NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ऑन-ड्यूटी वनकर्मी को जान से मारने की धमकी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > ऑन-ड्यूटी वनकर्मी को जान से मारने की धमकी
रायगढ़

ऑन-ड्यूटी वनकर्मी को जान से मारने की धमकी

पूछताछ पर वनकर्मियों से विवाद,5 गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: February 6, 2026 12:23 am
By lochan Gupta February 6, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले में वनकर्मियों से मारपीट और धमकी के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। पहली घटना में एक वनकर्मी को जमानत पर छूटे दो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने गाली-गलौज की और उसे मारने के लिए दौड़ाया। दूसरे मामले में तीन लोगों ने वनकर्मियों की कार्रवाई पर विवाद किया। पुलिस ने दोनों मामलों में शामिल कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, वन परिक्षेत्र तमनार में वनपाल के पद पर पदस्थ गोपी सिंह राठिया ने घरघोड़ा थाना में शिकायत दी। शिकायत के अनुसार, मंगलवार को गोपी सिंह केराखोल पश्चिम क्षेत्र में लैंड बैंक सर्वे के लिए ड्यूटी पर गया था। तभी बीरसिंह मांझी और जयकुमार मांझी वहां पहुंचे। दोनों पुराने मामले के चलते गुस्से में थे और सरकारी काम में बाधा डालने लगे। उन्होंने गाली-गलौज की और गोपी सिंह को डंडे से मारने के लिए दौड़ाया। गोपी सिंह की सूचना पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। अदालत ने दोनों को जेल भेज दिया। बताया जा रहा है कि ये दोनों आरोपी पहले भी वन विभाग से जुड़े किसी मामले में जेल जा चुके थे और हाल ही में जमानत पर बाहर आए थे।
दूसरा मामला ग्राम खोखरोआमा का है। निजी जमीन पर प्रतिबंधित पेड़ों की अवैध कटाई-छिलाई की जानकारी पर घरघोड़ा वन परिक्षेत्र अधिकारी और वनकर्मी वहां पहुंचे थे। वनकर्मियों ने मौके पर पूछताछ की। इसी दौरान प्रेमचंद राजपूत, संतोष कुमार राजपूत और राजेश राजपूत गुस्से में आ गए और विवाद करने लगे। घटना की जानकारी पर घरघोड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने समझाने की कोशिश की, लेकिन तीनों नहीं माने। इसके बाद उनके खिलाफ धारा 170 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए उनके खिलाफ अलग से धारा 126 और 135(3) बीएनएस भी दर्ज की गई। सभी आरोपियों को एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया और उन्हें जेल भेज दिया गया।

You Might Also Like

छेड़-छाड़ का फरार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

रायगढ़ और धरमजयगढ़ में नए विद्युत संभाग बनाने मिली हरी झंडी

प्राचीन हनुमान मंदिर में भव्यता से हुई नवीन मूर्ति की प्राण : प्रतिष्ठा

नितिन नवीन के छत्तीसगढ़ सह प्रभारी रहते तीन चुनावों में मिली ऐतिहासिक जीत – अरुण धर

एनएसएस दिवस पर जोबी कॉलेज में समाज सेवा की भावना को प्रोत्साहित करने का किया प्रयास

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article महिला समृद्धि बाजार के पीछे नाली में मिली अधेड़ की लाश
Next Article टायर प्लांट का फर्नेस ब्लास्ट, मासूम समेत 7 श्रमिक झुलसे

खबरें और भी है....

राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
निर्दयी बाप ने मासूम बेटे को कुंए में डूबोकर मार डाला
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत और तीन गंभीर
होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालक व मैनेजर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
22 को होगी सीजी पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?