NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी में छग की लगातार 6वीं जीत
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी में छग की लगातार 6वीं जीत
रायपुर

सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी में छग की लगातार 6वीं जीत

अरुणाचल प्रदेश को 8 विकेट से हराया

lochan Gupta
Last updated: February 16, 2026 11:50 pm
By lochan Gupta February 16, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर। सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी 2025-26 में छत्तीसगढ़ महिला टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। टीम ने अपने 6वें मुकाबले में अरुणाचल प्रदेश को 8 विकेट से हराकर लगातार छठी जीत दर्ज की है। यह मुकाबला 16 फरवरी को वडोदरा में खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अरुणाचल प्रदेश की टीम 48.4 ओवर में 102 रन बनाकर सिमट गई। टीम की ओर से कप्तान नबाम यापू ने 42 रन और आर्चेता पंवार ने 31 रन बनाए। चित्रांजलि ने 13 रन का योगदान दिया। वहीं छत्तीसगढ़ की ओर से महक नरवसे ने 4 विकेट झटके, जबकि अदिति पंवार को 3 विकेट मिले। प्रीति यादव और उर्मिला हरिना ने 1-1 विकेट हासिल किया।
102 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ की टीम ने महज 8.3 ओवर में 2 विकेट खोकर 103 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। प्रीति यादव ने मैच जिताऊ 50 रन की पारी खेली।
इसके अलावा शिल्पा साहू 27 रन और कप्तान कृति गुप्ता 20 रन बनाकर नाबाद रहीं। अरुणाचल की ओर से चुखु अनाम ने 2 विकेट लिए। छत्तीसगढ़ ने यह मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्रीति यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 50 रन बनाने के साथ 1 विकेट भी अपने नाम किया। इस जीत के साथ छत्तीसगढ़ महिला टीम ने टूर्नामेंट में लगातार छठी जीत दर्ज कर ली है और अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। टीम का आत्मविश्वास चरम पर है और आगे के मुकाबलों में भी दमदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

You Might Also Like

एनएच-एमएमआई हॉस्पिटल का लाइसेंस हो सकता है रद्द

सीएम साय विहंगम योग संत-समाज के कार्यक्रम में हुए शामिल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी से छत्तीसगढ़ में हर क्षेत्र में हो रहा तेजी से विकास

रायपुर में रिकार्ड मतों से होगी जीत, लोकसभा के चुनाव में विपक्ष कहीं नहीं : मंत्री टंकराम वर्मा

छत्तीसगढ़ रेल क्रांति : 47 हजार करोड़ की रेल विकास परियोजनाएं प्रगति पर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पिस्टल लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार
Next Article संयुक्त मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक सम्पन्न

खबरें और भी है....

नए थीम के साथ 24 को पेश होगा छग का बजट
महाशिवरात्रि पर बरगढ़ धाम में 272 लोगों ने की ‘घर वापसी’
उत्कल एक्सप्रेस में गांजा की तस्करी, तीन किलो मादक पदार्थ के साथ युवक पकड़ाया
रोहन आत्महत्या कांड में परिजनों को न्याय दिलाने सर्वसमाज आये आगे-करण
नगर पंचायत तमनार के पहले अध्यक्ष बने अश्वनी पटनायक

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नए थीम के साथ 24 को पेश होगा छग का बजट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?