NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: धान खरीदी की मांग पर किसानों का चक्काजाम
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > धान खरीदी की मांग पर किसानों का चक्काजाम
रायगढ़

धान खरीदी की मांग पर किसानों का चक्काजाम

तहसीलदार की समझाइस के बाद खुला जाम

lochan Gupta
Last updated: December 30, 2025 12:30 am
By lochan Gupta December 30, 2025
Share
2 Min Read

घरघोड़ा। ग्राम नवापारा टेंडा स्थित उपार्जन समिति में अनवरी रिपोर्ट से अधिक धान की खरीदी नहीं किए जाने को लेकर क्षेत्र के किसानों में भारी नाराजगी देखने को मिली। इसी मांग को लेकर सैकड़ों की संख्या में किसानों ने मंडी परिसर के सामने मुख्य सडक़ पर चक्का जाम कर दिया। अचानक हुए चक्का जाम से छाल–घरघोड़ा मुख्य मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आमजन के साथ आवश्यक सेवाओं को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
किसानों का कहना था कि अनवरी रिपोर्ट के आधार पर तय मात्रा से अधिक धान होने के बावजूद उनकी फसल खरीदी नहीं की जा रही है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों ने मांग की कि वास्तविक पैदावार के अनुसार धान की खरीदी की जाए और मनमाने नियमों के कारण उनकी उपज को वापस लौटाने की स्थिति न बने।
चक्काजाम की सूचना मिलते ही घरघोड़ा तहसीलदार मनोज कुमार गुप्ता एवं नायब तहसीलदार सहोदर राम पैंकरा मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने सडक़ पर बैठे किसानों से सीधे संवाद किया, उनकी समस्याएं विस्तार से सुनीं तथा समिति प्रबंधन को निर्देश दिया कि खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता रखी जाए और किसानों को बेवजह परेशान न किया जाए। तहसीलदार ने किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी शिकायतों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा और नियमों के दायरे में रहकर समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। करीब एक घंटे तक चली प्रशासन और किसानों के बीच चर्चा के बाद आपसी सहमति बनी, जिसके पश्चात किसानों ने चक्का जाम समाप्त कर दिया। चक्काजाम खुलते ही छाल-घरघोड़ा मार्ग पर आवागमन पुन: बहाल हो गया और जाम में फंसे वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।

You Might Also Like

गिरधर गुप्ता ने किया लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के सभी 11 सीटें जीतने का दावा

लेखक एवं डाक्टर रेणुका शर्मा महेश्वरी को भोपाल में मिला सम्मान

स्टेशन में लगी लाखों की बैग स्केनर मशीन बना शो-पीस

जिंदल स्टील के ठेकेदारों को प्रशासन का अल्टीमेटम

सावधानी पूर्वक करें ईवीएम मशीनों की कमीशनिंग का कार्य : कलेक्टर गोयल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बेकाबू बाइक से गिरकर युवक की मौत
Next Article आईपीएस जितेंद्र शुक्ला बने एनएसजी में ग्रुप कमांडर

खबरें और भी है....

कांग्रेस सिंडिकेट ने जनता को लूटा, नक्सलवाद अंतिम सांस पर-सीएम साय
बेकाबू पिकअप खाई में गिरी, दो की मौत
हाथी के हमले में महिला की मौत,तीसरे दिन मिला शव
बंद कमरे में मिली युवक की रक्तरंजित लाश
आइसक्रीम खिलाने के बहाने मासूम से गंदी हरकत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
कांग्रेस सिंडिकेट ने जनता को लूटा, नक्सलवाद अंतिम सांस पर-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?