NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पत्नी और सास के हत्यारे को उम्रकैद
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > पत्नी और सास के हत्यारे को उम्रकैद
जशपुरनगर

पत्नी और सास के हत्यारे को उम्रकैद

डबल मर्डर केस में जशपुर न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला

lochan Gupta
Last updated: February 2, 2026 11:47 pm
By lochan Gupta February 2, 2026
Share
2 Min Read

जशपुर। जिले में नए कानून के तहत न्याय प्रक्रिया में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। नवंबर 2024 में हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड (डबल मर्डर) मामले में विशेष न्यायालय ने त्वरित सुनवाई करते हुए आरोपी खीरसागर यादव को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
मामला कोतबा चौकी के अंतर्गत ग्राम खजरीढाप का है। घटना 18 नवंबर 2024 की है, जब आरोपी खीरसागर यादव (28 वर्ष) बाजार से मछली और हडिय़ा (शराब) लेकर घर लौटा था। शराब के नशे में धुत आरोपी का अपनी पत्नी रोशनी बाई के साथ सब्जी बनाने की बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि खीरसागर ने अपनी पत्नी पर डंडे से ताबड़तोड़ वार कर दिए। जब बीच-बचाव करने के लिए आरोपी की सास जगरमनी बाई मौके पर पहुँची, तो बेरहम आरोपी ने उन पर भी डंडे से कई घातक प्रहार किए। सिर पर लगी गंभीर चोटों के कारण दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना को गंभीरता से लेते हुए जशपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर ही फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। साथ ही पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) और एससी/एसटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया था।
02 फरवरी को विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी अत्याचार निवारण) जशपुर द्वारा मामले की अंतिम सुनवाई की गई। अभियोजन पक्ष के साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर न्यायालय ने आरोपी खीरसागर यादव को दोषी करार देते हुए निम्नलिखित सजा सुनाई। इस संवेदनशील मामले की सफल विवेचना एसडीओपी पत्थलगांव डॉ. धुर्वेश कुमार जायसवाल द्वारा की गई थी। न्यायालय में शासन की ओर से लोक अभियोजक अजीत रजक ने पैरवी की, जिनकी प्रभावी दलीलों के चलते आरोपी को उसके अंजाम तक पहुँचाया जा सका।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर ग्राम रायकेरा में लगाया गया ट्रांसफार्मर

बगीचा के दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों का चिन्हांकन कर रेडियम स्ट्रिप लगाने एसडीएम ने दिये निर्देश

तीन महीने में ही टूट गई सीसी सडक़

नगर पंचायत बगीचा की सामान्य सभा की बैठक में जमकर मचा हंगामा

मसाला व्यापार को बढ़ावा देने क्रेता-विक्रेता बैठक में शामिल हुए किसान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मोर गांव-मोर पानी से बदलेगी घरघोड़ा की तस्वीर, चेक डैम से संवरेगा जल स्तर और खेती
Next Article तालाब में डूबे हाथी शावक का दशकर्म, जंगल में भजन-कीर्तन

खबरें और भी है....

भ्रष्टाचारियों को नसीहत देने का अधिकार नहीं-सीएम साय
शालीमार ट्रेन में हो रही थी गांजा की तस्करी
फेसबुक से दोस्ती गांठने के बाद कहीं का नही छोड़ा, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर डैम के गेट फटा, रात भर बहता रहा पानी, खेतों में पानी घुसने से ग्रामीणों में आक्रोश
आमाघाट में 2 करोड से अधिक के अफीम पौधे किया जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?