NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: गौ तस्करी का फरार आरोपी गुमला झारखंड से गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > गौ तस्करी का फरार आरोपी गुमला झारखंड से गिरफ्तार
जशपुरनगर

गौ तस्करी का फरार आरोपी गुमला झारखंड से गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: January 1, 2026 1:47 am
By lochan Gupta January 1, 2026
Share
5 Min Read

जशपुरनगर। जिले के पंडरा पाठ चौकी क्षेत्र में जून 2025 को पिकअप वाहन में गौ वंशों की वाहन पलटने पर गौ वंशों सहित वाहन को छोडक़र फरार हुए आरोपी को फिरोज को जशपुर पुलिस ने गुमला झारखंड से पकडऩे में सफलता मिली है। आरोपियों से जशपुर पुलिस ने 9 नग गौ वंशों को किया था बरामद, व पिकअप वाहन को जप्त किया था। अंतत: पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार 18 जून 25 को चौकी पंडरापाठ पुलिस को सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन क्रमांक जेएच-13 जी-7780, ग्राम देवडांड के लमडांड जंगल के पास, रोड की किनारे एक्सीटेंड होकर पलटा हुआ है, जिसमें की गौ वंशों को पैरों में रस्सी बांधकर, ठूंस ठूंस कर भरा गया है, सूचना पर पुलिस के द्वारा तत्काल घटना स्थल जाकर देखा तो पाया, कि उक्त एक्सीडेंट हुए पिकअप वाहन में 09 नग गौ वंशों को पैरों में रस्सी बांधकर ठूंस ठूंस कर भरा गया था व वाहन चालक मौके से फरार हो गया था। पुलिस के द्वारा सभी 09 नग गौ वंशों को बरामद कर लिया गया था, जिनमें से एक गौ वंश की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी, शेष 08 नग गौ वंशों का पशु चिकित्सक से उपचार कराया गया था। जिनमें से 04 नग और गौ वंशों का ईलाज दौरान मृत्यु हो गई थी। पुलिस के द्वारा सभी मृत गौ वंशों का विधिवत दाह संस्कार कराया गया था। जशपुर पुलिस के द्वारा गौ वंशों के तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्रमांक जेएच- 13 जी-7780 को भी जप्त कर लिया गया था।
मामले में पुलिस ने चौकी पंडरापाठ में आरोपियों के विरुद्ध छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2024 की धारा 4,6,10 व बी एन एस की धारा 325 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया था। विवेचना के दौरान पुलिस के द्वारा जप्त पिकअप वाहन के नंबर को ट्रेस करते हुए, उसके मालिक संदिग्ध आरोपी मोहम्मद फिरोज खान की पहचान कर ली गई थी, जो कि घटना दिनांक से ही फरार था, पुलिस के द्वारा लगातार उसकी पता साजी की जा रही थी, इसी दौरान पुलिस को मुखबीर व पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से पता चला कि फरार संदिग्ध आरोपी मोहम्मद फिरोज खान, गुमला झारखंड में है, जिस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के द्वारा विशेष पुलिस टीम गठित कर फरार मोहम्मद फिरोज खान को पकडऩे हेतु झारखंड भेजा गया था, पुलिस की टीम के द्वारा, आजाद बस्ती गुमला में आरोपी फिरोज खान के घर की घेरा बंदी कर, उसे हिरासत में लेकर वापस लाया गया।
पूछताछ पर आरोपी मोहम्मद फिरोज खान के द्वारा बताया गया कि उक्त घटना दिनांक को वह, बतौली क्षेत्र से गौ वंशों को खरीदा था, जिन्हें गाड़ी में लोड कर गुमला झारखंड ले जा रहा था, इसी दौरान गाड़ी तेज रफ्तार में होने से, अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, पुलिस को आता देख,वह गौ वंशों सहित पिकअप वाहन को छोडक़र फरार हो गया था। आरोपी मोहम्मद फिरोज खान के अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है। मामले की कार्यवाही व फरार गौ तस्कर मोहम्मद फिरोज खान की गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी पंडरापाठ उप निरीक्षक श्री सतीश कौशिक, सहायक उप निरीक्षक राजकुमार पैंकरा, आरक्षक मंगल कुजूर, अरुण राम व दिनेश्वर राम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि पंडरा पाठ क्षेत्रांतर्गत एक गौ तस्करी के मामले में फरार आरोपी फिरोज खान को, जशपुर पुलिस के द्वारा गुमला झारखंड से हिरासत में लेकर, गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। गौ तस्करी में संलिप्त अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु ऑपरेशन अंकुश जारी है।

You Might Also Like

पूर्व सेवा गणना को लेकर शिक्षक हुए लामबंद

10 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

जिलेवासियों की सुख समृद्धि की कामना करने जशपुर विधायक ने मां मनसा देवी मंदिर में टेका माथा

मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हुईं मितानिन माधुरी पैंकरा

मुख्यमंत्री के हाथों राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना में श्रेष्ठ कार्यक्रम अधिकारी के रूप श्रीमती गीता झा हुई सम्मानित

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सीएम साय ने किया 222 सडक़ सुरक्षा मितानों का सम्मान
Next Article सद्कर्म करने वाले मृत्यु के बाद भी अमर रहते है : पूज्य बाबा प्रियदर्शी

खबरें और भी है....

कांग्रेस सिंडिकेट ने जनता को लूटा, नक्सलवाद अंतिम सांस पर-सीएम साय
बेकाबू पिकअप खाई में गिरी, दो की मौत
हाथी के हमले में महिला की मौत,तीसरे दिन मिला शव
बंद कमरे में मिली युवक की रक्तरंजित लाश
आइसक्रीम खिलाने के बहाने मासूम से गंदी हरकत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
कांग्रेस सिंडिकेट ने जनता को लूटा, नक्सलवाद अंतिम सांस पर-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?