रोजेक्ट’ से घर बैठे मिल रही नि:शुल्क परामर्श सुविधा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता: रायगढ़ में ‘टेली मानस’ और ‘टोरेंट प्रोजेक्ट’ से घर बैठे मिल रही नि:शुल्क परामर्श सुविधा
रायगढ़

मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता: रायगढ़ में ‘टेली मानस’ और ‘टोरेंट प्रोजेक्ट’ से घर बैठे मिल रही नि:शुल्क परामर्श सुविधा

एक लाख 75 हजार से अधिक लोगों की मानसिक स्वास्थ्य स्क्रीनिंग, 24 घंटे उपलब्ध टोल-फ्री सेवा 14416, कलेक्टर के निर्देशन में जिला अस्पताल की पहल, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच

lochan Gupta
Last updated: February 20, 2026 12:03 am
By lochan Gupta February 20, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। भागदौड़ भरी जीवनशैली और बढ़ते तनाव के दौर में मानसिक स्वास्थ्य आज सबसे बड़ी जरूरत बन गया है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए रायगढ़ जिला प्रशासन द्वारा मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के दिशा-निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. दिनेश पटेल के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय रायगढ़ के माध्यम से ‘टेली मानस’ सेवा के प्रति व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
‘टेली मानस’ भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका पूरा नाम टेली मेंटल हेल्थ असिस्टेंस एंड नेटवर्किंग अक्रॉस स्टेट्स है। इस सेवा के माध्यम से जिले का कोई भी व्यक्ति घर बैठे मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों से नि:शुल्क परामर्श प्राप्त कर सकता है। यह सुविधा पूरी तरह गोपनीय है और 24 घंटे, सातों दिन उपलब्ध रहती है।
इसी कड़ी में जिला नोडल अधिकारी डॉक्टर केनन डेनियल द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत बेंगलुरू स्थित निमहांस के समन्वय से जिले में ‘टोरेंट प्रोजेक्ट’ का भी सफल संचालन किया जा रहा है। इस परियोजना के तहत जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) को मानसिक स्वास्थ्य विषय पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। उन्हें मानसिक रोगों की पहचान एवं स्क्रीनिंग के लिए ‘मेरिट’ नामक विशेष टूल उपलब्ध कराया गया है।
प्रशिक्षित सीएचओ द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सघन मानसिक स्वास्थ्य स्क्रीनिंग अभियान संचालित कार्य के सफल संचालन जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री रंजना पैंकरा द्वारा किया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक जिले के लगभग एक लाख 75 हजार नागरिकों की मानसिक स्वास्थ्य संबंधी जांच की जा चुकी है।
विशेषज्ञों के अनुसार तीव्र तनाव का आवेग कई बार अल्प समय के लिए आता है, लेकिन यदि समय रहते परामर्श न मिले तो व्यक्ति गंभीर कदम उठा सकता है। ऐसे में किसी भी प्रकार की मानसिक परेशानी, घबराहट या आत्मघाती विचार आने पर तुरंत सहायता लेना जरूरी है। नागरिक 14416 या 1800-891-4416 टोल-फ्री नंबर पर कॉल कर विशेषज्ञों से परामर्श प्राप्त कर सकते हैं।

इन समस्याओं में मिल रही है सहायता

अत्यधिक तनाव, घबराहट या बेचौनी,लंबे समय तक उदासी या अवसाद के लक्षण,नींद से जुड़ी समस्याएं, पढ़ाई का तनाव या पारिवारिक कलहनशे की लत से छुटकारा पाने के लिए मार्गदर्शन। जिला चिकित्सालय रायगढ़ ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि मानसिक स्वास्थ्य को भी शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्व दें। यदि स्वयं या आसपास कोई व्यक्ति व्यवहार में बदलाव, तनाव या अवसाद महसूस कर रहा हो तो झिझकें नहीं। एक कॉल या नजदीकी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में संपर्क कर विशेषज्ञों की सलाह अवश्य लें।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि अब मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं हर नागरिक की पहुंच में हैं। समय पर परामर्श लेकर न केवल स्वयं को, बल्कि अपने परिवार को भी सुरक्षित और स्वस्थ रखा जा सकता है।

You Might Also Like

आरपीएफ के हत्थे चढ़ा टिकट दलाल

यात्री ट्रेनों की बिगड़ी चाल से यात्री हो रहे हलाकान-परेशान

मैं भी हूं मोदी का परिवार और कांग्रेस के नेता पहली लाठी मुझे मारें : अरुण कातोरे

विश्व हिंदी परिषद शैक्षणिक प्रकोष्ठ रायगढ़ के नए अध्यक्ष डॉ. मनीषा अवस्थी व श्रीमती मंजू अवस्थी उपाध्यक्ष नियुक्त

आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 453 लोग हुए लाभान्वित

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article इंदिरा नगर- चांदनी चौक में पुल निर्माण बाबत हुई जनसुनवाई
Next Article मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक घुटना व कूल्हा प्रत्यारोपण सर्जरी की सुविधा उपलब्ध

खबरें और भी है....

10वीं पास बना रहा था डॉक्टर-पोस्ट मास्टर
डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 36.97 लाख रुपए की ठगी
होली त्यौहार से पहले बदमाशों की धरपकड़ करने के निर्देश
किशोरी से गैंग रेप, गला घोंटकर जंगल में फेंका
कुल्हाड़ी से संघातिक प्रहार कर बेटी की कर दी हत्या

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
10वीं पास बना रहा था डॉक्टर-पोस्ट मास्टर
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?