NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: औद्योगिक ईकाईयां लगातार कर रही नियमों का उल्लंघन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > औद्योगिक ईकाईयां लगातार कर रही नियमों का उल्लंघन
रायगढ़

औद्योगिक ईकाईयां लगातार कर रही नियमों का उल्लंघन

एमएसपी, सुनील इस्पात समेत तीन फैक्ट्रियों पर प्रकरण दर्ज

lochan Gupta
Last updated: January 5, 2026 3:36 am
By lochan Gupta January 5, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिले में औद्योगिक इकाइयों में नियमों की अनदेखी का आरोप है। यह भी आरोप है कि इसके कारण बार-बार दुर्घटनाएं हो रही हैं। इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए औद्योगिक स्वास्थ्य और सुरक्षा विभाग ने जांच कर नियमों के उल्लंघन के मामले में तीन उद्योगों के खिलाफ श्रम न्यायालय में आपराधिक प्रकरण दर्ज कराया है।
जानकारी के अनुसार जिले के कई उद्योगों में मजदूरों की जान जोखिम में पड़ रही है। कहीं सुरक्षा मानकों की कमी तो कहीं लापरवाही के चलते दुर्घटनाएं हो रही हैं। जिसे देखते हुए औद्योगिक स्वास्थ्य और सुरक्षा विभाग ने ग्राम चिरईपानी स्थित सुनील इस्पात एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड, इंडस्ट्रियल पार्क पूंजीपथरा स्थित आरएस इस्पात प्राइवेट लिमिटेड और जामगांव स्थित एमएसपी स्टील एंड पावर लिमिटेड का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान इन कारखानों में हुई दुर्घटनाओं से संबंधित गंभीर उल्लंघन पाए गए। इसके आधार पर कारखाना अधिनियम, 1948 और छत्तीसगढ़ कारखाना नियमावली, 1962 के तहत सुनील इस्पात के अधिभोगी व प्रबंधक प्रमोद कुमार तोला, आरएस इस्पात के विवेक चंद्र उपाध्याय और एमएसपी स्टील एंड पावर लिमिटेड के प्रदीप कुमार डे व प्रबंधक के खिलाफ श्रम न्यायालय में आपराधिक केस दर्ज कराया गया है।
पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
औद्योगिक स्वास्थ्य और सुरक्षा विभाग की ओर से पहले भी लगातार कार्रवाई की गई है। अक्टूबर और नवंबर माह में सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले 7 उद्योगों पर कुल 11 लाख 12 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया था। इनमें नवदुर्गा फ्यूल प्रा. लि., एनआर इस्पात एंड पावर प्रा. लि., स्काई एलॉयज एंड पावर प्रा. लि., सिंघल स्टील एंड पावर प्रा. लि., बीएस स्पंज प्रा. लि., शारदा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड और जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड (यूनिट-2) शामिल हैं।

You Might Also Like

कुष्ठ रोग नियंत्रण पर मासिक समीक्षा बैठक संपन्न

कृष्णा स्टील से लोहे के क्रेन चक्के की चोरी

डायमंड सर्कस फिर एक बार रायगढ़ में,रोजाना तीन शो

निमार्ण कार्य की धीमी गति पर बिफरे कलेक्टर

बिना बैटरी, चाबी, डीजल के बाद भी 12 चक्का ट्रक व हाइवा ले भागे चोर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article चाकू की नोक पर मां से रूपए की मांग
Next Article शिक्षा किसी भी समाज की रीढ़ : वित्त मंत्री चौधरी

खबरें और भी है....

वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
बजट से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सपत्नि की पूजा अर्चना
सीएम साय ने बजट को बताय‘संकल्प से सिद्धि’ करोडमैप
यह संकल्प का नहीं, भ्रष्टाचार का बजट : चरणदास महंत
पूरे परिवार पर कुल्हाड़ी से संघातिक हमला

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?