NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: गुम नाबालिक बालिका को सूचना के चंद घंटों में झारखंड से ढूंढ लाई जशपुर पुलिस
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > गुम नाबालिक बालिका को सूचना के चंद घंटों में झारखंड से ढूंढ लाई जशपुर पुलिस
जशपुरनगर

गुम नाबालिक बालिका को सूचना के चंद घंटों में झारखंड से ढूंढ लाई जशपुर पुलिस

lochan Gupta
Last updated: December 28, 2025 11:43 pm
By lochan Gupta December 28, 2025
Share
6 Min Read

जशपुरनगर। ऑपरेशन मुस्कान : गुम नाबालिक बालिका को सूचना के चंद घंटों में झारखंड से ढूंढ लाई जशपुर पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द कर परिजनों के चेहरे पर मुस्कान लाटाई है। आरोपी युवक शादी का झांसा देकर अपने साथ भगाकर ले गया था, पुलिस ने मामले में एक आरोपी अशोक के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एच एफ डीलक्स मोटर सायकल व मोबाइल फोन को भी किया गया जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुार 25 दिसंबर की थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम के प्रार्थी पिता ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिक बेटी 14 दिसंबर को घर में ही थी, दूसरे दिन 15 दिसंबर की सुबह प्रार्थी जब उठ कर घर में देखा तो उसकी नाबालिक बेटी घर में नहीं थी, प्रार्थी व उनके परिजनों के द्वारा आसपास, पड़ोसियों सहेलियों रिश्तेदारों में पता साजी किया गया कहीं पता नहीं चला, प्रार्थी को संदेह है कि उसकी नाबालिक बेटी को किसी व्यक्ति के द्वारा बहला फुसलाकर कर भगा कर ले जाया गया है
चूंकि मामला नाबालिक बालिका से संबंधित था, अत: मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल थाना दुलदुला में प्रार्थी की रिपोर्ट पर गुम इंसान व बीएनएस की धारा 137(2) के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच पतासाजी में लिया गया था। गुम नाबालिक बालिका की पातासाजी के दौरान पुलिस को मुखबीर की सूचना व परिजनों के सहयोग से पता चला कि उक्त नाबालिक गुम बालिका, जिला सिमडेगा झारखंड क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम में आरोपी अशोक यादव के साथ, उसके घर में है, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर पुलिस टीम तत्काल झारखंड भेजी गई, जहां पुलिस की टीम के द्वारा, आरोपी अशोक यादव उम्र 21 वर्ष के घर से, गुम नाबालिक बालिका को, दस्तयाब किया गया, व आरोपी अशोक यादव को हिरासत में लेकर वापस लाया गया।
पुलिस की पूछताछ पर गुम नाबालिक बालिका ने बताया कि 02 वर्ष पहले, आरोपी अशोक यादव, नाबालिक बालिका की दीदी की शादी में आया हुआ था, वहीं नाबालिक बालिका व आरोपी अशोक का आपस में परिचय हुआ, फिर दोनों के मध्य मोबाईल फोन के जरिए बातचीत होती रहती थी, इसी दौरान दिनांक दिनांक 14.12.25 को आरोपी अशोक यादव के द्वार मोबाईल फोन के जरिए, बोला गया कि वह नाबालिक बालिका से प्यार करता है, उसके बिना नहीं रह सकता है, वह उसे लेने आ रहा है, जिस पर नाबालिक बालिका उसकी बातों में आ गई, और दिनांक 14.12.25 के रात्रि में जब उसके घर वाले सो रहे थे, तब लगभग 11.00 बजे चुपचाप घर से निकल कर, अशोक यादव के साथ मोटर साइकल में बैठ कर चली गई, अशोक यादव, नाबालिक बालिका को मोटर साइकल में बैठा कर पहले झारसुगड़ा उड़ीसा ले गया, वहां रेलवे स्टेशन में मोटर साइकल को छोडक़र, नाबालिक बालिका को अपने साथ ट्रेन में केरल ले गया था, वहां दो दिन रेलवे स्टेशन में बिताने के बाद, वे पुन: झारसुगड़ा उड़ीसा लौट आए, चूंकि आरोपी झारसुगुड़ा के रेलवे स्टेशन में मोटर साइकल को छोड़ा था, अत: झारसुगड़ा पहुंच गए पुन: आरोपी अशोक यादव, नाबालिक बालिका को मोटर साइकल में बैठा कर, झारखंड राज्य के जिला सिमडेगा क्षेत्रांतर्गत अपने गृह ग्राम में ले आया। इस दौरान आरोपी अशोक यादव के द्वारा शादी का झांसा देते हुए, नाबालिक बालिका के साथ दैहिक शोषण भी किया गया है। नाबालिक बालिका के के कथन के आधार पर पुलिस के द्वारा मामले में आरोपी अशोक यादव के विरुद्ध बी एन एस की धारा 87, 64(2)(ड़), 65(1) व 4, 6 पॉस्को एक्ट भी जोड़ा गया है। पुलिस की पूछताछ पर आरोपी अशोक यादव के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है व उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल व मोबाइल फोन को भी जप्त किया गया है तथा गुम नाबालिक बालिका को भी स्वास्थ्य परीक्षण करा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले की कार्यवाही व नाबालिक बालिका की दस्तयाबी तथा आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी दुलदुला निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू, प्रधान आरक्षक भरत साहू, महिला आरक्षक सपना इन्दवार व नगर सैनिक दुर्गा प्रसाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि दुलदुला क्षेत्रांतर्गत एक नाबालिक बालिका के गुम के मामले में, पुलिस ने तत्काल कार्रवाही करते हुए, झारखंड राज्य से नाबालिक बालिका को ढूंढ कर परिजनों के सुपुर्द किया है, व नाबालिक बालिका को भगा कर शादी का झांसा देते हुए दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को भी पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, बच्चों व महिलाओं से संबंधित अपराध में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा।

You Might Also Like

नशे की हालत में वाहन चलाना पडऩे लगा महंगा

अपराध पर अंकुश लगाने एसपी ने किरायेदारों की मांगी जानकारी

रेडी टू ईट का कार्य महिला स्व सहायता समूहों को सौंपना सरकार का एक ऐतिहासिक निर्णय : कृष्ण कुमार राय

नाबालिग का अपहरण एवं दुष्कर्म : दो गिरफ्तार

गजरथ यात्रा-2025 पुस्तक का सीएम साय ने किया विमोचन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नर्सिंग स्टॉफ का आज से 3 दिवसीय आंदोलन
Next Article अंडर-14 ड्यूस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला

खबरें और भी है....

वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
बजट से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सपत्नि की पूजा अर्चना
सीएम साय ने बजट को बताय‘संकल्प से सिद्धि’ करोडमैप
यह संकल्प का नहीं, भ्रष्टाचार का बजट : चरणदास महंत
पूरे परिवार पर कुल्हाड़ी से संघातिक हमला

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?