NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: आदतन बदमाश मो. आफताब हुसैन गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > आदतन बदमाश मो. आफताब हुसैन गिरफ्तार
रायगढ़

आदतन बदमाश मो. आफताब हुसैन गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: January 13, 2026 12:54 am
By lochan Gupta January 13, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। चक्रधरनगर पुलिस ने कल विजयपुर में हुए मारपीट के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आदतन बदमाश को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 जनवरी को प्रार्थी विकास भोय पिता गिरधारी भोय, उम्र 20 वर्ष, निवासी पतरापाली पूर्व द्वारा थाना चक्रधरनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। प्रार्थी ने बताया कि वह गोपालपुर से मिट्टी ट्रैक्टर में लोड कर विजयपुर लोटस कॉलोनी में खाली करने जा रहा था। इसी दौरान शाम लगभग 04:30 बजे, विजयपुर तालाब के पास मोहम्मद आफताब हुसैन, निवासी विजयपुर, हाथ में लोहे की रॉड लेकर पहुंचा और शराब पीने के लिए रुपये की मांग करने लगा।
प्रार्थी द्वारा रुपये देने से मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए हाथ में पहने स्टील के कड़े एवं लोहे की रॉड से उसके साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने आए राजा लोहार के साथ भी आरोपी द्वारा मारपीट की गई। रिपोर्ट पर थाना चक्रधरनगर में धारा 119(1), 296, 351(3) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान प्रार्थी एवं घायल का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया तथा तत्काल प्रभारी थाना चक्रधरनगर उप निरीक्षक गेंद लाल साहू के नेतृत्व में दबिश देकर आरोपी को पुलिस हिरासत में लिया गया। आरोपी के कब्जे से एक नग स्टील का कड़ा एवं एक लोहे की रॉड जप्त की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी आफताब हुसैन पिता असलम हुसैन, उम्र 26 वर्ष, निवासी विजयपुर अमरैयापारा, थाना चक्रधरनगर, जिला रायगढ़ द्वारा अपराध स्वीकार किया गया।
विवेचना में आरोपी के विरुद्ध अपराध घटित करना पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उसे 12 जनवरी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि आरोपी आफताब हुसैन के विरुद्ध थाना चक्रधरनगर में पूर्व से मारपीट, चोरी, आर्म्स एक्ट, जुआ एवं प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कई प्रकरण दर्ज हैं। चक्रधरनगर पुलिस द्वारा क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी है।

You Might Also Like

कुष्ठ रोगियों को गले लगाकर अघोरेश्वर ने सेवा के आदर्श मापदंड स्थापित किए : पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम

सरायपाली तमनार में किया गया 250 वृक्षारोपण

जिंदल पावर लिमिटेड तमनार में हर्षोल्लास से मना 76वॉ गणतंत्र पर्व

रिटायर्ड बीएसएफकर्मी के घर चोरी, लाखों के जेवरात ले उड़े चोर

6 कोल वॉशरी पर जिलाधीश ने लगाया 1.56 करोड़ का जुर्माना

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 80 बोरी अवैध धान से भरी माजदा पकड़ाई
Next Article राष्ट्रीय-अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में सडक़ पर उतरी एनएसयूआई

खबरें और भी है....

प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली- सीएम साय ने दी बधाई
राज्यसभा : भाजपा ने 6 राज्यों के उम्मीदवारों का किया एलान, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन भी जाएंगे राज्यसभा
परसकोल अंधे कत्ल का खुलासा, लेनदेन की बात पर युवक की हुई थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार, खेत में मिली थी लाश
रायपुर निगम में जोन आयुक्तों के तबादला, आयुक्त विश्वदीप ने जारी किया आदेश
जिंदल पावर प्लांट की ऐश डाइक से उड़ रही राख

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली- सीएम साय ने दी बधाई
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?