NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पारंपरिक वेशभूषा में भाजपायों ने दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > पारंपरिक वेशभूषा में भाजपायों ने दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि
सारंगढ़

पारंपरिक वेशभूषा में भाजपायों ने दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि

अंत्योदय व एकात्मक मानवतावाद के प्रणेता थे दीनदयाल उपाध्याय- सुभाष जालान

lochan Gupta
Last updated: February 12, 2026 12:01 am
By lochan Gupta February 12, 2026
Share
3 Min Read

सारंगढ़। भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य रहे पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर जिला भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता भारतीय परिधान पर दिखाई दिए। दीनदयाल जी के छायाचित्र पर धूप दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया।कार्यक्रम मे जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे, पूर्व भाजपा अध्यक्ष, प्रखर वक्ता सुभाष जालान, वरिष्ठ भाजपा नेता जगन्नाथ केसरवानी, भुवन मिश्रा, देवेंद्र रात्रे, अजय जवाहर नायक, मनोज जायसवाल, मनोज मिश्रा, ठाकुर साहब जिपं सभापति, देवेंद्र रात्रे, डॉ. दिनेश जांगड़े, प्रदेश प्रवक्ता पूर्व विधायक कामता जोल्हे, डीडीसी श्रीमती अनिल शिव कुमारी साहू, परिमल चंद्रा के साथ ही साथ सैकड़ो भाजपा भारतीय परिधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि दिए।
प्रखर वक्ता सुभाष जालान ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व पर अपना उद्बोधन देते हुए कहे कि अंत्योदय और एकात्म मानवतावाद के प्रणेता, महान राष्ट्र चिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिश नमन करते हुए मैं यह बताना चाहूंगा कि अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति का विकास ही राष्ट्र के विकास का प्रमुख आधार है। ऐसा विचार देने वाले दीनदयाल जी असंख्य पीडितो के लिए राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा बने।एकात्म मानववाद के प्रणेता हमारे प्रेरणा स्रोत, श्रद्धेय पंडित दीनदयाल जी की पुण्यतिथि पर यही कहूंगा कि उनका तपस्या पूर्ण जीवन, देश के सेवा के लिए आजीवन समर्पित रहा।
राष्ट्र के पुनर्निर्माण की उनकी विचारधारा सदियों तक प्रेरित करती रहेगी। सुभाष भाई ने आगे कहा कि डबल इंजन सरकार में सबका साथ सबका विकास की भावना उनके चिंतन की ही जीताजागता अभिव्यक्ति है। पंडित जी के आदर्शों से प्रेरित होकर प्रदेश सरकार गरीब, किसान, नारी और अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए पूरी तरह से संकल्पित है।जगन्नाथ केसरवानी ने कहा कि – संघ के स्वयंसेवक, भारतीय जनसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने सफर किया। उनकी वैचारिक और संगठनात्मक योगदान भारतीय राजनीति में एक मूल्यपरक दृष्टि का परिचायक है। अंत्योदय और एकात्म मानववाद के माध्यम से उन्होंने राष्ट्र निर्माण को सामाजिक समरसता, सेवा और आत्मनिर्भरता से जोड़ा। ऐसे देव तुल्य महामानव के पुण्यतिथि पर उनके विचारों और सार्वजनिक जीवन के प्रति कृतज्ञ स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

You Might Also Like

श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बजट में विशेष प्रावधान हेतु सीएम का जताया आभार

सीईओ व चेयरमेन की उपस्थिति में रेडक्रास की बैठक संपन्न

सिटी कोतवाली ने जुआ पर कार्यवाही की

विधायक कार्यालय सारंगढ़ में झीरम शहीदों दी गई श्रद्धांजलि

कलेक्टर ने शहर की सफाई सौंदर्यीकरण, अतिक्रमण मुद्दे पर ली अहम बैठक

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जिलाध्यक्ष ताराचंद के भाई की निकली बारात को ट्रेलर ने ठोंका
Next Article डॉ.बंजारे को राज्यपाल के हाथों मिला सम्मान

खबरें और भी है....

अन्नदाता का मान ही हमारी सरकार की पहचान
मंगल कार्बन प्लांट हादसे में जारी है मौतों का सिलसिला, अब तक मासूम सहित 4 लोगों की जा चुकी जान
भारत माला भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाला
उधारी के 1.5 करोड़ लेने व्यापारी ने निकाली दंडवत यात्रा
‘ऑपरेशन शंखनाद’32 मवेशियों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
अन्नदाता का मान ही हमारी सरकार की पहचान
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?