NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जनदर्शन में जनसमस्याओं से रुबरु हुए अपर कलेक्टर टोप्पो
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जनदर्शन में जनसमस्याओं से रुबरु हुए अपर कलेक्टर टोप्पो
रायगढ़

जनदर्शन में जनसमस्याओं से रुबरु हुए अपर कलेक्टर टोप्पो

प्राप्त आवदेनों के त्वरित निराकरण के दिए गए निर्देश

lochan Gupta
Last updated: February 2, 2026 11:46 pm
By lochan Gupta February 2, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिला कलेक्टोरेट में आज जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न अंचलों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं, मांगें एवं शिकायतें प्रशासन के समक्ष रखीं। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में अपर कलेक्टर अपूर्व प्रियेश टोप्पो ने आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित जांच एवं निराकरण के निर्देश दिए। जनदर्शन में राशन कार्ड, चिकित्सा एवं आर्थिक सहायता, प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धा पेंशन सहित विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। अपर कलेक्टर श्री टोप्पो ने कहा कि आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
जनदर्शन के दौरान विकासखंड पुसौर के ग्राम छिछोरउमरिया निवासी रामगोपाल चौहान एवं रामकुमार चौहान ने मकान क्षतिपूर्ति राशि दिलाए जाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि अतिवृष्टि के कारण उनका मकान पूर्णत: क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसकी मौके पर हल्का पटवारी द्वारा जांच कर पंचायत पंचनामा प्रमाण-पत्र सहित प्रकरण तहसीलदार पुसौर के समक्ष प्रस्तुत किया जा चुका है। इसके बावजूद 5 से 6 माह बीत जाने के बाद भी आज तक क्षतिपूर्ति राशि प्राप्त नहीं हुई है। इसी क्रम में तहसील धरमजयगढ़ के ग्राम आमापाली निवासी लोकनाथ सिंह ठाकुर ने आवेदन देते हुए बताया कि गांव में लगभग एक वर्ष पूर्व पानी टंकी का निर्माण पूर्ण हो चुका है तथा प्रत्येक घर में नल कनेक्शन भी लगाए जा चुके हैं, किंतु अब तक नलों में जलापूर्ति प्रारंभ नहीं हो पाई है। इसके अतिरिक्त ग्राम ठाकुरदिया, खरसिया निवासी सुभाष अग्रवाल ने श्रवण यंत्र उपलब्ध कराए जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया।
विकासखंड तमनार की ग्राम पंचायत डोलेसरा अंतर्गत ग्राम कठरापाली के ग्रामीणों ने बताया कि यहां प्राथमिक शाला संचालित है, जिसमें कक्षा पहली से पांचवीं तक के बच्चे अध्ययनरत हैं, किंतु मुख्य शाला भवन एवं अतिरिक्त कक्ष दोनों ही जर्जर अवस्था में हैं। उन्होंने बच्चों के सुरक्षित भविष्य को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त शाला भवन के निर्माण हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। इसके अलावा अन्य आवेदकों ने भी अपनी विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। अपर कलेक्टर श्री टोप्पो ने सभी आवेदनों की नियमानुसार जांच कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मोती लाल सांसद राधेश्याम से प्रभावित होकर थामा भाजपा का दामन

बाइक से शराब तस्करी करते युवक पकड़ाया

शहर में 11 करोड़ से अधिक के विकास कार्य स्वीकृत

आरईओ की मौत मामले में 2 गिरफ्तार

ड्राईवर ने जान बूझकर दीवार में ठोक दिया बोलेरो

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जेसीआई रायगढ़ सिटी द्वारा गौशाला मे गौ-सेवकों को मिला सम्मान
Next Article मोर गांव-मोर पानी से बदलेगी घरघोड़ा की तस्वीर, चेक डैम से संवरेगा जल स्तर और खेती

खबरें और भी है....

राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
निर्दयी बाप ने मासूम बेटे को कुंए में डूबोकर मार डाला
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत और तीन गंभीर
होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालक व मैनेजर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
22 को होगी सीजी पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?