NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: एसईसीएल खदान में 170 फीट नीचे गिरने से ग्रामीण की मौत
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > छत्तीसगढ़ > एसईसीएल खदान में 170 फीट नीचे गिरने से ग्रामीण की मौत
छत्तीसगढ़

एसईसीएल खदान में 170 फीट नीचे गिरने से ग्रामीण की मौत

कोयला चोरी के दौरान हुआ हादसा

lochan Gupta
Last updated: February 6, 2026 12:09 am
By lochan Gupta February 6, 2026
Share
2 Min Read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में एसईसीएल की मानिकपुर कोयला खदान में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. यहां खदान के प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसे एक व्यक्ति की 170 फीट गहरी खाई में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मृतक कोयला चोरी करने के इरादे से खदान के भीतर दाखिल हुआ था. इस घटना ने एक बार फिर एसईसीएल की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है.
मिली जानकारी के अनुसार, मानिकपुर खदान से सटे ग्राम कुदारी का रहने वाला भगत कुमार मरावी (42 वर्ष) बुधवार की दोपहर को खदान के भीतर गया था. प्रत्यक्षदर्शियों और सूत्रों के मुताबिक, वह कोयला चोरी करने के लिए खदान की गहराई में उतरने की कोशिश कर रहा था, तभी पैर फिसलने से वह लगभग 170 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा. ऊंचाई से गिरने और गंभीर चोटें आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
यह हादसा एसईसीएल प्रबंधन की सुरक्षा तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़ा करता है. मानिकपुर खदान से लगे रापाखरा, कुदरी, ढेलवाडीह, दादर मानिकपुर और भिलाई खुर्द जैसे ग्रामीण इलाकों और बस्तियों से लगातार कोयला चोरी की खबरें आती रहती हैं. चोरी किया गया यह कोयला आसपास के ढाबों, होटलों और बस्तियों में सस्ते दामों पर बेचा जाता है. सवाल यह है कि सुरक्षाकर्मियों और बाउंड्री वॉल के दावों के बावजूद ग्रामीण इतनी आसानी से प्रतिबंधित जोन में कैसे पहुंच रहे हैं? घटना की सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और आगे की जांच शुरू कर दी है. कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि खदान में गिरने से एक व्यक्ति की मौत की घटना सामने आई है. परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

मिडिल स्कूल पुरुषोत्तमपुर में चन्द्रयान तीन पर व्याख्यान

‘नियद नेल्ला नार’ योजना से सुकमा में बह रही बदलाव की बयार

पूर्व विधायक की गाड़ी ने बाइक को ठोका

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड, दुर्ग प्रबंध निदेशक ने दुर्ग क्षेत्रीय मुख्यालय में ली मैदानी अधिकारियों की समीक्षा बैठक

गुजरात की धरती पर बस्तर का सम्मान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अनुरक्षण कार्यों के अंतर्गत तीव्र गति से निष्पादित हो रहे हैं रेलवे ट्रैक रिन्यूअल कार्य
Next Article आठ साल की बच्ची को किडनैप कर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

खबरें और भी है....

राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
निर्दयी बाप ने मासूम बेटे को कुंए में डूबोकर मार डाला
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत और तीन गंभीर
होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालक व मैनेजर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
22 को होगी सीजी पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?