रायगढ़। अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध निवारण ब्यूरो के द्वारा विगत 08 फरवरी को नई दिल्ली में आयोजित अधिवेशन का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अधिवेशन में देशभर से आए पदाधिकारीगण, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रही। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए पूनम द्विवेदी ने विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि अधिवेशन के दौरान मानव अधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय एवं अपराध निवारण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान एवं उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए जिलाध्यक्ष पूनम द्विवेदी को मानवाधिकार अवार्ड प्रमाणपत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर विधिवत सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान मंच पर राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध निवारण ब्यूरो के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणधीर कुमार एवं प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ एवं राष्ट्रीय संयुक्त सचिव डॉ. जतिंदरपाल सिंह उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने बिलासपुर संभाग सलाहकार श्रीमती पूनम द्विवेदी के नेतृत्व, कार्यशैली एवं समाज के प्रति उनके समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयास मानव अधिकार संरक्षण एवं अपराध निवारण के क्षेत्र में प्रेरणादायक हैं। बिलासपुर संभाग सलाहकार श्रीमती पूनम द्विवेदी ने यह सम्मान प्राप्त होने पर राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध निवारण ब्यूरो का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और अधिक प्रतिबद्धता एवं जिम्मेदारी के साथ समाज सेवा करने की प्रेरणा प्रदान करेगा। कार्यक्रम का समापन मानव अधिकारों की रक्षा, सामाजिक जागरूकता एवं राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने के संकल्प के साथ किया गया।



