NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सेवा, एकता और नेतृत्व का संगम, लीनेस क्लब दिव्य ऊर्जा का शपथग्रहण कार्यक्रम का समापन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सेवा, एकता और नेतृत्व का संगम, लीनेस क्लब दिव्य ऊर्जा का शपथग्रहण कार्यक्रम का समापन
रायगढ़

सेवा, एकता और नेतृत्व का संगम, लीनेस क्लब दिव्य ऊर्जा का शपथग्रहण कार्यक्रम का समापन

lochan Gupta
Last updated: February 7, 2026 11:58 pm
By lochan Gupta February 7, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय लीनेस क्लब दिव्य ऊर्जा का शपथग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत, भारत माता के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। तत्पश्चात मीरा पासवान द्वारा ध्वज वंदना एवं लीनेस प्रार्थना करवाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पीडीपी लीनेस अनीता कपूर की गरिमामयी उपस्थिति में अंजू बंसल ने क्लब अध्यक्ष,रीता श्रीवास्तव ने सचिव तथा विनिया कारमोरे ने कोषाध्यक्ष पद का दायित्व लिया। कार्यक्रम में शपथ अधिकारी लीनेस अनुषा कातोरे द्वारा सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके दायित्वों की जानकारी देते हुए शपथ दिलाई गई एवं आगामी सेवा योजनाओं से अवगत कराया गया। अध्यक्ष अंजू बंसल ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि वे अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए, सभी सदस्यों के सहयोग से क्लब को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास करेंगी।
मुख्य अतिथि लीनेस अनीता कपूर ने अपने उद्बोधन में रीजन ऑफिसर अनुषा तिवारी एवं एरिया ऑफिसर बसंती सरकार की योजनाओं की सराहना करते हुए, कुछ महत्वपूर्ण सेवा प्रोजेक्ट्स पर कार्य करने के सुझाव दिए तथा एकता और सहयोग के साथ आगे बढऩे का संदेश दिया। कार्यक्रम का प्रभावशाली मंच संचालन उमा तोमर द्वारा किया गया, जिन्होंने सभी पदाधिकारियों की कार्यक्षमता एवं प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए प्रेरणादायक शब्द कहे। इस अवसर पर अध्यक्ष अंजू बंसल द्वारा सभी पदाधिकारियों को स्मृति-चिन्ह भेंट किए गए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि राजकुमारी विजयश्री सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही
तरुणा साहू ने सह-कोषाध्यक्ष,मनमीत होरा ने टेल-ट्विस्टर तथा बीओडी के सभी सदस्यों ने भी अपने-अपने पदों की शपथ ली। इस अवसर पर रीजन एडवाइजऱ लीनेस आरती तिवारी द्वारा एकता और सौहार्द की भावना को दर्शाती हुई एक रील भी बनाई गई, जिसने पूरे वातावरण को और अधिक आनंदित व यादगार बना दिया।अंत में लीनेस क्लब दिव्य ऊर्जा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

You Might Also Like

शमीम बस सडक़ से उतरी, बाल-बाल बचे यात्री

स्वच्छता जागरूकता में शहरवासी भी निभाये सहभागिता : निगमायुक्त

गेज वेट व फीस प्लेट चोरी करने वाले तीन आरोपी व एक कबाड़ी गिरफ्तार

अग्निदग्धा की उपचार के दौरान मौत

ट्रेक्टर ट्राली से टकराकर बुजुर्ग की मौत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article लॉयंस क्लब प्राइड ने किया मुस्कुराते चेहरे का आयोजन
Next Article मरीजों के लिए एक नयी जि़ंदगी का सहारा बन रहा आर एल हॉस्पिटल

खबरें और भी है....

राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
निर्दयी बाप ने मासूम बेटे को कुंए में डूबोकर मार डाला
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत और तीन गंभीर
होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालक व मैनेजर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
22 को होगी सीजी पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?