NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: एनडीपीएस एक्ट के संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > एनडीपीएस एक्ट के संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
जशपुरनगर

एनडीपीएस एक्ट के संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

विवेचकों को प्रकरणों में विवेचना की बारीकियों के संबंध में किया गया प्रशिक्षित

lochan Gupta
Last updated: February 8, 2026 11:33 pm
By lochan Gupta February 8, 2026
Share
4 Min Read

जशपुरनगर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर के मीटिंग हॉल में एन डी पी एस एक्ट के प्रकरणों की विवेचना को अधिक प्रभावी, विधि सम्मत व सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से, जिले के सभी पुलिस अधिकारियों व विवेचकों को प्रशिक्षित करने हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
उक्त प्रशिक्षण कार्यशाला में अतिरिक्त जिला न्यायधीश जशपुर श्री शैलेन्द्र पटवर्धन, डिप्टी डायरेक्टर (अभियोजन) सुरेश कुमार साहू, सहायक निदेशक अभियोजन श्री विपिन्न कुमार व सहायक जिला अभियोजन अधिकारी श्री विवेक शर्मा के द्वारा उपस्थित पुलिस के अधिकारियों एवं विवेचकों को, एन डी पी एस एक्ट के प्रकरणों की जांच विवेचना के दौरान की जाने वाली, विधिक प्रावधानों, साक्ष्य संकलन इत्यादि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई, जिससे कि एन डी पी एस के प्रकरणों की विवेचना को सुदृढ़ करते हुए, अपराधियों को सजा दिलाई जा सके।
प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान जशपुर जिले के पुलिस कप्तान डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डॉ लाल उमेद सिंह के द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारियों व विवेचकों को नशे के विरुद्ध एन डी पी एस के मामले में प्रकरणों में कार्यवाही की बारीकियों व विवेचना की गुणवत्ता को कैसे बढ़ाया जावे, इसके संबंध में भी जानकारी दी गई व एन डी पी एस के प्रकरणों में विवेचना के दौरान जिला अभियोजन विभाग से भी सलाह लेने हेतु निर्देश दिया गया, जिससे कि नशे के सौदागरों के खिलाफ मजबूती से माननीय न्यायालय में पक्ष रखा जा सके।
कार्यशाला में उपस्थित अतिरिक्त जिला न्यायधीश जशपुर श्री शैलेश पटवर्धन के द्वारा एन डी पी एस एक्ट के प्रकरणों में सूक्ष्म साक्ष्यों के महत्व, दस्तावेजी साक्ष्यों, विवेचना के दौरान, विवेचकों के विधिवत रूप से मामले के सम्पूर्ण विवरणों के स्पष्ट लेखबद्धता के संबंध में मार्ग दर्शन दिया गया।
डिप्टी डायरेक्टर, ( अभियोजन) श्री सुरेश कुमार साहू व उपस्थित सहायक निदेशक अभियोजन श्री विपिन्न कुमार व सहायक जिला अभियोजन अधिकारी श्री विवेक शर्मा के द्वारा विवेचना के दौरान 50 एन डी पी एस एक्ट के प्रावधानों के पालन, जप्त मादक पदार्थो के फोरेंसिक लैब में परीक्षण व उनका सुरक्षित अभिरक्षा, चेन ऑफ कस्टडी, तथा एन डी पी एस एक्ट की धारा 57 के तहत संपूर्ण कार्यवाही की सूचना के संबंध में जानकारी दी गई, साथ ही एक से अधिक आरोपियों की स्थिति में एन डी पी एस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत की जाने वाली कार्यवाहियों के संबंध में भी पुलिस अधिकारियों व विवेचकों को प्रशिक्षित किया गया, जिससे कि एन डी पी एस के मामलों में स्पष्ट पारदर्शिता लाते हुए, अपराधियों के खिलाफ माननीय न्यायालय में मजबूती से प्रकरणों को पेश किया जा सके, व अपराधियों को सजा दिलाई जा सके।
उक्त प्रशिक्षण कार्यशाला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री राकेश कुमार पाटनवार, एस डी ओ पी कुनकुरी विनोद कुमार मंडावी, एस डी ओ पी जशपुर चंद्रशेखर परमा, एस डी ओ पी बगीचा दिलीप कुमार कोसले, डी एस पी अजाक एवं क्राइम भावेश भावेश कुमार समरथ सहित समस्त थाना/ चौकियों के प्रभारी, रीडर (ह्यश्च ) मुकेश कुमार झा तथा वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से जिले के समस्त विवेचक उपस्थित रहे।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री निवास बगिया में राधाष्टमी के अवसर पर हुआ विशेष पूजन का आयोजन

डिजिटल अपराधों के खिलाफ जागरूकता की नई दिशा

सीएम साय ने दिए कुनकुरी को 107 करोड़ 32 लाख की सौगात

10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक पकड़ाया

ई-जिला प्रबंधक और जनपद सीईओ कुनकुरी सम्मानित

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बाबा भगवान राम ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क मिर्गी चिकित्सा शिविर संपन्न
Next Article अच्छे कार्यों के लिए पुलिस ने दिया प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो

खबरें और भी है....

राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
निर्दयी बाप ने मासूम बेटे को कुंए में डूबोकर मार डाला
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत और तीन गंभीर
होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालक व मैनेजर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
22 को होगी सीजी पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?