NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: किराए के मकान में सेक्स रैकेट, कस्टमर बनकर पहुंची पुलिस
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > किराए के मकान में सेक्स रैकेट, कस्टमर बनकर पहुंची पुलिस
रायगढ़

किराए के मकान में सेक्स रैकेट, कस्टमर बनकर पहुंची पुलिस

कमरे में 3 लड़कियां मिली, ओडिशा-बिलासपुर से बुलाई गईं थी, एजेंट और ग्राहक गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: February 2, 2026 11:51 pm
By lochan Gupta February 2, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। केलो विहार कॉलोनी के किराए के मकान में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस खुद कस्टमर बनकर एजेंट के पास पहुंची और सेक्स वर्कर की डिमांड की। इस दौरान पता चला कि एजेंट दूसरे प्रदेश और जिले से लड़कियां बुलाकर उनसे देह व्यापार करा रहा था।
पुलिस की रेड में मकान के अलग-अलग कमरे से 3 लड़कियां मिली। पकड़ी गईं लड़कियां ओडि़शा, बिलासपुर और लैलूंगा की हैं। एजेंट और एक कस्टमर को गिरफ्तार किया गया। यह मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।
दरअसल, पुलिस को मुखबिर से खबर मिली कि चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के केलो विहार कॉलोनी के एक मकान में देह व्यापार चल रहा है। इस खबर की पुष्टि के लिए चक्रधर नगर थाना की पुलिस ने जांच शुरू की। पता चला कि यह मकान संतोष सोनी का है और उसे किराए पर दे रखा है। रविवार की रात पुलिस ने एक जवान को पैसे के साथ मकान के अंदर भेजा। जवान जब वहां कस्टमर बनकर पहुंचा तो वहां डिंपी इजारदार नाम का एजेंट मिला। जवान ने डिंपी से सेक्स वर्कर की डिमांड की। जवान को जैसे ही सेक्स रैकेट की पुष्टि हुई उसने टीम को सूचना दी। जिसके बाद रेड मारी गई।

20 से 30 साल की 3 लड़कियां मिलीं

पुलिस ने मकान को चारों ओर से घेर लिया। छापे के दौरान मकान के अलग-अलग कमरों से 20 से 30 साल की 3 युवतियां मिलीं। वहीं नागेन्द्र विश्वकर्मा (35) भी पहले से वहां मौजूद था। पुलिस ने जब कमरे की तलाशी ली, तो वहां से कंडोम भी बरामद किए गए। जांच में पता चला कि डिंपी इजारदार पिछले एक साल से उस मकान में किराए पर रह रहा था। पुलिस ने एजेंट और कस्टमर दोनों को हिरासत में ले लिया।

किराए का मकान में चला रहा था देह व्यापार

जब पुलिस ने ग्राहक नागेन्द्र विश्वकर्मा से पूछताछ की। उसने बताया कि डिंपी इजारदार उस मकान में किराए पर रहता है और वहीं महिलाओं को लाकर उनसे देह व्यापार करवाता है। उसने बताया कि वह भी इसी काम के लिए वहां आया था। जांच में यह बात भी सामने आई कि आरोपी डिंपी इजारदार किराए के मकान में लड़कियों को पैसों का लालच देकर यह काम कराता था।

ओडि़शा, बिलासपुर और लैलूंगा की युवतियां

मकान में मिली युवतियां ओडि़शा, बिलासपुर और लैलूंगा की रहने वाली हैं। इसके बाद पुलिस दोनों आरोपियों और युवतियों को थाना ले आई। थाने में युवतियों से आगे पूछताछ की जा रही है। वहीं राहुल इजारदार और नागेन्द्र विश्वकर्मा के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया गया है।

You Might Also Like

दो बिरहोर परिवार का पक्का घर तैयार

आज अपैक्स हॉस्पिटल में नि: संतान जागरूकता शिविर का आयोजन

मांग एवं समस्या से संबंधी आवेदन लेकर जनदर्शन में पहुंचे लोग

आलमारी तोडकऱ सोना-चांदी समेत 65 हजार की चोरी

रायगढ़ को ‘नालंदा परिसर’ नहीं, अपनी सांस्कृतिक पहचान चाहिए : रुसेन कुमार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नालंदा परिसर से लगे निगम कॉम्प्लेक्स में चोरों का धावा
Next Article बीजेपी नेता के पेट्रोल-पंप में दिनदहाड़े 2.18 लाख की चोरी

खबरें और भी है....

छत्तीसगढ़ को डबल इंजन सरकार का बड़ा तोहफा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7 फरवरी को आएंगी बस्तर
बीजेपी नेता के पेट्रोल-पंप में दिनदहाड़े 2.18 लाख की चोरी
किराए के मकान में सेक्स रैकेट, कस्टमर बनकर पहुंची पुलिस
नालंदा परिसर से लगे निगम कॉम्प्लेक्स में चोरों का धावा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
छत्तीसगढ़ को डबल इंजन सरकार का बड़ा तोहफा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?