NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पुसौर व जोबी क्षेत्र के स्कूलों में महिला सुरक्षा और यातायात, साइबर जागरूकता कार्यक्रम
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > पुसौर व जोबी क्षेत्र के स्कूलों में महिला सुरक्षा और यातायात, साइबर जागरूकता कार्यक्रम
रायगढ़

पुसौर व जोबी क्षेत्र के स्कूलों में महिला सुरक्षा और यातायात, साइबर जागरूकता कार्यक्रम

lochan Gupta
Last updated: January 8, 2026 1:28 am
By lochan Gupta January 8, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह 2026 एवं रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आज दिनांक 07 जनवरी 2026 को थाना पुसौर क्षेत्र अंतर्गत शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल पुसौर में यातायात पुलिस द्वारा यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में सुरक्षित यातायात व्यवहार विकसित करना तथा सडक़ दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए नियमों के प्रति सजगता बढ़ाना रहा।
इसी क्रम में पुलिस चौकी जोबी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फरकानारा स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल में जोबी पुलिस द्वारा विशेष रूप से छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चौकी प्रभारी जोबी सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी नारायण राठौर ने महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा का अधिकार, शासन द्वारा उपलब्ध विधिक सहायता तथा महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध घटित होने वाले अपराधों के संबंध में आवश्यक जानकारी साझा की।
चौकी प्रभारी ने बताया कि कई बार बच्चे, विशेषकर लड़कियां, संकोचवश अपनी पीड़ा खुलकर व्यक्त नहीं कर पातीं। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक थाने में महिला डेस्क की व्यवस्था की गई है, जहां महिला पुलिसकर्मी संवेदनशीलता के साथ उनकी शिकायतें सुनती हैं और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है। उन्होंने पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ द्वारा विकसित ‘अभिव्यक्ति ऐप’ की जानकारी देते हुए बताया कि इसके माध्यम से पीडि़त महिलाएं एवं बच्चे बिना थाने आए किसी भी अपराध की सूचना दे सकते हैं, जिस पर तत्काल कार्रवाई की जाती है। यह ऐप प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान वर्तमान में बढ़ते साइबर फ्रॉड के मामलों को लेकर भी छात्रों को सतर्क किया गया। ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय, अनजान लिंक व कॉल से सावधानी तथा व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने जैसी महत्वपूर्ण बातों को उदाहरणों सहित समझाया गया। साथ ही जिले में संचालित राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह के अंतर्गत सुरक्षित यातायात के लिए हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग, गति सीमा का पालन, नशे की हालत में वाहन न चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
वहीं शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल पुसौर में थाना यातायात के सहायक उप निरीक्षक प्रेम साय भगत ने छात्र-छात्राओं को सुरक्षित यातायात के महत्व की जानकारी दी और अपील की कि वे स्वयं नियमों का पालन करें तथा अपने अभिभावकों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें। कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों में सडक़ सुरक्षा, महिला सुरक्षा और साइबर सतर्कता को लेकर सकारात्मक संदेश दिया गया।

You Might Also Like

इंसेंटिव घोटाला : आरोपियों के सामने ही लिया पीडि़तों का बयान

प्रणामी मंदिर में आज मनाया जाएगा छत्रपाल महराज का प्राकट्योत्सव

छू लो आसमान योजना में शामिल होंगे वित्त मंत्री ओपी चौधरी

ग्राम पंचायत रक्सापाली में परत दर परत उधडऩे लगी भ्रष्टाचार की परतें

पावरग्रिड घरघोड़ा और कुर्मापाली में साइबर सेल की टीम ने आयोजित की जागरूकता कार्यक्रम

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सरिया में जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष का जोरदार स्वागत
Next Article अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

खबरें और भी है....

वित्तमंत्री चौधरी आज करेंगे बजट पेश
डीएमएफ घोटाले में टुटेजा, शराब स्कैम में अनवर ढेबर गिरफ्तार
सरकार को सडक़ से सदन तक घेरेंगे-चरणदास
मोबाइल दुकान में 5 लाख की चोरी
8 गौवंश के साथ दो तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?