NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: राजस्व वसूली नगर निगम की जीवनरेखा- आयुक्त क्षत्रिय
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > राजस्व वसूली नगर निगम की जीवनरेखा- आयुक्त क्षत्रिय
रायगढ़

राजस्व वसूली नगर निगम की जीवनरेखा- आयुक्त क्षत्रिय

कहा- लक्ष्य प्राप्ति के लिए अभी से करें सुनियोजित कार्य

lochan Gupta
Last updated: June 23, 2026 12:14 am
By lochan Gupta June 23, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी को यह समझना होगा कि राजस्व संग्रहण केवल विभागीय कार्य नहीं, बल्कि शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार का आधार है। यदि राजस्व संग्रहण बेहतर होगा तो नगर निगम अधिक प्रभावी ढंग से विकास कार्यों का संचालन कर सकेगा। राजस्व वसूली नगर निगम की जीवनरेखा है। इसलिए राजस्व शाखा के सभी अधिकारी और कर्मचारी को तय लक्ष्य प्राप्ति के लिए अभी से करें सुनियोजित कार्य करना होगा।
उक्त बातें आज नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में कही। इस दौरान उन्होंने वित्तीय वर्ष 2026-27 में राजस्व वसूली की प्रगति का आकलन किया। बैठक में सहायक राजस्व निरीक्षकों, कर संग्रहकों एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों से वार्डवार संपत्तिकर, समेकित कर, जलकर एवं यूजर चार्ज की वसूली की स्थिति की जानकारी ली गई।
समीक्षा के दौरान आयुक्त श्री क्षत्रिय ने कहा कि गत वित्तीय वर्ष में प्राप्त उपलब्धियों को आधार बनाते हुए वर्तमान वित्तीय वर्ष में भी शत-प्रतिशत राजस्व लक्ष्य प्राप्ति के लिए अभी से सुनियोजित एवं व्यवस्थित रूप से कार्य प्रारंभ करना होगा। उन्होंने सभी सहायक राजस्व निरीक्षकों को प्रतिदिन, साप्ताहिक, मासिक एवं त्रैमासिक प्रगति का प्रतिवेदन निर्धारित प्रारूप में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, जिससे वसूली कार्यों की नियमित निगरानी एवं मूल्यांकन किया जा सके।
इस अवसर पर आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि राजस्व विभाग नगर निगम का सबसे महत्वपूर्ण और अभिन्न विभाग है। नगर निगम की वित्तीय सुदृढ़ता का आधार राजस्व संग्रहण ही है। राजस्व से प्राप्त राशि के माध्यम से कर्मचारियों के वेतन का भुगतान किया जाता है तथा शहरवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने, अधोसंरचना विकास, स्वच्छता, पेयजल, सडक़, प्रकाश व्यवस्था सहित विभिन्न जनहितकारी कार्यों का संचालन किया जाता है। बैठक में राजस्व वसूली की रणनीति, बकाया कर संग्रहण, वार्डवार प्रगति तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

बड़े बकायादारों को करें टारगेट

आयुक्त श्री क्षत्रिय ने सभी सहायक राजस्व निरीक्षकों को अपने-अपने प्रभार क्षेत्र के बड़े बकायादारों की पृथक सूची तैयार करने तथा उनसे सतत संपर्क स्थापित कर लंबित कर राशि जमा कराने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने करदाताओं को कर भुगतान के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ बड़े बकायादारों के विरुद्ध नियमानुसार नोटिस जारी करने, कुर्की वारंट की कार्यवाही करने तथा आवश्यकतानुसार सीलिंग की कार्यवाही में तेजी लाने की बात कही, ताकि राजस्व संग्रहण में अपेक्षित वृद्धि सुनिश्चित हो सके।

कम वसूली पर नाराजगी, अच्छे कार्यों की सराहना

बैठक में आयुक्त श्री क्षत्रिय ने उन सहायक राजस्व निरीक्षकों के प्रति नाराजगी व्यक्त की, जिनकी वर्तमान वित्तीय वर्ष में प्रगति अपेक्षाकृत कम रही है। उन्होंने ऐसे अधिकारियों को अपने कार्यों में सुधार लाते हुए वसूली अभियान को गति देने के निर्देश दिए, वहीं जिन सहायक राजस्व निरीक्षकों ने निर्धारित अवधि में बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपेक्षाकृत अधिक राजस्व संग्रह किया है, उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया।

You Might Also Like

सेवांजली ने सर्वहारा श्रमजीवी महिलाओ का किया सम्मान

पंचायत समाधान मंच” बना ग्रामीण समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम रास्ता विवाद से लेकर पेयजल समस्या तक, आपसी सहमति से गांवों में मिल रहा स्थायी समाधान “पंचायत समाधान मंच” से मिल रही है सकारात्मक वातावरण और सामाजिक एकता को भी नई मजबूती रायगढ़। ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे-छोटे विवादों और स्थानीय समस्याओं के त्वरित, सौहार्दपूर्ण और स्थायी समाधान के उद्देश्य से संचालित “पंचायत समाधान मंच” अब ग्रामीणों के लिए भरोसेमंद व्यवस्था के रूप में उभर रहा है। जिले की लगभग 550 ग्राम पंचायतों में गठित यह मंच आपसी संवाद, सामाजिक सहमति और स्थानीय सहभागिता के माध्यम से विवादों कासकारात्मक वातावरण और सामाजिक एकता को भी नई मजबूती भी मिल रही है। निराकरण कर गांवों में शांति, भाईचारा और सामाजिक समरसता को मजबूत कर रहा है। रायगढ़ जिला प्रशासन की पहल पर पंचायत समाधान मंच के माध्यम से ऐसे मामलों को प्राथमिकता से सुलझाया जा रहा है, जिनका समाधान आपसी समझाइश और सामाजिक सहमति से संभव है। इससे ग्रामीणों को अनावश्यक न्यायालयीन प्रक्रिया, थाना-कचहरी के चक्कर एवं आर्थिक-मानसिक परेशानियों से राहत मिल रही है। इसी क्रम में तहसील खरसिया अंतर्गत ग्राम कलमीपाट में लंबे समय से चले आ रहे रास्ता विवाद एवं सांस्कृतिक मंच निर्माण संबंधी विवाद का सफलतापूर्वक समाधान पंचायत समाधान मंच के माध्यम से कराया गया। बैठक में दोनों पक्षों की बात गंभीरता से सुनी गई तथा राजस्व एवं पंचायत अमले की उपस्थिति में विस्तृत चर्चा की गई। आपसी सहमति और समझाइश के बाद दोनों पक्ष समाधान पर सहमत हुए और गांव में शांति एवं भाईचारा बनाए रखने का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर ही विवाद सुलझ जाने से समय और धन दोनों की बचत हो रही है, वहीं अनावश्यक न्यायालयीन परेशानियों से भी राहत मिल रही है। इसी प्रकार विकासखंड लैलूंगा के ग्राम तारागढ़ में पंचायत समाधान मंच के माध्यम से पेयजल समस्या का भी प्रभावी समाधान किया गया। यहां जल जीवन मिशन के तहत निर्मित पानी टंकी में जल आपूर्ति के लिए स्थापित तीन बोर निजी उपयोग में लिए जा रहे थे, जिससे ग्रामीणों को नियमित जलापूर्ति नहीं मिल पा रही थी। मामले को पंचायत समाधान मंच में रखकर राजस्व विभाग एवं जल संसाधन विभाग की मौजूदगी में आम सहमति बनाई गई। इसके बाद सभी बोर में पंप फिट कर टंकी तक जल आपूर्ति शुरू कराई गई। समाधान के बाद वर्तमान में लगभग 150 परिवारों को नल के माध्यम से उनके घरों तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन की पहल की सराहना करते हुए इसे गांव के लिए बड़ी राहत बताया। जिला प्रशासन ने कहा है कि पंचायत समाधान मंच के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में संवाद आधारित समाधान की संस्कृति विकसित हो रही है। इससे न केवल विवादों का त्वरित निराकरण हो रहा है, बल्कि गांवों में सकारात्मक वातावरण और सामाजिक एकता को भी नई मजबूती भी मिल रही है। इस दौरान राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, पंचायत प्रतिनिधि, ग्रामीणजन एवं दोनों पक्षों के सदस्य उपस्थित रहे।

कबाड़ के काले कारोबार पर फिर टूटा पुलिस का कहर

आशीष व प्रिया की जोड़ी के सर सजा कपल ऑफ द ईयर का ताज

एसडीएम गगन शर्मा का बस्तर तबादला

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article खरसिया सिविल अस्पताल का हुआ कायाकल्प, अब मिला आधुनिक पोस्टमार्टम रूम
Next Article शंकर लाल अग्रवाल के खिलाफ कांग्रेस नेता ने कलेक्टर से की शिकायत

खबरें और भी है....

विकसित भारत 2047 और विश्वविद्यालयों की भूमिका
प्रदेश का सबसे मॉडल शहर बनेगा रायगढ़-ओपी, नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का वित्त मंत्री ने किया निरीक्षण
‘प्रेम-प्रसंग’ के एंगल से गरमाया मामला, आत्महत्या या खौफनाक मर्डर?
रायगढ़ सहित प्रदेश के 12 तहसीलदार बने डिप्टी कलेक्टर
शौचालय निर्माण व उज्जवला गैस कनेक्शन दिलाने की मांग

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
विकसित भारत 2047 और विश्वविद्यालयों की भूमिका
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?