NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सूने मकानों में धावा : 3 शातिर चोर पुलिस के हत्थे चढ़े
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सूने मकानों में धावा : 3 शातिर चोर पुलिस के हत्थे चढ़े
रायगढ़

सूने मकानों में धावा : 3 शातिर चोर पुलिस के हत्थे चढ़े

आरोपियों से 5 लाख से अधिक कीमत के जेवरात बरामद, गिरफ्तारी से दो नकबजनी का किया खुलासा

lochan Gupta
Last updated: January 10, 2026 1:45 am
By lochan Gupta January 10, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। ्शहर में सूने मकानों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले तीन शातिर बदमाशों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए नकबजनी के दो मामलों का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात एवं अन्य सामान कुल ?5 लाख 16 हजार कीमत का बरामद किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 दिसंबर 2025 को रामभांठा जवाहर नगर रायगढ़ निवासी आशा भगत पिता तुसवा राम भगत उम्र 36 वर्ष द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि वे दिनांक 22 दिसंबर 2025 को घर में ताला लगाकर जशपुर गई थीं। दिनांक 27.12.2025 को दोपहर लगभग 2 बजे जब वे वापस लौटीं तो देखा कि घर के मुख्य द्वार का ताला खोलने पर अंदर के दरवाजे का कुंदा टूटा हुआ था तथा तीन आलमारियों के ताले भी टूटे हुए थे। आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात, स्मार्ट वॉच एवं एयरफोन गायब थे, जिसकी कुल कीमत लगभग रू. 2 लाख थी।
रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 667/2025 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटनास्थल से एक लोहे की पत्ती नुमा रॉड, टूटा हुआ ताला एवं कुंदा जप्त किया गया। थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में ऐसी कोसो सिंह जगत एवं स्टाफ संदिग्धों की पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर सूचना पर पुलिस ने तीन संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिनसे मेमोरेंडम कथन लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने दिनांक 26.12.2025 की रात्रि को आशा भगत के मकान का ताला तोडक़र चोरी करना तथा उसी मकान में किरायेदार अनिल कुजूर के घर (अपराध क्रमांक 05/2026 धारा 331(4), 305 बीएनएस) में भी सेंधमारी कर जेवरात चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपी विजय लकड़ा के कब्जे से सोने का मंगलसूत्र, नेकलेस, कान की बाली, चांदी के पायल, हाथफुल, बिछिया सहित अनेक जेवरात तथा आरोपी अविनाश बरेठ से सोने की कान की बालियां, चांदी के पायल एवं बिछिया जप्त किए गए। कुल मिलाकर ?5,16,248/- कीमत के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं। प्रकरण में संलिप्त पाए जाने पर तीनों आरोपियों को दिनांक 09.01.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
विजय लकड़ा, पिता अंतर लकड़ा, उम्र 27 वर्ष, निवासी रामभांठा जवाहर नगर, अविनाश बरेठ, पिता कमलेश बरेठ, उम्र 27 वर्ष, निवासी बापूनगर मानकेसरी मंदिर के पास, नवजोत सिंह उर्फ गगनदीप, पिता रंजीत सिंह, उम्र 21 वर्ष, निवासी रामभांठा जवाहर नगर, रायगढ़ को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी एवं नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली पुलिस को सफलता मिली है।

You Might Also Like

धान खरीदी केन्द्र से 10 बोरी धान की चोरी

कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज ने शोभायात्री के लिए शीतल पेय छाछ वितरण किया

किण्डर वैली प्ले स्कूल में नन्हे मुन्ने विद्यार्थियों ने धूमधाम से मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व

छह माह में मदिरा प्रेमी को दूसरा झटका

अब्दुल सलीम पहुंचे पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष के घर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जिले में अनमैप मतदाताओं के दस्तावेजों का सत्यापन शुरू
Next Article पत्नी की हत्या कर आत्महत्या बताने की कोशिश, पति निकला हत्यारा

खबरें और भी है....

ग्रामीण विकास में सरपंचों की महत्वपूर्ण भूमिका- सीएम साय
बर्थ-डे सेलिब्रेशन के बाद दोस्तों की पेड़ पर फांसी पर लटकती मिली लाश
मोबाइल शॉप में लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद संदिग्ध, कोतवाली पुलिस जांच में जुटी
बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से हत्या
दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, लाखों के जेवरात किए पार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
ग्रामीण विकास में सरपंचों की महत्वपूर्ण भूमिका- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?