NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: एसईसीएल मुख्यालय में कंज़्यूमर मीट का आयोजन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > एसईसीएल मुख्यालय में कंज़्यूमर मीट का आयोजन
बिलासपुर

एसईसीएल मुख्यालय में कंज़्यूमर मीट का आयोजन

lochan Gupta
Last updated: February 16, 2026 11:48 pm
By lochan Gupta February 16, 2026
Share
3 Min Read

बिलासपुर। एसईसीएल द्वारा आज दिनांक 16 फरवरी 2026 को एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर में कोयला उपभोक्ताओं के साथ बेहतर समन्वय एवं संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से कंज़्यूमर मीट का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसईसीएल के सीएमडी श्री हरीश दुहन ने की।
इस दौरान निदेशक (तकनीकी संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार एवं निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना) रमेश चंद्र महापात्र उपस्थित रहे। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सीएमडी हरीश दुहन ने स्पष्ट रूप से कहा कि टीम एसईसीएल अब ‘गुणवत्ता सर्वोपरि’ के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि एसईसीएल का उद्देश्य केवल अधिक कोयला उत्पादन नहीं, बल्कि उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता युक्त, भरोसेमंद और समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से खुलकर अपने सुझाव एवं विचार साझा करने का आह्वान किया और विश्वास दिलाया कि प्राप्त सुझावों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे। श्री दुहन ने आश्वस्त किया कि गुणवत्ता नियंत्रण, पारदर्शिता, तकनीकी उन्नयन और बेहतर समन्वय के माध्यम से एसईसीएल उपभोक्ता संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता देता रहेगा तथा उद्योगों की ऊर्जा आवश्यकताओं की विश्वसनीय पूर्ति के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।
निदेशक (तकनीकी संचालन) श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार ने अपने संबोधन में के मंत्र को दोहराते हुए कहा कि उत्पादन प्रक्रिया से लेकर डिस्पैच तक हर स्तर पर गुणवत्ता सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की संतुष्टि ही एसईसीएल की वास्तविक सफलता है।
बैठक के प्रारंभ में महाप्रबंधक (खनन/विक्रय) श्री अजीत चौधरी द्वारा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से कंपनी की कार्यप्रणाली, उत्पादन प्रणाली, गुणवत्ता प्रबंधन तथा उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं प्रदान करने हेतु किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक के दौरान उपभोक्ताओं ने कोयले के मूल्य की वापसी, बैंक गारंटी, गुणवत्ता युक्त कोयले की आपूर्ति एवं अन्य परिचालन संबंधी विषयों पर प्रश्न एवं सुझाव प्रस्तुत किए। सीएमडी श्री हरीश दुहन संपूर्ण बैठक के दौरान उपस्थित रहे तथा सभी प्रश्नों का विस्तार से उत्तर देते हुए समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर महाप्रबंधक (गुणवत्ता) श्री संजीव निगम, महाप्रबंधक (वित्त) श्रीमती रोंटी बसु सहित कंपनी के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

You Might Also Like

एसईसीएल में सीआईएल अंतर-कंपनी हॉकी प्रतियोगिता 2025-26 का भव्य शुभारंभ

कर्मचारियों को उनके कार्यस्थलों में ही स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने की पहल!

प्रधान कार्यालय, द.पू.म. बिलासपुर में क्षेत्रीय हिंदी प्रतियोगिता संपन्न

श्रद्धा महिला मण्डल द्वारा 270 श्रमिकों को दिए गए मच्छरदानी

सीएमडी एसईसीएल हरीश दुहन ने एसईसीएल मुख्यालय में ‘डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 2025’ का किया शुभारंभ

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अंचल के शिवालयों में उमड़ी आस्था की लहर
Next Article किशोरियों हेतु एच.पी.वी. टीकाकरण अभियान का सफल आयोजन

खबरें और भी है....

नए थीम के साथ 24 को पेश होगा छग का बजट
महाशिवरात्रि पर बरगढ़ धाम में 272 लोगों ने की ‘घर वापसी’
उत्कल एक्सप्रेस में गांजा की तस्करी, तीन किलो मादक पदार्थ के साथ युवक पकड़ाया
रोहन आत्महत्या कांड में परिजनों को न्याय दिलाने सर्वसमाज आये आगे-करण
नगर पंचायत तमनार के पहले अध्यक्ष बने अश्वनी पटनायक

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नए थीम के साथ 24 को पेश होगा छग का बजट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?