NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: गुडग़हन पहुंच कर ग्रामीणों की समस्याओं से रुबरु हुए वित्तमंत्री
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > गुडग़हन पहुंच कर ग्रामीणों की समस्याओं से रुबरु हुए वित्तमंत्री
रायगढ़

गुडग़हन पहुंच कर ग्रामीणों की समस्याओं से रुबरु हुए वित्तमंत्री

त्वरित निराकरण के ओपी ने दिए निर्देश

lochan Gupta
Last updated: February 7, 2026 12:13 am
By lochan Gupta February 7, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी आज रायगढ़ जिले के ग्राम-गुडग़हन पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और उन्होंने गांव से जुड़ी विभिन्न बुनियादी आवश्यकताओं की जानकारी दी। ग्रामीणों द्वारा सडक़, पेयजल, विद्युत, आवास, स्वास्थ्य एवं अन्य जनसुविधाओं से संबंधित मुद्दे रखे गए। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने सभी विषयों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि सरकार का दृढ़ निश्चय है कि जिले के प्रत्येक गांव तक आधारभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बसे व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए सरकार और प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास राज्य सरकार की प्राथमिकता में शामिल है और इसके लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। गांव में पहुंचकर जनसंवाद करने से शासन को जमीनी स्तर की वास्तविक समस्याओं को समझने में सहायता मिलती है। ग्रामीणों ने उनकी समस्याएं सुनने और समाधान का भरोसा दिलाने के लिए वित्त मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

You Might Also Like

उर्दना मारपीट : फरार दो आरोपी गिरफ्तार

संत निरंकारी चैरिटेबल रायगढ़ ने लगाए 105 पौधे

मानसिक रोगियों के लिए संबल बना ‘अपना घर’ आश्रम

सैकड़ो विद्यार्थियों ने अजमाया ‘नवोदय प्री मॉडल पेपर’ में अपना किस्मत

महाराजा चक्रधर सिंह ने कला को दिलाई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान – सीएम साय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मंगल कार्बन प्लांट में हादसे के बाद किया गया सील, जांच में मिली लापरवाही
Next Article सूने घर में चोरों का धावा, नकद सहित सवा तीन लाख के जेवरात ले उड़े

खबरें और भी है....

राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
निर्दयी बाप ने मासूम बेटे को कुंए में डूबोकर मार डाला
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत और तीन गंभीर
होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालक व मैनेजर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
22 को होगी सीजी पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?