NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: दो पक्षों में हिंसक झड़प, 10 घरों में लगाई आग
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > छत्तीसगढ़ > दो पक्षों में हिंसक झड़प, 10 घरों में लगाई आग
छत्तीसगढ़

दो पक्षों में हिंसक झड़प, 10 घरों में लगाई आग

तीन गिरफ्तार, पुलिसकर्मी भी घायल, गांव छावनी में तब्दील, मौके पर पहुंचे आईजी

lochan Gupta
Last updated: February 2, 2026 11:28 pm
By lochan Gupta February 2, 2026
Share
4 Min Read

गरियाबंद। जिले में पुराने विवाद को लेकर 2 समुदायों में हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान आगजनी की घटना भी हुई, जिसमें एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घरों पर हमला कर दिया और 10 घरों में आग लगा दी। वहीं, तीन से चार वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के बकली गांव का है। हालात को देखते हुए गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। गुस्साएं लोगों ने पुलिस पर भी पथराव किया। इस दौरान एक जवान घायल हुआ है। बेहोशी की हालत में जवान को अस्पताल ले जाया गया। देर रात आईजी मौके पर पहुंचे थे, जिसके बाद माहौल शांत है, लेकिन कर्फ्यू जैसे हालात बने हुए हैं। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम गांव में मौजूद है। मामला पुराना विवाद और लूटपाट की घटना से जुड़ा है। 4 आरोपियों और शिकायकर्ता के बीच मारपीट हुई है। लोगों के मुताबिक जेल से छूटते ही आरिफ ने अपने 2 साथी इमरान और सलीम के साथ ग्रामीणों पर पत्थर-चाकू से हमला किया, जिसमें 7 लोग घायल हुए। शिकायतों की अनदेखी से आक्रोश भडक़ा, हिंसा हुई और पुलिस ने 3 एफआईआर दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
दरअसल, हथखोज गांव में करीब चार महीने पहले कुछ अपराधियों का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था, जिसमें वो राहगीरों से लूटपाट और मारपीट करते दिखे थे। इसके बाद फिंगेश्वर पुलिस ने सभी आरोपियों को पकडक़र जेल भेज दिया था। जेल से छूटने के बाद रविवार (1 फरवरी) सुबह 11 बजे आरोपियों ने बकली गांव में शिकायतकर्ता को देखते ही मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते यह मामला दो समुदायों के बीच संघर्ष में बदल गया। एक समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय के लोगों पर हथियारों से हमला किया। इसके बाद दूसरे समुदाय के लोगों का गुस्सा भडक़ गया और उन्होंने आरोपियों के घरों में आग लगा दी। इस आगजनी में तीन से चार गाडिय़ां भी जल गई। हालात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने गांव में भारी संख्या में बल तैनात किया है। कल रात फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस को मौके पर बुलाया गया था।
हमले को लेकर गांव के जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि घटना रविवार की है। गोपी उसी गांव का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि रोड से आवाज आई कि एक समुदाय के लोग उनके लडक़े को रास्ते में पत्थर से मार रहे हैं। इसके बाद वे लोग मौके पर पहुंचे, जहां देखा कि हमलावरों ने उसे पत्थरों से हमला कर घायल कर दिया था। घायल को इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले जाया गया। इसी दौरान जानकारी मिली कि हमलावरों ने बासिन गांव में रेखराम पर भी हमला किया है। उन्होंने आगे बताया कि जब वे लोग बकुली से घर लौट रहे थे, तभी सूचना मिली कि नरेंद्र साहू को बकुली गांव के बीच चौक में मार दिया गया है। उनके अनुसार, आज हमलावरों ने 4 से 5 लोगों पर हमला किया है। जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि इन्हीं लोगों ने डेढ़ साल पहले गांव के शिव मंदिर को तोड़ दिया था, जिसका मामला फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है। आरोपी अभी जमानत पर छूटे हुए हैं। उनका आरोप है कि इसी विवाद को लेकर गांव के लोगों पर हमला किया जा रहा है।

You Might Also Like

लाखो किंवटल धान खुले आसमान के नीचे, धान उठाव को लेकर विभाग बे-परवाह

जहाँ बंदूकें खामोश हुईं, वहाँ बन रहे घर

बलौदाबाजार हिंसा : 7 एफआईआर, 200 गिरफ्तार, 77 वाहन फूंके

मुठभेड़ में शहीद जवान का गृहग्राम पहुंचा पार्थिव शरीर

सडक़ हादसे में 3 युवकों की मौत के बाद हंगामा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
Next Article कापसी में वन विभाग का बड़ा प्रहार ग्राम पिपली से लाखों की अवैध सागौन लकड़ी जब्त, 2 गिरफ्तार

खबरें और भी है....

राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
निर्दयी बाप ने मासूम बेटे को कुंए में डूबोकर मार डाला
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत और तीन गंभीर
होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालक व मैनेजर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
22 को होगी सीजी पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?