रायपुर। राजधानी में 8 साल की बच्ची को किडनैप कर उससे रेप किया गया है। लडक़ी सिग्नल पर पैसे मांगकर गुजर बसर करती थी। इसी दौरान खाना खिलाने के बहाने कार सवार ड्राइवर ने उसे गाड़ी में बैठाया, फिर व्हीआईपी रोड पर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने सीसीटीव्ही कैमरों की मदद से बुधवार-गुरुवार की रात 3 बजे आरोपी ड्राइवर नवीन को गिरफ्तार कर लिया है। मामला तेलीबांधा थाना इलाके का है। 2 सप्ताह पहले भी 9 साल की बच्ची से रेप हुआ था। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आरोपी अब्दुल अंसारी (65) ने अपने ही मोहल्ले की एक बच्ची का 5 दिनों तक रेप किया था। वह बच्ची को चॉकलेट देकर अपने साथ ले जाता और उससे रेप करता था। दरअसल, तेलीबांधा स्थित सिग्नल पर नाबालिग लडक़ी वाहन चालकों से पैसे मांगकर गुजर बसर करती है। बुधवार की रात 9.30 बजे 2 नाबालिग अपने साथियों के साथ सिग्नल पर लोगों से पैसे मांग रही थी।
इस दौरान स्विफ्ट कार में सवार आरोपी नवीन (21) ने खाना खिलाने का झांसा देकर पीडि़ता को गाड़ी में बिठाया, फिर वीआईपी रोड ले जाकर दुष्कर्म किया। बहुत देर तक नाबालिग अपने परिजनों के पास नहीं पहुंची तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। नाबालिग के परिजनों की सूचना पर एसीसीयू, तेलीबांधा थाने की टीम ने सीसीटीव्ही कैमरे के आधार पर जांच शुरू की। आरोपी की तलाश में पुलिस रात भर घूमती रही। आरोपी को सुबह 4 बजे पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया। नाबालिग ने अपने साथ हुई आपबीती की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने रेप की बात स्वीकार की है। पूरे घटनाक्रम का खुलासा रायपुर पुलिस के अधिकारी जल्द करेंगे।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म सहित पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। मेडिकल जांच और अन्य कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले सिविल लाइन इलाके में 65 साल के बुजुर्ग ने 9 साल की बच्ची से रेप किया था। 12 जनवरी की सुबह बच्ची दर्द के कारण रोती हुई जमीन पर लेटी थी। चाची जब उसे नहलाने ले गई और दर्द की वजह पूछी, तब बच्ची ने पूरी घटना बता दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। बच्ची ने बयान में बताया कि आरोपी गलत काम करने के बाद किसी को बताने पर मारने की धमकी देता था, जिस वजह से वह डर के कारण चुप रही। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
आठ साल की बच्ची को किडनैप कर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
खाना-खिलाने के बहाने ड्राइवर ने सिग्नल से कार में बैठाया



