NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: दोपहिया वाहनों के साथ हेलमेट वितरण अब अनिवार्य
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > दोपहिया वाहनों के साथ हेलमेट वितरण अब अनिवार्य
रायगढ़

दोपहिया वाहनों के साथ हेलमेट वितरण अब अनिवार्य

मोटरयान अधिनियम के तहत नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश

lochan Gupta
Last updated: February 11, 2026 12:16 am
By lochan Gupta February 11, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश में जिला परिवहन कार्यालय में समस्त वाहन डीलरों एवं उनके प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सडक़ सुरक्षा, वाहन पंजीयन प्रक्रिया में पारदर्शिता, कर एवं शुल्क की जानकारी, इलेक्ट्रिक व्हीकल व्यवस्था तथा शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और डीलरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिला परिवहन अधिकारी द्वारा मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 129 एवं मोटरयान नियम 1989 की धारा 138 के तहत सडक़ सुरक्षा को बढ़ावा देने एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु दोपहिया वाहन विक्रेताओं को वाहन के साथ हेलमेट अनिवार्य रूप से वितरित करने के निर्देश दिए गए। सभी डीलरों को यह भी निर्देशित किया गया कि वाहन को हेलमेट सहित सुपुर्द करते समय फोटो के माध्यम से जिला परिवहन कार्यालय को समय-समय पर जानकारी उपलब्ध कराएं।
बैठक में सभी डीलरों को छत्तीसगढ़ मोटरयान कर एवं पंजीयन शुल्क की जानकारी अपने प्रतिष्ठान में स्पष्ट रूप से डिस्प्ले करना अनिवार्य किया गया। इलेक्ट्रिक व्हीकल डीलरों को पृथक चार्जिंग स्टेशन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। डीलर पॉइंट रजिस्ट्रेशन से संबंधित लंबित आवेदनों की समीक्षा कर आगामी सप्ताह में निराकरण कर जिला परिवहन कार्यालय में आवेदन जमा करने को कहा गया। इसके साथ ही ‘तुहर सरकार तुहर द्वार’ योजना के अंतर्गत आधार कार्ड में दर्ज स्थायी पता अथवा क्रेता की सहमति से अन्य अस्थायी पते पर पंजीयन प्रमाण पत्र की घर पहुंच सेवा प्रदान की जाएगी, जबकि किसी भी स्थिति में डीलर का पता स्वीकार नहीं किया जाएगा। बैठक में सब-डीलर प्रक्रिया को पूर्ण रूप से बंद करने के भी निर्देश दिए गए, ताकि पंजीयन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे।

You Might Also Like

छात्रावास के छह बच्चे हुए फुड प्वाइजनिंग के शिकार

संदिग्ध हालत में युवक की मौत

बाल मंदिर में विविध प्रतियोगिता का आयोजन

मेडिकल कॉलेज में मरीजों के लिए न्यूरोसर्जन, यूरो सर्जन एवं नेफ्रोलॉजी डॉक्टर की सुविधा

धान खरीदी केंद्र में लापरवाही, 3 समिति प्रबंधक निलंबित

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम, कलेक्टर ने दवा सेवन कर किया एमडीए अभियान का शुभारंभ
Next Article गैरेज संचालकों की बैठक, ‘सशक्त ऐप’ से चोरी वाहन पर भी नजर

खबरें और भी है....

राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
निर्दयी बाप ने मासूम बेटे को कुंए में डूबोकर मार डाला
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत और तीन गंभीर
होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालक व मैनेजर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
22 को होगी सीजी पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?