NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: फागुन उत्सव के रंगों से रंगी शहर की गलियां
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > फागुन उत्सव के रंगों से रंगी शहर की गलियां
रायगढ़

फागुन उत्सव के रंगों से रंगी शहर की गलियां

बाबा श्याम के जयकारे से गुंजायमान हुआ समूचा शहर, गांधी गंज से निकली ऐतिहासिक भव्य निशान यात्रा

lochan Gupta
Last updated: February 15, 2026 12:05 am
By lochan Gupta February 15, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। शहर की सुप्रसिद्ध धार्मिक श्री श्याम लखदातार सेवा समिति के सभी श्रद्धालुओं की पहल से विगत चार वर्षों से भव्यता के साथ फागुन उत्सव मनाया जा रहा है। धार्मिक इस परंपरा को बरकरार रखते हुए समिति के सभी सदस्यों ने शहर में दो दिवसीय फागुन उत्सव का यादगार आयोजन कृतार्थ – 4 किया गया व पहले दिन विगत 12 फरवरी को मनभावन झांकी, करमा पार्टी, धमाल पार्टी, मधुर भजन व ऐतिहासिक निशान यात्रा निकाली और समूचा अंचल बाबा श्री श्याम के मधुर जयकारे से गुंजायमान हो गया।वहीं शहर की गलियाँ खुशी के इस उत्सव के बेशुमार रंगों से रंगीन हो गई।
फागुन में मनाते हैं उत्सव
श्री श्याम लखदातार समिति के मीडिया प्रभारी प्रकाश निगानिया ने बताया कि समिति के सभी सदस्यगण पूरी श्रद्धा, भक्ति व भव्यता के साथ फागुन उत्सव को अनवरत चार वर्षों से हर फागुन माह में मनाते आ रहे हैं। इस बार भी धार्मिक इस आयोजन को नव्यता दी गई है। इसके अंतर्गत विगत 12 फरवरी की शाम को ऐतिहासिक निशान यात्रा निकाली गई।
प्रशासन व पुलिस का सराहनीय योगदान
ऐतिहासिक भव्य निशान यात्रा में प्रशासन व पुलिस प्रशासन का बेहद सकारात्मक सराहनीय योगदान रहा। जिससे व्यवस्था अच्छी रही साथ ही श्री श्याम लखदातार सेवा समिति के सभी सदस्यों ने प्रशासन व पुलिस प्रशासन के सकारात्मक सहयोग के लिए विशेष आभार प्रकट किया। वहीं निशान यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सभी सदस्यों का अभूतपूर्व योगदान रहा।
गांधी गंज से निकली निशान यात्रा
शहर के गांधी गंज से विगत 12 फरवरी की शाम चार बजे बाबा श्री श्याम की पूजा अर्चना कर करमा पार्टी, धमाल पार्टी, मधुर भजन व मनभावन झांकियों के साथ बाबा श्री श्याम का जयकारा लगाते हुए पारंपरिक वेशभूषा की खूबसूरती के साथ हाथों में निशान लेकर यात्रा निकाली गई जो शहर का परिभ्रमण करते हुए पुन: श्री श्याम मंदिर पहुँची।
1500 निशान बाबा को समर्पित
ऐतिहासिक निशान यात्रा में इस बार लगभग दो हजार श्रद्धालुओं ने बड़ी श्रद्धा से भाग लिया और 1500 निशान बाबा श्री श्याम के चरणों में समर्पित कर पुण्य के भागी बने। वहीं निशान यात्रा का जगह – जगह अभूतपूर्व स्वागत किया गया व श्रद्धालुओं के लिए जलपान, शरबत व मिठाई प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। साथ ही लोगों ने पुष्प वर्षा कर आत्मीय स्वागत किया। जिससे धार्मिक इस आयोजन का माहौल भी और भी अत्यधिक खुशनुमा हो गया।
मनभावन झांकियों ने किया आकर्षित
ऐतिहासिक निशान यात्रा में श्री श्याम लखदातार सेवा समिति के सदस्यों ने इस बार नागपुर की मनभावन झांकियाँ निकाली जिसमें शिव तांडव, हनुमान जी, शिव जी, राधा कृष्ण नृत्य बेहद ही खास रही। जिसे देखकर शहरवासी अत्यंत ही हर्षित हो गए और समिति के इस पहल की बेहद सराहना की साथ ही लोगों ने झांकियों के साथ जमकर सेल्फी भी लिए।

You Might Also Like

मौसम में बदलाव के साथ बढऩे लगे सर्दी-बुखार के मरीज

कलेक्टर ने जिला अस्पताल में जनऔषधि केन्द्र एवं ओपीडी का किया शुभारंभ

प्रदेश में 60 प्रतिशत लोग बवासीर से पीडि़त

ऑटो ने पकड़ी रफ्तार तो सिलाई मशीन की टूटी सुई

मुज्तबा साबरी ने बढ़ाया जिले का मान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article एपीएस मे धूमधाम से मना अभिभावक दिवस
Next Article वेलेंटाइन डे को सशिमं ने माता-पिता को समर्पित प्रेम दिवस के रूप में मनाया

खबरें और भी है....

सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पबद्ध-सीएम साय
अघोर गुरु पीठ बनोरा पहुंचे मुख्यमंत्री, गुरु दर्शन कर लिया आशीर्वाद
सीएम साय ने पंडरीपानी महालक्ष्मी मंदिर में की पूजा-अर्चना
फर्जी नंबर प्लेट लगाकर धान परिवहन करने वाला ट्रक मालिक बेनकाब
बेकाबू ट्रेलर पेड़ से टकराई, चालक की मौके पर मौत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पबद्ध-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?