NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह 2026 का पुलिस सामुदायिक भवन प्रांगण में भव्य समापन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह 2026 का पुलिस सामुदायिक भवन प्रांगण में भव्य समापन
रायगढ़

राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह 2026 का पुलिस सामुदायिक भवन प्रांगण में भव्य समापन

lochan Gupta
Last updated: February 1, 2026 12:15 am
By lochan Gupta February 1, 2026
Share
5 Min Read

विद्यार्थियों को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर किया गया उत्साहवर्धन
सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाने जनभागीदारी जरूरी कृ यातायात नियमों के पालन पर अतिथियों का जोर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने नागरिकों से ‘संदेशदूत बनकर’ घरदृपरिवार तक जागरूकता पहुंचाने की अपील की
महापौर जीवर्धन चौहान ने हेलमेटदृसीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग से बचाव व नशे में वाहन न चलाने का दिया संदेश
एडिशनल एसपी अनिल सोनी ने हेलमेट और ट्रैफिक नियमों के महत्व पर डाला प्रकाश
डीएसपी ट्रैफिक उत्तम प्रताप सिंह ने माहभर चले जागरूकता अभियानों की विस्तृत जानकारी दी

रायगढ़। सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिले में 01 से 31 जनवरी तक मनाए गए राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह का आज पुलिस सामुदायिक भवन परिसर में समापन किया गया। समापन कार्यक्रम में रायगढ़ पुलिस द्वारा आयोजित विभिन्न जागरूकता गतिविधियों में बढ़-चढक़र हिस्सा लेने वाले स्कूली बच्चों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने में सहभागी रहे शासकीय एवं गैर शासकीय संस्थाओं का जिला पुलिस द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों एवं छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के पालन तथा सुरक्षित यातायात के महत्व की विस्तृत जानकारी दी गई। मंच पर नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह, पूर्व सभापति सुरेश गोयल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं डीएसपी ट्रैफिक उत्तम प्रताप सिंह उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने सडक़ दुर्घटनाओं से बचाव हेतु यातायात नियमों का पालन करने और जागरूक रहने पर जोर दिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि सडक़ दुर्घटनाएं एक भयावह सामाजिक समस्या बन चुकी हैं। इसे कम करने के लिए पुलिस विभाग, परिवहन विभाग, एनएच, पीडब्ल्यूडी सहित कई एजेंसियां समन्वय के साथ कार्य कर रही हैं। उन्होंने उपस्थित नागरिकों से अपील की कि वे यहां से “संदेशदूत” बनकर जाएं और अपने घर-परिवार एवं समाज के लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करें। विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों से आग्रह किया गया कि वे परिवार के प्रत्येक सदस्य को हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें, क्योंकि उनका भावनात्मक प्रभाव सबसे अधिक होता है।
महापौर जीवर्धन चौहान ने भी एसएसपी के संदेश का समर्थन करते हुए हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, ओवरस्पीडिंग से बचने, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की।
कार्यक्रम में एडिशनल एसपी अनिल सोनी ने हेलमेट के अनिवार्य उपयोग एवं यातायात नियमों के पालन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि छोटी-छोटी सावधानियां बड़ी दुर्घटनाओं से बचा सकती हैं, इसलिए प्रत्येक नागरिक को स्वयं नियमों का पालन करते हुए दूसरों को भी जागरूक करना चाहिए।
डीएसपी ट्रैफिक उत्तम प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि सडक़ सुरक्षा माह के दौरान जिले में जागरूकता रथ, नुक्कड़ नाटक, हेलमेट वितरण एवं हेलमेट जागरूकता रैली जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। पूरे माह में 1850 छोटे-बड़े वाहनों में रेडियम टेप लगाए गए। अमलीभौना एनएच रोड एवं ट्रॉमा सेंटर पूंजीपथरा में नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित कर लगभग 645 भारी वाहन चालकों को लाभान्वित किया गया। 42 शैक्षणिक संस्थानों में छात्र-छात्राओं से संवाद कर सुरक्षित यातायात की बारीकियों से अवगत कराया गया। रामलीला मैदान में नवीन वाहन चालकों हेतु लर्निंग लाइसेंस शिविर आयोजित कर 278 चालकों को लाभ पहुंचाया गया।
विद्यालयीन स्तर पर “सडक़ सुरक्षा, जीवन रक्षा” विषय पर चित्रकला, स्लोगन लेखन एवं रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें शहर के 18 स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। ग्रामीण अंचल के दोपहिया चालकों को जिन्दल फाउंडेशन, अडानी ग्रुप एवं अनुज सिंह ट्रांसपोर्टर के सहयोग से नि:शुल्क हेलमेट वितरित किए गए। समापन अवसर पर सभी अधिकारियों ने सामूहिक रूप से सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में साधुराम विद्या मंदिर, संस्कार पब्लिक स्कूल एवं चौतन्य टेक्नो स्कूल के स्कूली बच्चों द्वारा सडक़ सुरक्षा विषय पर प्रभावशाली जागरूकता नुक्कड़ नाटक एवं नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित नागरिकों ने सराहा। बच्चों की प्रस्तुति के माध्यम से हेलमेट पहनने, यातायात नियमों के पालन एवं सुरक्षित ड्राइविंग का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में यातायात पुलिस के स्टाफ, पुलिसपरिवार, मीडिया साथी और गणमान्य नागरिकों की उपस्थित रहे।

You Might Also Like

बगैर सुरक्षा के खड़ा कर दिया बड़ा-बड़ा स्टै्रक्चर

550 किलोमीटर दौड़ते हुए जगन्नाथ पुरी दर्शन करने गया कोलता समाज का युवक

महिला से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

संचार क्रांति के जनक राजीव गांधी की कांग्रेस ने मनाई जयंती

बडेहरदी हरदी में शालेय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता संम्पन्न

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कलेक्टर की दो टूक : कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे
Next Article अब भूपदेवपुर से कोतरलिया तक चौथी लाइन में सरपट दौड़ेगी ट्रेने

खबरें और भी है....

विधानसभा में सीएम साय ने कांग्रेस पर किया तीखा हमला
नाबालिग से किराए के मकान में रेप
चोरी का फरार आरोपी निलेश साहू गिरफ्तार
पुलिस की मुस्तैदी से नाकाम हुई बैंक लूट की वारदात
ट्रेन की चपेट में आने से आरक्षक की मौत, जांच शुरू

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
विधानसभा में सीएम साय ने कांग्रेस पर किया तीखा हमला
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?