NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: केएमटी शासकीय कन्या महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए पूर्व विधायक विजय अग्रवाल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > केएमटी शासकीय कन्या महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए पूर्व विधायक विजय अग्रवाल
रायगढ़

केएमटी शासकीय कन्या महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए पूर्व विधायक विजय अग्रवाल

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्राओं को शील्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

lochan Gupta
Last updated: February 13, 2026 11:26 pm
By lochan Gupta February 13, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। शहर के किशोरी मोहन त्रिपाठी कन्या शासकीय महाविद्यालय में आयोजित वार्षिक उत्सव एवं स्नेह सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक विजय अग्रवाल साम्मिलित हुए एवं विशिष्ट अतिथि रुप में पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं रायगढ़ नगर निगम के पार्षद श्रीमति पूनम सोलंकी एवं पूर्व नगरपलिका परिषद रायगढ अध्यक्ष श्रीमति शीला तिवारी, शासकीय पी डी कामर्स महाविधालय के पूर्व प्रचार्य प्रो. डा. एम. एस. खनुजा, पूर्व अनुविभागीय अधिकारी देवनाथ पटेल, किशोरी मोहन त्रिपाठी शासकीय कन्या महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सुश्री डा. उमा नेगी,छात्रासंघ प्रभारी डा.सी. के. साहू शामिल हुए। वार्षिकोत्सव एवं स्नेह सम्मान समारोह का शुभारंभ पूर्व विधायक विजय अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवन कर किया।
महाविधालय के प्रभारी प्राचार्य सुश्री डा.उमा नेगी एवं महाविद्यालय के प्रो डा. आर. के .बारिक सहित प्राध्यापकों ने मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया। तत्पश्चात छात्राओं ने मां सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर किशोरी मोहन त्रिपाठी शासकीय कन्या महाविद्यालय के छात्राओं ने एक से बढक़र एक मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया,जिन्होंने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इन प्रस्तुतियों में देशभक्ति समूह गान, लोक नृत्य, सामाजिक संदेश पर आधारित ग्रुप डांस शामिल थें। वार्षिक उत्सव के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक विजयअग्रवाल ने शैक्षणिक खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों एवं फाइनल ईयर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्राओं को शील्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित कर सभी छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी एवं सभी छात्राओं एवं महाविद्यालय परिवार को सफल आयोजन हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिए। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा जीवन में सफलता के लिए शिक्षा एवं अनुशासन के महत्व पर संवाद कर उन्हें प्रोत्साहित किया और विद्यार्थियों को अनुशासन परिश्रम और संस्कारों को जीवन में अपनाने की सलाह दी एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती पूनम सोलंकी व श्रीमति शीला तिवारी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर डॉ राजकुमार राठौर एवं आभार प्रदर्शन छात्रासंघ प्रभारी डॉ. सी. के. साहू ने किया। वार्षिक उत्सव को सफल बनाने में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. सुश्री उमा नेगी, डॉ.सी के साहू,प्रो डॉ.आर .के.बारिक, प्रो. डॉ. नीति देवांगन, प्रो. डॉ. प्रीति सिंह,, प्रो.डॉ.सुबाला नंदे, प्रो.अनुपमा टोप्पो, डॉ. प्रमोद साहू, प्रो.अंकित खडिय़ा,प्रो. राजकुमार राठौर सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा एवं कार्यक्रम में अभिभावक सहित बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहे हैं।

You Might Also Like

साक्षी स्टेशनरी एवं प्रिया फैन्सी स्टोर से 234 नग व्हाइट इंक जप्त

डिग्री कॉलेज में समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन

रामबाई की शोक सभा में भावुक हुए शहरवासी

आयत डांस एकेडमी के छात्राओं ने बढ़ाया रायगढ़ का मान

धरमजयगढ़ वन मंडल में अधिकारी-कर्मचारियों के संरक्षण में हो रहा जंगल की कटाई?

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article महिला संघ वार्षिक महाअधिवेशन में शामिल हुए जीवर्धन चौहान, महेश साहू
Next Article शासकीय पी.डी. महाविद्यालय में वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

खबरें और भी है....

सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पबद्ध-सीएम साय
अघोर गुरु पीठ बनोरा पहुंचे मुख्यमंत्री, गुरु दर्शन कर लिया आशीर्वाद
सीएम साय ने पंडरीपानी महालक्ष्मी मंदिर में की पूजा-अर्चना
फर्जी नंबर प्लेट लगाकर धान परिवहन करने वाला ट्रक मालिक बेनकाब
बेकाबू ट्रेलर पेड़ से टकराई, चालक की मौके पर मौत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पबद्ध-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?