जशपुरनगर। राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर एवं जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर के निर्देशानुसार राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत विकासखंड मनोरा में खंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया कार्यक्रम हाई स्कूल हायर सेकेंडरी एवं उच्च प्राथमिक दो स्तर पर विकासखंड स्त्रोत केंद्र मनोरा के सभागार में आयोजित किए गये कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में गणित विज्ञान के साथ नवाचार के प्रति रुचि उत्पन्न करना था विकासखंड मनोरा के विभिन्न संकुलों से आए विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साह पूर्वक अपनी सहभागिता प्रदान किये कार्यक्रम बीआरसी मनोरा आशुतोष शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ उक्त क्विज कार्यक्रम में माध्यमिक खंड से दल क्रमांक ए के दीपक राम सिमरन लकड़ा विवेक कुमार स्वर्णनी बाई प्रथम स्थान प्राप्त किये दल क्रमांक डी के अक्षय राम सत्येंद्र नाम मनीषा बाई देवी बाई द्वितीय स्थान प्राप्त किये ग्रुप ई के आलोक प्रधान प्रणीत इंदवार संजना पर रुपेश यादव तृतीय स्थान पर रहे।
हाई स्कूल हायर सेकेंडरी खंड में पीएम श्री सेजेश मनोरा के पुष्पा मिश्रा सिल्की बाई अनिमा बाई श्याम प्रधान प्रथम शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सोन्क्यारी एवं आस्ता के अनुषा किसपोट्टा सावित्री यादव लक्ष्मीबाई सुमित्रा बाई द्वितीय शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय खरसोता के युवराज प्रधान गौरव निराला आशिक भगत संतोषी बाई तृतीय स्थान प्राप्त किये विजेता छात्रों को विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री तरुण पटेल के द्वारा पारितोषिक वितरण किया गया क्विज प्रतिभागियों को प्रेरित करते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री तरुण पटेल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में आत्मविश्वास के साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास होता है। उपरोक्त क्विज कार्यक्रम का संचालन हायर सेकेंडरी खंड से राहुल भगत राम प्रसाद जायसवाल प्रियांशी कुजूर एवं पूर्व माध्यमिक स्तर से चंद्रशेखर भगत देवनारायण पटेल कुमारी सरिता व मंजुला झा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को व्यवस्थित करने में सीएसी महेंद्र सिंह बीरबल राम सत्यदीप प्रसाद का सहयोग रहा।



