NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 6 महीने तक जिलाध्यक्षों के काम की होगी निगरानी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > 6 महीने तक जिलाध्यक्षों के काम की होगी निगरानी
रायपुर

6 महीने तक जिलाध्यक्षों के काम की होगी निगरानी

कमजोर प्रदर्शन पर बदले जाएंगे पदाधिकारी, दिल्ली ट्रेनिंग के दौरान मिले निर्देश

lochan Gupta
Last updated: February 12, 2026 12:13 am
By lochan Gupta February 12, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर। कांग्रेस ने साफ संकेत दे दिए हैं कि अब जिलाध्यक्षों के प्रदर्शन की सीधी मॉनिटर होगी। दिल्ली में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेतृत्व ने कहा कि 10 दिन के प्रस्तावित आवासीय प्रशिक्षण के बाद सभी जिलाध्यक्षों के कामकाज की लगातार निगरानी की जाएगी।
पार्टी के मुताबिक, छह महीने बाद जिलाध्यक्षों का मूल्यांकन किया जाएगा। इसमें संगठनात्मक मजबूती, जनसंपर्क, सदस्यता अभियान, स्थानीय मुद्दों पर सक्रियता और जमीनी पकड़ को आधार बनाया जाएगा। जिन जिलाध्यक्षों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहेगा, उन्हें बदला भी जा सकता है। मंगलवार को इंदिरा भवन में कांग्रेस के नवनियुक्त जिला और शहर अध्यक्षों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस बैठक में छत्तीसगढ़ समेत जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, झारखंड, ओडिशा और तमिलनाडु सहित कई राज्यों के अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल मौजूद रहे। नेतृत्व ने दो टूक कहा कि जिलाध्यक्ष संगठन की रीढ़ हैं, इसलिए उन्हें वैचारिक और रणनीतिक रूप से मजबूत करना जरूरी है। यह कार्यक्रम एक दिवसीय ओरिएंटेशन के तौर पर रखा गया था। इसके बाद सभी नव-नियुक्त जिलाध्यक्षों के लिए 10 दिन का विस्तृत और आवासीय प्रशिक्षण शिविर अलग से आयोजित किया जाएगा। इसकी तारीखें जल्द घोषित की जाएंगी। ट्रेनिंग के दौरान राहुल गांधी ने जिलाध्यक्षों को संबोधित किया। साथ ही उन्होंने सीधे संवाद और वन-टू-वन चर्चा भी की। जिलाध्यक्षों ने अपने-अपने जिलों की राजनीतिक स्थिति, संगठन की चुनौतियां और आगामी रणनीति पर खुलकर बात रखी। ट्रेनिंग में बूथ से जिला स्तर तक संगठन मजबूत करने, मीडिया मैनेजमेंट, सोशल मीडिया कैंपेन, डिजिटल रणनीति, जन आंदोलनों और जनता से सीधे जुड़ाव जैसे विषयों पर विशेष सत्र रखे गए। पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि अब केवल पद नहीं, बल्कि प्रदर्शन मायने रखेगा। छह महीने बाद की समीक्षा में कई चेहरों पर असर पड़ सकता है।

You Might Also Like

राशन कार्डों का 85 प्रतिशत सदस्यों का ई-केवायसी पूरा

पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा के घर पर सीबीआई की दबिश

अमरजीत और करीबियों से मिला ढाई करोड़ कैश, रियल स्टेट में करोड़ों का निवेश

आईएएस-आईपीएस अफसरों का डीए बड़ा

रायपुर रेंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सीएम साय ने दी बड़ी सौगात, सन्ना-चंपा मार्ग के डामरीकरण हेतु 8 करोड़ की स्वीकृति
Next Article अविवादित फौती नामांतरण के प्रकरण अब पंचायत स्तर पर होंगे निराकृत, लोगों को होगी सहूलियत : कलेक्टर व्यास

खबरें और भी है....

अन्नदाता का मान ही हमारी सरकार की पहचान
मंगल कार्बन प्लांट हादसे में जारी है मौतों का सिलसिला, अब तक मासूम सहित 4 लोगों की जा चुकी जान
भारत माला भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाला
उधारी के 1.5 करोड़ लेने व्यापारी ने निकाली दंडवत यात्रा
‘ऑपरेशन शंखनाद’32 मवेशियों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
अन्नदाता का मान ही हमारी सरकार की पहचान
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?