NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: शहर में बढ़ते प्रदूषण को लेकर अनोखा प्रदर्शन युवा कांग्रसियों ने खून से लिखा पत्र
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > शहर में बढ़ते प्रदूषण को लेकर अनोखा प्रदर्शन युवा कांग्रसियों ने खून से लिखा पत्र
रायगढ़

शहर में बढ़ते प्रदूषण को लेकर अनोखा प्रदर्शन युवा कांग्रसियों ने खून से लिखा पत्र

राष्ट्रपति और चीफ जस्टिस को भेजा जाएगा

lochan Gupta
Last updated: January 6, 2026 4:05 am
By lochan Gupta January 6, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले में युवा कांग्रेस का आरोप है कि शहर में लगातार प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। उद्योगों से निकलने वाला जहरीला धुआं और रासायनिक कणों का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। ऐसे में युवा कांग्रेस की ओर से खून से पत्र कार्यक्रम रखा गया। इस दौरान युवा कांग्रेस के नेताओं ने खून से पत्र लिखा और बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ जमकर नारे लगाए।
महात्मा गांधी चौक पर दोपहर 12 बजे से युवा कांग्रेसी और अन्य लोग इक_ा हुए। इसके बाद जिले में बढ़ते प्रदूषण को लेकर नारेबाजी की गई। बताया गया कि रायगढ़ अब रहने लायक नहीं रहा है। हर घर इस पीड़ा से जूझ रहा है। उद्योगों से निकलने वाले धुएं और प्रदूषण से लोग परेशान हो चुके हैं। इसके बाद युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष जायसवाल समेत अन्य युवा कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति के नाम खून से पत्र लिखा। पत्र में लिखा गया कि रायगढ़ को प्रदूषण से बचाया जाए। सादे कागज पर खून से लिखा गया यह पत्र राष्ट्रपति, सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस, एनजीटी, मुख्यमंत्री, केंद्रीय पर्यावरण मंत्री समेत संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को भेजा जाएगा, ताकि रायगढ़ को प्रदूषण से मुक्ति दिलाने के लिए ठोस कदम उठाए जा सकें।
पहले भी सौंप चुके हैं ज्ञापन
जिलाध्यक्ष आशीष जायसवाल ने बताया कि रायगढ़ के प्रदूषण को लेकर यह प्रतीकात्मक प्रदर्शन है। हर घर में प्रदूषण से महिलाएं, बच्चे और पुरुष परेशान हैं। हमने यह लड़ाई छेड़ी है और खून से पत्र लिखकर ‘रायगढ़ को बचा लो’ की अपील की है। जिसे राष्ट्रपति, चीफ जस्टिस, मुख्यमंत्री और अन्य अधिकारियों को भेजा जाएगा। प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। हमने पहले भी ज्ञापन सौंपा था, लेकिन उसका कोई असर नहीं हुआ। खून से पत्र लिखकर इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए प्रदूषण की समस्या के निराकरण की मांग की गई है।
लोगों को पंपलेट भी बांटे गए
युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आशीष जायसवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के बाद पिछले 3–4 दिनों से शहर में पंपलेट बांटे जा रहे थे। करीब 5 हजार पंपलेट छपवाए गए थे, जिन्हें शहर के अलग-अलग स्थानों पर वितरित किया गया।

You Might Also Like

नशीली दवाओं के साथ आरोपी गिरफ्तार

जंगली हाथियों ने छोटे डूमरपाली गांव में दी दस्तक

सारडा एनर्जी खदान के ट्रेलर पार्किंग में चालक की संदिग्ध मौत

मौसी घर से रथारूढ़ होकर महाप्रभु पहुँचे अपने घर

‘सुरक्षित सुबह’ अभियान को मिला लैलूंगा व्यापारियों का समर्थन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बाप-बेटे पर जानलेवा हमला, 8 आरोपी गिरफ्तार
Next Article कोटवारी जमीन पर अवैध निर्माण ध्वस्त करने की मांग

खबरें और भी है....

वित्तमंत्री चौधरी आज करेंगे बजट पेश
डीएमएफ घोटाले में टुटेजा, शराब स्कैम में अनवर ढेबर गिरफ्तार
सरकार को सडक़ से सदन तक घेरेंगे-चरणदास
मोबाइल दुकान में 5 लाख की चोरी
8 गौवंश के साथ दो तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?