NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: धान खरीदी केंद्रों में नहीं कट रहा टोकन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > धान खरीदी केंद्रों में नहीं कट रहा टोकन
रायगढ़

धान खरीदी केंद्रों में नहीं कट रहा टोकन

प्रभावित किसान पहुंचे कलेक्ट्रेट, टोकन जारी करवाने की मांग, कांग्रेस ने दिया समर्थन

lochan Gupta
Last updated: January 20, 2026 1:30 am
By lochan Gupta January 20, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले के कई धान खरीदी केन्द्रों में टोकन नहीं काटे जाने की समस्या सामने आई है। जिसे लेकर प्रभावित किसान 19 जनवरी को कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान पूर्व मंत्री व खरसिया विधायक उमेश पटेल और कई कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे। प्रभावितों और कांग्रेसियों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर धान बेचने के लिए टोकन जारी करवाने की मांग की है। प्रभावितों ने बताया कि कई किसानों का धान अभी खलियानों में पड़ा हुआ है। जिससे धान खराब होने का डर है।

ऑफिस के चक्कर काट रहे किसान

कलेक्टर के नाम सौंपे ज्ञापन में बताया गया है कि धान खरीदी केन्द्रों में किसानों का धान बेचने में समस्या आ रही है। जिसमें किसानों को पटवारी, तहसीलदार व सोसायटी के चक्कर लगाना पड़ रहा है। इससे किसान काफी परेशान हो रहे हैं। उन्हें धान नहीं बेच पाने की वजह से धान सही सलामत रखने में भी जगहों की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

कई किसानों का धान खलियानों में पड़ा

प्रभावितों ने बताया कि कई किसानों का धान अभी खलियानों में पड़ा हुआ है। धान बेचने के लिये सत्यापन फॉर्म को जमा करने के बाद भी किसानों को धान बेचने के लिए टोकन जारी नहीं किया जा रहा है। ऐसे में कलेक्टर के नाम आवेदन सौंपकर कांग्रेस नेताओं व किसानों ने धान खरीदी केन्द्रों में धान बेचने के लिए टोकन जारी करवाने की मांग की है।

ट्रैक्टर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचेगे किसान

पूर्व मंत्री व खरसिया विधायक उमेश पटेल का कहना है कि किसानों के धान की खरीदी अब 9 दिन मुश्किल से बचा है। केंद्रों में प्रबंधकों का कहना है कि टोकन नहीं काटना है खरीदी नहीं करना है। इससे खोखरा, ननसिया, नंदेली समेत अन्य गांव के किसान धान बेचने से बचे हुए हैं। जिनका टोकन नहीं कटा है। उन्होंने कहा नोडल अधिकारी से इस समस्या को लेकर चर्चा हुई है। शाम तक समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया गया है। अगर समस्या दूर नहीं हुई, तो ट्रैक्टर के साथ किसान कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में यही स्थिति है। रायगढ़ में ज्यादा खतरनाक स्थिति है। रायगढ़ जिले को सबसे कम धान खरीदी के लिए मॉडल बनाना चाह रहे हैं।

You Might Also Like

स्पेयर पार्टस व्यापारी के सूने मकान में चोरों का धावा

उगते सुर्य को अध्र्य के साथ छठ पूजा संपन्न

महापल्ली में भगवान जगन्नाथ की भव्य श्री गुंडीचा रथयात्रा निकाली गई

भाजपा नेता बीरबल गुप्ता ने किया चुनाव अभियान का श्रीगणेश

रायगढ़ की बेटी अलीशा अंसारी को मिला राष्ट्रपति पुरस्कार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article तमनार और कापू में प्रारंभ होंगे पोषण पुनर्वास केंद्र
Next Article एस पी ने पुलिस अधिकारियों की ली क्राइम क्लास

खबरें और भी है....

शशीमोहन सिंह होंगे रायगढ़ के नए एसपी, संजीव शुक्ला बनाए गए पहले पुलिस आयुक्त
मृत व्यक्ति को कांग्रेस ने बनाया मंडल अध्यक्ष
बेकाबू बाइक स्पीड ब्रेकर से टकराई, एक मृत
वरिष्ठ पत्रकार आर कृष्णा दास सीएम साय के सलाहकार नियुक्त
शादीशुदा महिला से दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
शशीमोहन सिंह होंगे रायगढ़ के नए एसपी, संजीव शुक्ला बनाए गए पहले पुलिस आयुक्त
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?