रायगढ़। शहर की अग्रणी सुप्रसिद्ध सामाजिक संस्था रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी की अभिनव पहल से अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, कार्यक्रम चेयरमैन आलोक रतेरिया व सचिव डॉ सतीश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नरेश अग्रवाल के विशेष मार्गदर्शन में एवं सभी सदस्यों के सकारात्मक सहयोग से जिले के बैडमिंटन विधा से जुड़े खिलाडिय़ों की प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से तीन दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में विगत 26 से 28 दिसंबर तक बड़ी भव्यता के साथ किया गया वहीं प्रतियोगिता के तीसरे दिन भी दोपहर से शाम तक खिलाडिय़ों ने अपनी बेहतरीन प्रतिभा का परिचय देते हुए फायनल प्रतियोगिता में बाजी मारकर तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के आयोजन को यादगार बनाया।
अतिथियों के आतिथ्य में हुआ समापन
तीन दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन आज कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह विशिष्ट अतिथि महापौर जीवर्धन चौहान व विजय अग्रवाल एन.आर (असिस्टेंट गवर्नर) रायगढ़ ने बेहद ही खुशनुमा माहौल में किया। वहीं राज्य सभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने रोटरी क्लब को इस आयोजन के लिए विशेष बधाई दी। और कहा कि खिलाडिय़ों के लिए इस तरह का आयोजन होने से उनकी प्रतिभा निखरती है। साथ ही विजयी प्रतिभागियों को भी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी खिलाड़ी इसी तरह खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए जिले व राज्य का नाम रौशन करें। इसी तरह रायगढ़ महापौर जीवर्धन चौहान ने भी क्लब के सभी सदस्यों को शानदार आयोजन के लिए बधाई दी और प्रतियोगिता के विजेता खिलाडिय़ों को भी जीत के लिए शुभकामनाएं दी। वहीं विशिष्ट अतिथि विजय अग्रवाल एन.आर अस्सिटेंट गवर्नर रायगढ़ ने भी क्लब के सभी सदस्यों को आयोजन के लिए बधाई दी और विजयी खिलाडिय़ों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
विजयी खिलाडिय़ों को किया गया पुरस्कृत
आज फायनल मैच के पश्चात मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि रायगढ़ महापौर जीवर्धन चौहान व विशिष्ट अतिथि विजय अग्रवाल एन.आर अस्सिटेंट गवर्नर रायगढ़ ने रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागी अंडर 14 गर्ल्स सिंगल्स अदिति सिंह, रनर अप शान्वी साव, अंडर 14 ब्वायज सिंगल भूपेंद्र सिदार, रनरअप उदित केडिया, अंडर 14+गर्ल्स गौरी श्री बेहरा, रनरअप अदिति सिंह, अंडर 17 ब्वायज सिंगल्स नवनीत कुमार, रनरअप अनुराग बघेल, मेंस डबल्स स्वास्तिक दर्शन, रनरअप अनुराग बघेल, हर्षवर्धन बारिक, नवनीत कुमार 40+मेंस डबल्स मयंक अग्रवाल, मयंक मोदी, रनर अप राजेश यादव, आस्टिन जार्ज सहित अनेक खिलाडिय़ों को मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, महापौर जीवर्धन चौहान व विजय एनआर अस्सिटेंट गवर्नर ने रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी का प्रमाण पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया।
इनका रहा योगदान
तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजन को यादगार व सफल बनाने में रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी के अध्यक्ष रोटेरियन कमलेश अग्रवाल, कार्यक्रम अध्यक्ष रोटेरियन आलोक रतेरिया, सचिव रोटेरियन डॉ सतीश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नरेश अग्रवाल, रोटेरियन विनोद बट्टीमार, रो पवन अग्रवाल रोटेरियन विशाल सारस्वत, रो प्रवीण बंसल, रो अरविंद गर्ग, रो संतोष नायर, रो विनय केडिया, रो संजय सोनी, रो राजेन्द्र सिंह, रो पप्पू अग्रवाल, रो गौरीशंकर नरेडी, रो आकाश पुरसेठ, रो महेश अग्रवाल, रोटेरियन प्रीतपाल सिंह टूटेजा, रोटेरियन अतुल रतेरिया रश्मि गर्ग, रेखा अग्रवाल सपना अग्रवाल, बरखा रतेरिया, कोच टीम प्रमुख सौरभ पंडा सहित सभी टीम सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
फायनल मैच में खिलाडिय़ों ने किया कमाल
वहीं प्रतियोगिता का आज फाइनल मैच दोपहर 2.30 बजे शाम 6 बजे तक कोच प्रमुख सौरभ पंडा, हितेश वर्मा, ईशान बेरीवाल के विशेष मार्गदर्शन में हुआ। जिसमें अंडर 14 गर्ल्स सिंगल्स, 14+गर्ल्स सिंगल्स, ओपन गर्ल्स डबल्स व ब्वायज ग्रुप में अंडर 14 सिंगल्स, अंडर 17 सिंगल्स, ओपन ब्वायज सिंगल्स, ओपन ब्वायज डबल्स और 40 +मेन्स डबल्स के प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
खिलाडिय़ों के लिए यादगार रहा तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता
रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी ने विजयी प्रतिभागियों को किया सम्मानित



