NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: एसपी आंजनेय के नेतृत्व में 24 घंटे के भीतर पकड़ाया शातिर चोर, 7.41 लाख की चोरी का खुलासा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > एसपी आंजनेय के नेतृत्व में 24 घंटे के भीतर पकड़ाया शातिर चोर, 7.41 लाख की चोरी का खुलासा
सारंगढ़

एसपी आंजनेय के नेतृत्व में 24 घंटे के भीतर पकड़ाया शातिर चोर, 7.41 लाख की चोरी का खुलासा

lochan Gupta
Last updated: February 13, 2026 11:25 pm
By lochan Gupta February 13, 2026
Share
3 Min Read

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के कप्तान पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वैर्ष्णेय के कुशल मार्गदर्शन में बिलाईगढ़ पुलिस ने तत्परता की एक नई मिसाल पेश की है। ग्राम पवनी में हुई लाखों की चोरी के मामले को पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में सुलझाते हुए आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया है। एसपी वैर्ष्णेय की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति और अपराध नियंत्रण की रणनीति का ही परिणाम है कि प्रार्थी के जीवन भर की कमाई को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।
घटना 11 फरवरी की है, जब नगर पंचायत पवनी निवासी प्रार्थी रामलाल साहू (58 वर्ष) सपरिवार कार खरीदने कसडोल गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोर ने सूने मकान का ताला तोडक़र अलमारी में रखे 6 तोला सोना, चांदी के जेवरात और नगदी समेत कुल 7,41,500 रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया था। 12 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज होते ही एसपी आंजनेय वैष्णव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
पुलिसिया तकनीक और ‘बहादुर’ की सूंघ ने पकड़ा चोर- विवेचना के दौरान पुलिस ने मनोवैज्ञानिक तरीके से संदिग्धों से पूछताछ शुरू की। शादी समारोह में आए टेंट, कैटरिंग और कैमरा टीम के सदस्यों से जब बारी-बारी से सवाल किए गए, तो कौशिक प्रधान नाम का व्यक्ति पुलिस के तीखे सवालों के सामने हड़बड़ाने लगा। इसी बीच डॉग हैंडलर बहादुर थापा के साथ आए डॉग ने संदिग्ध के पास बार-बार चक्कर लगाकर पुलिस के शक को यकीन में बदल दिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। शत-प्रतिशत बरामदगी- एसपी के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पुलिस ने आरोपी के पास से ?सोने के जेवरात (6 तोला 2 ग्राम): कीमत रू. 5,59,000/- चांदी के जेवरात कीमत 1,79,000/ रू. नगदी और आधार कार्ड घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल से कुल 7,41,000 रुपये का माल बरामद कर लिया गया है।
इनकी रही मुख्य भूमिका
इस सफल कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडेय और एसडीओपी विजय ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी व विवेचक सउनि प्रकाश रजक, प्रधान आरक्षक नरेंद्र साव, आरक्षक मुनी अनंत, राजेश सायतोडे, भुनेश्वर चंद्रा, चंद्रमणी साहू, अर्जुन सिंह, राजेंद्र बघेल सहित साइबर प्रभारी सउनि राम कुमार मानिकपुरी और दीपक मैत्री की विशेष भूमिका रही। पवनी क्षेत्र की जनता ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए एसपी आंजनेय वैर्ष्णेय और उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन की कार्यशैली की जमकर प्रशंसा की है।

You Might Also Like

गोबर से प्राकृतिक खेती की जाए तो जमीन विषाक्त से उपजाऊ होगा : विशेषर पटेल

मोना स्कूल सारंगढ़ को राष्ट्रीय प्रतियोगिता ‘देशराग’ भिलाई में सर्वश्रेष्ठ संस्थान का सम्मान

आंवला नवमी पर गोपाल जी मंदिर में महाप्रसादी

आबकारी टीम सरिया ने 360 लीटर शराब जप्त की

कोई भी निर्माण काम नहीं रुकना चाहिए : कलेक्टर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सारंगढ़ प्रेसिडेंट कप फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ
Next Article कलेक्टर ने मनरेगा के तहत तालाब गहरीकरण, डबरी निर्माण और चेकडेम का निरीक्षण किया

खबरें और भी है....

सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पबद्ध-सीएम साय
अघोर गुरु पीठ बनोरा पहुंचे मुख्यमंत्री, गुरु दर्शन कर लिया आशीर्वाद
सीएम साय ने पंडरीपानी महालक्ष्मी मंदिर में की पूजा-अर्चना
फर्जी नंबर प्लेट लगाकर धान परिवहन करने वाला ट्रक मालिक बेनकाब
बेकाबू ट्रेलर पेड़ से टकराई, चालक की मौके पर मौत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पबद्ध-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?