NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मंगल कार्बन प्लांट में हादसे के बाद किया गया सील, जांच में मिली लापरवाही
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > मंगल कार्बन प्लांट में हादसे के बाद किया गया सील, जांच में मिली लापरवाही
रायगढ़

मंगल कार्बन प्लांट में हादसे के बाद किया गया सील, जांच में मिली लापरवाही

lochan Gupta
Last updated: February 7, 2026 12:13 am
By lochan Gupta February 7, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले के मंगल कार्बन प्लांट में हुए हादसे में 9 माह की बच्ची समेत 7 लोग झुलस गए थे। घटना के बाद औद्योगिक सुरक्षा विभाग के अधिकारी जांच के लिए मौके पर पहुंचे। जांच में कई तरह की लापरवाही सामने आने पर प्लांट को बंद करा दिया गया है। आरोपी प्लांट मैनेजर समेत 2 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम बानीपाथर स्थित मंगल कार्बन प्लांट में हुए हादसे को लेकर औद्योगिक स्वास्थ्य-सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जांच में पाया गया कि फर्नेस के ठंडा होने से पहले ही उसका गेट खोल दिया गया था, इसी वजह से यह घटना हुई। इस हादसे में रजघट्टा निवासी कौशल कुमार पटेल, शिव खडिय़ा, साहेबलाल खडिय़ा, उरासिनी खडिय़ा, 9 माह की बच्ची भूमि खडिय़ा, नंदेली निवासी प्रिया और इंदीवर आग की चपेट में आकर झुलस गए। घटना के बाद औद्योगिक स्वास्थ्य-सुरक्षा विभाग की टीम ने प्लांट का काम बंद करा दिया। साथ ही प्लांट प्रबंधन के खिलाफ कारखाना अधिनियम 1948 की धारा 7(ए)(1), 7(ए) (2) (ए), 7(ए)(2)(सी), 41 और 73 के तहत अविनाश गर्ग को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। मामले में पुलिस ने आरोपी कारखाने के मुख्य प्रबंधक रूपेश शर्मा और प्रबंधक दादू महाराज उर्फ प्रेमसागर त्रिपाठी के खिलाफ धारा 125(ए) बीएनएस 125 (ए) बीएनएस, 287 बीएनएस, 288 बीएनएस, 289 बीएनएस और 3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फार्नेस का ढक्कन खोलने से निकली आग

रजघट्टा निवासी आशा बाई खडिय़ा ने घटना के बाद खरसिया थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह वह चमार सिंह के साथ पुराने टायर ट्रैक्टर में लोड कर रही थीं। इसी दौरान इंदीवर, कुलदीप, कौशल पटेल और शिव खडिय़ा प्लांट के फर्नेस का ढक्कन खोल रहे थे। वहीं पास में प्रिया सारथी, उदासिनी और उसकी बेटी भूमि मौजूद थीं। तभी अचानक फर्नेस का आग प्रेशर के साथ बाहर निकल गया और साहेबलाल, शिव, उदासिनी, भूमि, कौशल पटेल, इंदीवर और प्रिया सारथी आग की चपेट में आकर झुलस गए।

प्लांट के मुख्य प्रबंधक समेत 2 पर केस दर्ज

घटना के बाद प्लांट में मौजूद अन्य मजदूर मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। आशा बाई ने रिपोर्ट में बताया कि प्लांट में पुराने टायर को फर्नेस में पिघलाकर गर्म काला तेल निकाला जाता है। फर्नेस को पूरी तरह ठंडा किए बिना और सुरक्षा उपकरण के बिना खोलने के कारण यह हादसा हुआ।

You Might Also Like

फ्लैट स्टील आयात पर 12 प्रतिशत सेफगार्ड ड्यूटी

किशोरी को भगाने वाला युवक गिरफ्तार

क्षमा मनुष्य का आभूषण है, प्रतिकार के बदले करुणा का भाव रखें : नारी रत्न राज मोदी

आरक्षक की स्कूटी हुई चोरी, सीसीटीवी फुटेज से पकड़ाया चोर

मेकाहारा में रखी ब्लड सेपरेटर मशीन चालू करने की मांग

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मुखबिरी से बौखालाए बदमाशों ने युवक को किया अगवा
Next Article गुडग़हन पहुंच कर ग्रामीणों की समस्याओं से रुबरु हुए वित्तमंत्री

खबरें और भी है....

राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
निर्दयी बाप ने मासूम बेटे को कुंए में डूबोकर मार डाला
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत और तीन गंभीर
होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालक व मैनेजर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
22 को होगी सीजी पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?