NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कोल इंडिया के सीएसआर सहयोग से आईआईटी बॉम्बे की पायलट परियोजना ‘जीवोदया’ को रेशम उत्पादन में मिली बड़ी सफलता
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > कोल इंडिया के सीएसआर सहयोग से आईआईटी बॉम्बे की पायलट परियोजना ‘जीवोदया’ को रेशम उत्पादन में मिली बड़ी सफलता
बिलासपुर

कोल इंडिया के सीएसआर सहयोग से आईआईटी बॉम्बे की पायलट परियोजना ‘जीवोदया’ को रेशम उत्पादन में मिली बड़ी सफलता

तीन वर्षों के सतत अनुसंधान एवं विकास के बाद विकसित हुई अभिनव, अहिंसक रेशम निर्माण तकनीक

lochan Gupta
Last updated: February 1, 2026 11:49 pm
By lochan Gupta February 1, 2026
Share
3 Min Read

बिलासपुर। कोल इंडिया के कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) फंड के सहयोग से संचालित आईआईटी बॉम्बे की अनूठी पायलट परियोजना ‘जीवोदया’ ने तीन वर्षों के निरंतर अनुसंधान एवं विकास के पश्चात नैतिक रेशम उत्पादन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस परियोजना के अंतर्गत आईआईटी बॉम्बे के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए प्रौद्योगिकी विकल्प केंद्र (सी-तारा) ने रेशम उत्पादन की एक ऐसी नवीन तकनीक सफलतापूर्वक विकसित की है, जिसमें रेशम के कीड़ों की हत्या की आवश्यकता नहीं होती। पारंपरिक विधियों से अलग, इस तकनीक में रेशम के कीड़े रेशमी धागा उत्पन्न करने के बाद पतंगे में परिवर्तित होकर अपना प्राकृतिक जीवन चक्र पूर्ण कर पाते हैं। इसीलिए, मानवीय और नैतिक दृष्टिकोण को प्रतिबिंबित करते इस रेशम को च्जीवोदया सिल्कज् नाम दिया गया है।
परंपरागत रूप से, शहतूत की पत्तियों पर पलने वाले रेशम के कीड़े अपने चारों ओर कोकून बनाते हैं। रेशम निकालने के लिए इन कोकूनों को उबाल दिया जाता है, जिससे लाखों रेशम कीड़ों की मृत्यु हो जाती है। ‘जीवोदया’ परियोजना ने इस लंबे समय से चली आ रही प्रथा को चुनौती देते हुए करुणा आधारित वैज्ञानिक नवाचार के माध्यम से रेशम उत्पादन की प्रक्रिया को पुनर्परिभाषित किया है। अथक प्रयोगों के बाद, ‘सी-तारा’ने एक दुर्लभ वैज्ञानिक उपलब्धि हासिल की है, जिसके तहत रेशम के कीड़ों को कोकून बनाए बिना समतल सतह पर रेशमी धागा बुनने के लिए प्रशिक्षित किया गया। इसके परिणामस्वरूप, अब रेशम के कीड़ों को कोकून बनाने की आवश्यकता नहीं रहती और वे अंतत: पतंगे के रूप में मुक्त होकर उड़ान भर पाते हैं। यह उपलब्धि प्राचीन भारतीय दर्शन की उस भावना को साकार करती है मां कश्चिद् दु:खभाग् भवेत्- कोई भी दु:खी न हो। कोल इंडिया ने इस असाधारण प्रयोग को अवधारणा से सफलता तक पहुँचाने में निरंतर सीएसआर सहयोग के माध्यम से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। नैतिक और पर्यावरणीय महत्व के साथ-साथ, यह तकनीक रेशम उत्पादन से जुड़े किसानों के लिए आय का एक नया और सतत स्रोत भी प्रदान करती है, जिससे ग्रामीण आजीविका को मजबूती मिलेगी। च्जीवोदयाज् पायलट परियोजना की सफलता के साथ, यह पहल व्यापक स्तर पर अपनाए जाने तथा सतत और नैतिक रेशम उत्पादन को बढ़ावा देने की अपार संभावनाएँ रखती है।

You Might Also Like

शिवाजी महाराज टर्मिनल एवं बालेश्वर के मध्य समर स्पेशल ट्रेन की सुविधा

आरपीएफ ने ब्रजराजनगर प्लेटफार्म में पकड़ा दो लाख का गांजा

एसईसीएल मुख्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

तीसरी रेलवे लाइन का कार्य, कुछ गाडिय़ों का परिचालन प्रभावित

द. पू.म. रेलवे में विविध कार्यक्रमों के साथ योग शिविर का आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ट्रांसपोर्टर के ठिकाने पर पुलिस की रेड
Next Article सब-इंजीनियर और रिटायर्ड-सीएमओ को 3 साल की जेल

खबरें और भी है....

केंद्रीय बजट विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम- सीएम साय
ऑनलाइन सट्टा लिखतेे बाप-बेटा समेत तीन गिरफ्तार
बाइक चोरी कर फर्जी आरसी से बिक्री करने वाला गिरोह का पर्दाफाश
जंगल में हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत
10 को सजेगा मुख्यमंत्री कन्या विवाह का भव्य मंडप, 190 जोड़े लेंगे सात फेरे

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
केंद्रीय बजट विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?