NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सांस्कृतिक एवं लोक पारम्परिक त्योहार है छेर छेरा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सांस्कृतिक एवं लोक पारम्परिक त्योहार है छेर छेरा
रायगढ़

सांस्कृतिक एवं लोक पारम्परिक त्योहार है छेर छेरा

lochan Gupta
Last updated: December 30, 2025 11:59 pm
By lochan Gupta December 30, 2025
Share
4 Min Read

रायगढ़। छेर छेरा छत्तीसगढ़ अंचल में मनाए जाने वाला सांस्कृतिक और लोक परम्पराओं का एक पर्व है। जो समाज में  एक जुटता, सामूहिकता, भाईचारे एवं सामाजिक सहयोग की भावना को प्रबल करता है । यह पर्व छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों की संस्कृति को आदर्श प्रस्तुत करता है और किसानों के जीवन से जुड़ा हुआ है । छेर छेरा पर्व कृषि पर आधारित होने के कारण नये फसल की कटाई के बाद हर वर्ष पौष पूर्णिमा को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन विशेष रूप से छोटे बच्चे, युवक – युवतियां और बड़े बुजुर्ग सभी अपने हाथों से टोकरी, थैली अथवा बोरी लेकर घर घर छेर छेरा मांगने को निकलते हैं । वे सभी पारम्परिक गीत जैसे छेर छेरा, माई छेर छेरा, कोठी के धान ला हेरते हेरा, कहते हुए घर – घर जाकर धान रुपए पैसे की दान मांगते हुए द्वार – द्वार, गली – गली घुमते फिरते हैं । छेर छेरा का त्योहार नया फसल की खुशी का प्रतीक है । इस दिन ग्रामीण क्षेत्रों में अन्न दान करने और शहरी क्षेत्रों में लोगों के द्वारा रुपए पैसे या खाने की वस्तुएं दान करने की परम्परा है । जिससे बच्चे खुश होते हैं। छेर छेरा का त्योहार सामाजिक समरसता और सहयोग का प्रतीक है । इस पर्व के माध्यम से सभी आपसी मतभेदों को भुलाकर खुशी मनाते हैं और एक दूसरे का सहयोग करते हैं । इस दिन अमीर – गरीब सभी याचक बनकर दान मांगने को अपने घरों से निकलते हैं । छेर छेरा पर्व समृद्धि और खुशहाली का त्योहार है । यह पर्व छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को संजोकर रखने का है । यह त्योहार छत्तीसगढ़ का लोकपर्व है।
छेरछेरा नये फसल को काट मिज कर घर की कोठी में एकत्रित कर लेने के पश्चात् मनाए जाने वाला छत्तीसगढ़ का एक प्रमुख फसल उत्सव है । जो पौष मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है । जिसकी विशेषता सामूहिकता, भाईचारे, समाजिक सहयोग, दान – पुण्य और लोक संस्कृति का संगम है। जहां छोटे छोटे बच्चे, युवा – युवती और बड़े बुजुर्ग घर घर जाकर नए अनाज (धान) का पारम्परिक गीत छेरछेरा … माई कोठी के धान ला हेरते हेरा, कहते हुए दान मांगते हैं । जिससे एकता और खुशहाली बढ़ती है और किसानों को मेहनत कर धन धान्य से समृद्ध होने का सम्मान प्राप्त होता है । जो उनके मेहनत का प्रतीक है । यह त्योहार दान लेने और देने का पर्व है । लोग अपनी कोठी से धान निकाल कर दान करते हैं जिससे सभी के घरों में बरकत आती है । बच्चे बुढ़े सभी मिलकर टोली बनाकर घर – घर जाकर अन्न दान मांगते हैं । जिससे समाज के सभी वर्गों से एकता और भाईचारे की भावना विकसित होती है । पारम्परिक गीत गाते हुए दान मांगा जाता है। इस दिन डण्डा नृत्य करते हुए छेर छेरा मांगते हैं । इस दिन ग्राम देवताओं की पूजा होती है । माता शाकंभरी देवी की भी पूजा की जाती है जो अन्न जल और साग सब्जी की देवी है । यह त्योहार छोटे बड़े के भेद को मिटाकर सभी को एक साथ लाता है जहां हर कोई खुशी से इस उत्सव में शामिल होते हैं। वास्तव में छेरछेरा छत्तीसगढ़ की ग्रामीण संस्कृति, कृषि जीवन, सामाजिक समरसता, सामाजिक सहयोग और सौहार्दपूर्ण जीवन का एक सुन्दर और जीवंत प्रतीक है । जो प्रकृति और परम्परा के प्रति सम्मान सिखाता है।
जगदेव प्रसाद पटेल
सेवानिवृत्त प्राचार्य

You Might Also Like

देवांगन समाज का परमेश्वरी महोत्सव कल से

लॉयंस क्लब रायगढ़ मिडटाउन ने गर्म कपड़े का दिया उपहार

भाजपा जिला कार्यालय प्रदेश प्रवक्ता डॉ किरण के द्वारा जीएसटी पर प्रेस वार्ता

जानकी कॉलेज के बीएड छात्रों ने वृद्धाश्रम एवं बाल आश्रम में किया सामुदायिक कार्य

ओपी चौधरी ने किया प्रदेश में पूर्ण बहुमत का दावा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article औघड़ की मड़ई में नि:शुल्क नेत्र शिविर में मिला 216 मरीजों को जांच का लाभ
Next Article डॉ. दुलीचंद अग्रवाल को शब्दांजलि

खबरें और भी है....

वित्तमंत्री चौधरी आज करेंगे बजट पेश
डीएमएफ घोटाले में टुटेजा, शराब स्कैम में अनवर ढेबर गिरफ्तार
सरकार को सडक़ से सदन तक घेरेंगे-चरणदास
मोबाइल दुकान में 5 लाख की चोरी
8 गौवंश के साथ दो तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?