NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: नेशनल ट्राइबल-गेम्स की मेजबानी करेगा छत्तीसगढ़
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > नेशनल ट्राइबल-गेम्स की मेजबानी करेगा छत्तीसगढ़
रायपुर

नेशनल ट्राइबल-गेम्स की मेजबानी करेगा छत्तीसगढ़

8-9 जनवरी को ट्रायल्स, 14 से 29 फरवरी तक चलेगा कॉम्पिटिशन

lochan Gupta
Last updated: January 2, 2026 1:45 am
By lochan Gupta January 2, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की मेजबानी में देश में पहली बार आयोजित होने जा रहे खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स के प्रचार-प्रसार के लिए मशाल गौरव यात्रा को रवाना किया गया। उप मुख्यमंत्री एवं खेल व युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने नवा रायपुर स्थित अपने शासकीय निवास कार्यालय से यात्रा को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। यह प्रचार वाहन राज्य के सभी जिलों का भ्रमण करेगा। आयोजन का शुभंकर ‘मोरवीर’, थीम सॉन्ग और मशाल के साथ यह यात्रा गांव-गांव और शहर-शहर जाकर लोगों को खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स के बारे में जानकारी देगी। नेशनल ट्राइबल गेम्स के लिए ट्रायल 7 और 8 जनवरी को होगा। और ट्राइबल गेम्स का आयोजन 14 से 29 फरवरी तक रायपुर और जगदलपुर में किया जाएगा।
मशाल गौरव यात्रा को रवाना करने के बाद उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, यह छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है कि देश में पहली बार होने वाले खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स की मेजबानी राज्य को मिली है। उन्होंने इसके लिए भारत सरकार और केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री मनसुख मांडविया के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि फरवरी में प्रस्तावित इस आयोजन की तैयारियां तेज़ी से की जा रही हैं और इसी क्रम में आमजन को जागरूक करने के लिए मशाल गौरव यात्रा शुरू की गई है। खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स में हॉकी, फुटबॉल, तीरंदाजी, तैराकी, कुश्ती, एथलेटिक्स, वेटलिफ्टिंग कुल 7 खेलों को शामिल किया गया है। इन खेलों में देशभर के आदिवासी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। एथलेटिक्स और तीरंदाजी की प्रतियोगिता जगदलपुर में होगी, इसके अलावा बाकी गेम्स राजधानी रायपुर में खेले जाएंगे। खिलाडिय़ों के चयन के लिए 7-8 जनवरी को ट्रायल छत्तीसगढ़ की ओर से भाग लेने वाले खिलाडिय़ों के चयन के लिए 7 और 8 जनवरी को ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। बिलासपुर (बहतराई स्थित स्व. बी.आर. यादव राज्य प्रशिक्षण केंद्र) में तीरंदाजी, तैराकी और एथलेटिक्स के ट्रायल होंगे।
रायपुर के स्वामी विवेकानंद स्टेडियम, कोटा में हॉकी, फुटबॉल, कुश्ती और वेटलिफ्टिंग के ट्रायल लिए जाएंगे। इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग की उप संचालक रश्मि ठाकुर सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे। खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स का उद्देश्य देश के आदिवासी खिलाडिय़ों को राष्ट्रीय मंच देना, उनकी प्रतिभा को पहचान दिलाना और पारंपरिक खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है। इस आयोजन के जरिए ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों से उभरने वाले खिलाडिय़ों को आगे बढऩे का अवसर मिलेगा और उन्हें राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा।

You Might Also Like

मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की मां पंचतत्व में विलीन

सीएम साय ने ली कलेक्टर-डीएफओ की कॉन्फ्रेंस बैठक

छग विधानसभा में रामविचार नेताम होंगे प्रोटेम स्पीकर

शराब घोटाला मामले में ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई

पद्मविभूषण तीजन बाई से मिलने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article न्यू-ईयर पार्टी में हुआ बवाल आपस में भिड़े कारोबारी
Next Article नववर्ष पर ग्रामीण पिकनिक स्थलों में उमड़ा सैलानियों का जन सैलाब

खबरें और भी है....

वित्तमंत्री चौधरी आज करेंगे बजट पेश
डीएमएफ घोटाले में टुटेजा, शराब स्कैम में अनवर ढेबर गिरफ्तार
सरकार को सडक़ से सदन तक घेरेंगे-चरणदास
मोबाइल दुकान में 5 लाख की चोरी
8 गौवंश के साथ दो तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?